Latest Updates
-
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व
Angry Partner: बात बात पर गुस्सा हो जाता है आपका पार्टनर, इन तरीकों से करें उन्हें कंट्रोल
How to Deal Angry Partner: किसी भी रिश्ते में नोंक झोंक और उतार चढ़ाव आते रहते हैं। प्रेम के रिश्ते में प्यार और गुस्सा होना स्वाभाविक होता है। हालांकि रिश्ते में किसी एक के गुस्से से पूरा रिश्ता खत्म हो सकता है। इसलिए किसी भी रिश्ते में गुस्से को इतना नहीं बढ़ना चाहिए कि रिश्ता ही टूट जाए। कुछ लोगों को गुस्सा बहुत जल्दी आता है और उनके स्वभाव में ही क्रोध के तत्व होते हैं।
ऐसे लोग हर छोटी-छोटी बात पर अपने पार्टनर से असंतोष जाहिर करते हैं। ऐसे में दूसरे पार्टनर को संयम से काम लेना चाहिए और स्थिति को बेहतर करने का प्रयास करना चाहिए। पेश हैं ऐसे कुछ टिप्स जिससे आप अपने पार्टनर के गुस्से को कंट्रोल कर सकते हो और उनके क्रोध की स्थिति में रिश्ते का संतुलन बनाए रख सकते हैं -
Apne Partner Ke Anger Ko Kaise Shaant Kare

आप नाराज ना हों
अगर आपका पार्टनर आपसे गुस्से में कुछ कहता है तो आपको गुस्से में जवाब नहीं देना चाहिए और शांत दिमाग से स्थिति से निपटना चाहिए। अगर आप भी उनसे गुस्से में बात करेंगे तो समस्या और बढ़ जाएगी। ऐसे में कोशिश करें कि उनके व्यवहार के जवाब में आप भी नाराज़ ना हो जाएँ।
अपमानजनक व्यवहार को प्रोत्साहित न करें
अगर आपका पार्टनर आपसे नाराज हो जाता है तो सावधान रहें कि उसके साथ सीमा न लांघें। सावधान रहें कि एक-दूसरे को मौखिक या शारीरिक रूप से चोट न पहुँचाएँ। ऐसा करने से स्थिति और खराब हो जाएगी और आपके रिश्ते में दरार आ सकती है। गुस्से में किया गया अपमान समय के साथ भी माफ़ नहीं हो पाता।
पुराने शिकवों को ना लाए
जब पार्टनर आपस में झगड़ते हैं तब वे अकसर पुराने शिकवों को लेकर बैठ जाते हैं। लेकिन अगर आपका पार्टनर गुस्से में आकर आपसे कुछ कहता है तो आप दोनों को अपनी पिछली समस्याओं और शिकायतों को सामने लाने से बचना चाहिए। इससे रिश्ते में कड़वाहट बढ़ती है।
जल्दबाजी में प्रतिक्रिया न दें
अगर आपका पार्टनर गुस्से में आकर आपसे कुछ कहता है तो कोशिश करें कि बिना सोचे-समझे जल्दबाजी में आप कोई प्रतिक्रिया न दें। अगर आप पूरी तरह सुने बिना प्रतिक्रिया देंगे तो चीज़ें और भी ख़राब हो सकती हैं। इसका आपके रिश्ते पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
अपने पार्टनर को जज न करें
आपके पार्टनर का गुस्सा या नाराज़गी किसी कारणवश हो सकती है। उनकी परेशानी को समझने की कोशिश करें। बिना कारण जाने अपने साथी के व्यवहार का मूल्यांकन न करें। ऐसा मत सोचिए कि आपका साथी आपके साथ बुरा व्यवहार कर रहा है और वह आपके लिए सही नहीं है। इससे बाद में आपके रिश्ते में तनाव आएगा।
गलती स्वीकार करें
अगर आपको एहसास हो जाता है कि आपके पार्टनर का गुस्सा आपकी ही किसी गलती के कारण है तो अपने पार्टनर के सामने अपनी गलती को कबूल करें। वैवाहिक या प्रेम रिश्ते में साझेदारों के बीच एक-दूसरे से माफी मांगना कोई बड़ी बात नहीं होती है। गलती स्वीकारने से आप छोटे नहीं होगे, और उम्मीद रखिए कि इससे स्थिति थोड़ी शांत हो जाएगी।
प्यार से बोलो
क्रोध का उत्तर क्रोध नहीं होता। अगर आपका पार्टनर आपसे नाराज है तो उनके साथ कठोर या परेशान रवैये के बजाय प्यार से पेश आएं। अगर वे गुस्से में आपसे कुछ पूछते हैं तो आप शांति से जवाब दें। आपका सौम्य व्यवहार उनके गुस्से को शांत कर सकता है।
सही समय का इंतजार करें
हर चीज़ का एक निश्चित समय होता है। आपके पार्टनर का गुस्सा भी कुछ समय में ही शांत हो जाएगा इसलिए उनका मूड देखकर उनसे बात करें। सही समय देखकर उन्हें ऐसा महसूस कराएं कि आप उनकी परवाह करते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
