Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
Relationship Tips: पति-पत्नी के बीच इन 6 बातों को लेकर होता है खूब झगड़ा
Relationship Tips: प्यार का मतलब हमेशा अच्छा समय बिताना या सपने सरीखी दुनिया में रहना नहीं होता है। कभी-कभी झगड़े भी प्रेम के रिश्ते का हिस्सा होते हैं। जैसे-जैसे रिश्ता बढ़ता है, वैसे-वैसे रिश्ते में तनाव के मुद्दे भी बढ़ते रहते हैं। दुनिया में ऐसा कोई कपल नहीं होता जो आपस में झगड़ता न हो।
लेकिन छोटे-मोटे झगड़े या नाराजगी का मतलब प्यार का अंत नहीं है। बल्कि, संघर्ष समस्याओं को सुलझाने और एक-दूसरे का समर्थन करने के बारे में हैं। ऐसे कुछ मुद्दे होते हैं जिनपर प्रेमी जोड़ों के बीच अक्सर संघर्ष होता है। इन मुद्दों को बेहतर और संवेदनशील तरीके से निपटा जा सकता है। जानते हैं किन मुद्दों पर होता है जोड़ों के बीच संघर्ष और कैसे इन संघर्षों से निपटा जा सकता है -

Pati Patni Kis Wajah Se Jhagda Karte Hai: Common Reason for Husband Wife Fight
ईर्ष्या
कपल्स के बीच ईर्ष्या के कारण वाद-विवाद हो सकता है। उदाहरण के लिए, एक दूसरे के करियर में प्रगति या विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण को लेकर जलन पैदा हो सकती है। यह ईर्ष्या किसी बिंदु पर प्रतिस्पर्धा को भी जन्म दे सकती है। कुछ लोगों को जलन महसूस होती है अगर उनका पार्टनर उनसे ज्यादा कमाता है। कभी-कभी नौकरी बेहतर होने पर भी पार्टनर को जलन महसूस हो सकती है।
परिवार को भूलना
वैवाहिक रिश्ते में सिर्फ कपल ही रिश्ते में नहीं होते बल्कि परिवार भी इसका हिस्सा होते हैं। हालांकि कई बार पार्टनर अपने जीवन में बहुत अधिक व्यस्त हो जाते हैं जिस कारण वे परिवार को बेहद कम अगर दोनों पार्टनर कामकाजी हैं तो आप एक-दूसरे के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाएंगे। इससे दोनों के बीच दूरियां बढ़ती है।इसलिए कार्य-जीवन संतुलन हमेशा बनाए रखना चाहिए क्योंकि काम और परिवार दोनों महत्वपूर्ण हैं।
अत्यधिक नियंत्रण
कुछ लोग अपने पार्टनर को नियंत्रित करने या उस पर हावी होने की कोशिश करते हैं। वे चाहते हैं कि उनका साथी वैसा ही करे जैसा वे कहते हैं। किसी भी रिश्ते में ऐसा नियंत्रण और दबाव उस रिश्ते को कमज़ोर बनाने लगता है। साथ ही वह पार्टनर जो नियंत्रण के दबाव में रहता है जल्द ही इस रिश्ते में खुद को बहुत घुटन महसूस करने लगता है।
बच्चों के मुद्दे पर
माता-पिता बनना और बच्चे का पालन-पोषण करना एक कठिन और जिम्मेदारी भरा काम है। आजकल ज्यादातर महिलाएं कामकाजी हैं। इसलिए वे भी अपने काम के प्रति जिम्मेदार होती हैं। ऐसे में परिवार में बच्चे को लाने के विषय पर कपल के बीच संघर्ष पैदा हो सकता है। इसलिए इतने बड़े फैसले को लेने से पहले दोनों की पूर्ण सहमति बनना ज़रूरी होता है।
फ़ोन का अत्यधिक उपयोग
टेक्नोलॉजी और सोशल मीडिया की दुनिया में फोन ने हमारे पारिवारिक रिश्तों से भी ज्यादा जगह ले ली है। सोशल मीडिया पर अधिक समय बिताने के परिणामस्वरूप, कुछ लोग अपने साथी या परिवार के साथ कम निकटता महसूस करते हैं। इसके साथ सोशल मीडिया पर दिखाए जाने वाले सपनों भरी दुनिया से कपल खुद की तुलना करने लगता है जिससे रिश्ते में तनाव आने लगता है।
शारीरिक सम्बन्ध
दुनिया के अधिकांश जोड़ों के लिए सेक्स झगडे का एक बड़ा मुद्दा होता है। यदि बेडरूम में सबकुछ सही नहीं चल रहा होता है तब प्रेमी जोड़े अक्सर झगड़ने लगते हैं। अपने पार्टनर की यौन इच्छाएं ढंग से समझने और तालमेल बैठाने से दोनों के बीच प्रेम बना रहता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications