Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
First Date Tips: पहली ही डेट में पार्टनर को करना है इम्प्रेस तो ध्यान रखें ये जरूरी बात
First Date Tips in Hindi: किसी के साथ भी पहली बार डेट पर जाना या जिन्दगी में पहली बार प्रेम के रिश्ते में आना बहुत डराने वाला और घबराहट भरा भी होता है। इस दौरान मन में कई तरह के सवाल और आकांक्षाएं पैदा होने लगती है।
अगर आपका साथी जीवन में पहली बार किसी रोमांटिक रिश्ते में आया है तो उनकी दिक्कतों को थोडा आसान बनाना आपकी भी ज़िम्मेदारी होती है। पेश हैं ऐसे कई टिप्स जिनके द्वारा आप अपने पहली बार डेट कर रहे पार्टनर को थोड़ा सहज बना सकते हैं -

अपने पार्टनर के साथ रहें सहज
अगर आप अपने पार्टनर के साथ पहली डेट पर जा रहे हैं तो उनसे बात करते समय बेहद ईमानदार रहें। अपनी बातों को घुमाने-फिराने की बजाय अपने मन की बात साफ-साफ बता दें। आपके साथी का यह पहला प्रेम रिश्ता है ऐसे में रिश्ते में ऐसा माहौल होना बहुत ज़रूरी है जहां आप दोनों ही अपने प्यार और इच्छाओं को व्यक्त कर सकें।
अपने पार्टनर के प्रयासों की सराहना करें
यह आपके पार्टनर का पहला रिश्ता है। इस रिश्ते में उनके द्वारा की गई सभी पहलों की सराहना करें। जब रिश्ते में प्रयासों की सराहना की जाएगी, तो आपका साथी आपके साथ खुलकर बातचीत करना शुरू कर देगा।
अपने साथी का सम्मान करें
जब आप किसी के साथ पहली डेट पर जाएं तो आपको सावधान रहना चाहिए कि उनके सम्मान को ठेस न पहुंचे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करें। अगर आपको लगता है कि आपने किसी भी कारण से अपने साथी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, तो तुरंत माफी मांग लें। वे ऐसे रिश्ते में पहली बार आएं हैं ऐसे में आपको अपने शब्दों का ख़ास ख्याल रखना चाहिए।
जल्दबाजी से बचें
आप जितना धैर्यवान रहेंगे, आपका रिश्ता उतना ही मजबूत होगा। आपका साथी किसी के साथ बंधन में बंधने वाला पहला व्यक्ति होगा। इस समय उस रिश्ते से जुड़ी कोई भी बात उन्हें परेशान कर सकती है। अगर आप किसी चीज़ में जल्दबाजी करेंगे तो आपका रिश्ता ख़तरे में पड़ सकता है। पहली बार डेट करे पार्टनर को जितना समय दोगे उतना ही मज़बूत आपका रिश्ता बनेगा।
अपने साथी का समर्थन करें
यदि आपका साथी कभी रोमांटिक रिश्ते में नहीं रहा है, तो उनके प्रति आपका स्नेह प्रदर्शित करना थोड़ा असहज लग सकता है। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर का हर बात में साथ देंगे तो कुछ ही दिनों में वे आपके साथ पूरी तरह खुलकर व्यवहार करने लगेंगे। तब आप उनसे खुल कर अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकते हैं।
अनुभवी होने का दिखावा मत करो
यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ डेटिंग कर रहे हैं जो कभी रिश्ते में नहीं रहा है, तो यह दिखावा न करें कि आप अनुभवी हैं। अपने अहंकार को सदैव नियंत्रण में रखें। अहंकार वाले साथी के साथ रहना बहुत कठिन हो सकता है। यह आपके रिश्ते के टूटने का एक बड़ा कारण बन सकता है।
चाहे कुछ भी हो, साथ रहो
किसी भी परिस्थिति में अपने पार्टनर के साथ रहें. परिस्थिति चाहे जो भी हो, अपने साथी का साथ न छोड़ें और न ही उन्हें अकेला छोड़ें। अगर आप हर परिस्थिति में अपने पार्टनर के साथ खड़े रहेंगे तो तो उनका साहस बढ़ेगा, आपका रिश्ता मजबूत होगा और आपसी प्यार बढ़ेगा।
अपेक्षाएं
अपने पार्टनर से बहुत ज्यादा उम्मीदें न रखें। अवास्तविक उम्मीदें न रखें। आपके पार्टनर का यह पहला प्रेम रिश्ता है ऐसे में उन्हें अपेक्षाओं का बोझ ना दें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
