Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर
Personal Space in Relationship: हर रिश्ते में आखिरकार क्यों जरूरी होता है पर्सनल स्पेस, जानिए इसकी अहमियत
Personal Space in Relationship- रिश्ता कोई सा भी हो चाहे वो पति और पत्नी का हो या फिर दोस्ती का हो उस रिश्ते में पर्सनल स्पेस का होना काफी जरूरी होता है। ये वो वक्त होता है जब आप खुद के साथ वक्त बिताते हैं और उनके साथ जिनके साथ आपको वक्त बिताना पसंद होता है।

कपल्स के लिए भी पर्सनल स्पेस की अहमियत को जानना काफी जरूरी है। रिश्ते में सरलता को लाने के लिए पर्सनल स्पेस जरूरी है। अगर आपका पार्टनर आपसे अपने पर्सनल स्पेस की मांग करता है तो इसमें गुस्सा या फिर नाराज होने की कोई बात नहीं है। उसे आप के अलावा भी बाकी लोगों से रिश्ता कायम रखना है, बहुत सी चीजे देखनी हैं।
यहां पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर क्यों किसी भी रिश्ते में पर्सनल स्पेस अहम होता है।

क्यों पर्सनल स्पेस है जरूरी?
एक रिलेशनशिप में आए दो लोगों के लिए पर्सनल स्पेस एक दूसरे को ज्यादा जानने और समझने में मदद करता है। इससे आप दोनों के रिश्ते में नयापन बना रहता है साथ ही रिश्ते की मजबूती भी बनी रहती है। अपने वक्त का सही यूज अगर आप खुद को बेहतर बनाने में करते हैं तो इससे अच्छा क्या हो सकता है।

रिलेशनशिप को बेहतर बनाने में कारगर
किसी के लिए भी उसका पर्सनल स्पेस उसे अपने रिश्ते के साथ ही खुद को जानने और समझने का मौका देता है। आप अपने मी टाइम में खुद से सवाल कर सकते हैं कि आपके लिए क्या सही है और क्या गलत। आपको अपने रिश्ते में आगे क्या-क्या करना है, कैसे करना है, इसके बारें में विचार कर सकते हैं। आप अपने आडियाज को चुनने के लिए फ्री होते हैं। इससे आप और आपके पार्टनर दोनों को ही इस बात का मौका मिलता है, जैसे कि वो असर में हैं।

अपनों के लिए पर्सनल स्पेस काफी जरूरी है
आप किसी के साथ रिश्ते में होते हैं तो ये एक का पर्सनल रिश्ता होता है, इसके अलावा आपका परिवार भी है, दोस्त भी है और आपका ग्रुप भी है, जिसके साथ आपको वक्त निकाल कर बातें करनी है, घूमना है फिरना है, मौज मस्ती भी करनी है, क्योंकि इन सभी का आप पर पूरा हक है। लेकिन जब आप रिलेशनशिप में आ जाते हैं तब शायद खुद को बंधा हुआ भी पाते हैं, इसलिए अपने रिश्ते से हटकर पर्सनल स्पेस काफी महत्वपूर्ण हो जाता है।
Image Courtesy- pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications
