Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Personality Development: इन आदतों से बर्बाद हो जाती है आपकी जिंदगी, आपको तबाह कर देती हैं ये हैबिट्स
लाइफ में अगर खुश रहना है तो उसकी एक चाभी है और वो है अपने आप को पॉजिटिव विचारों के साथ रखना। जब आप सकरात्मक होंगे, पॉजिटिव सोंचेगें तो कोई भी परेशानी आप को बड़ी नहीं लगेगी, उसे आप अपनी पॉजिटिव एनर्जी से दूर कर देंगे। कई बार ऐसी भी होता है कि आप चाह कर भी अच्छा नहीं सोंच पा रहे होते हैं, क्योंकि आप नकरात्मक विचारों से घिरे होते हैं जो आपको सही राह नहीं दिखाते हैं। वहीं ऐसा भी होता है कि आप जानबूझ कर उन बुरी आदतों की तरफ जाते हैं, लेकिन जब निकलने की कोशिश करते हैं तो वो अंधेरे आपको अपनी ओर खींचने लग जाते हैं और निकलने नहीं देते हैं।

लेकिन आपका ब्रेन आपकी बॉडी का पावरहाउस है, जो आपको कंट्रोल करता है। अगर आप ने इसे कंट्रोल में कर लिया तो समझो कि आप ने सबकुछ कंट्रोल में कर लिया है। लेकिन इसका हेल्दी रहना भी बहुत जरूरी है, जिसे आप अपनी आदतों में सुधार लाकर हेल्दी बना सकते हैं। खुद को कंट्रोल करने के साथ खुद में आप एक एनर्जी महसूस करेंगे जो आपको अंधेरे और निगेटिविटी से निकलने में मदद करती है, और उस ओर जानें से रोकती है।
1. निगेटिव इनपुट सुनना बंद करें
जब आप निगेटिव लोगों और उनकी बातों से घिरे रहते हैं तो आप खुद भी निगेटिव होने लग जाते हैं, आपकी सोंच भी निगेटिव हो जाती है। इसलिए ऐसे लोगों और बातों से दूर रहने की कोशिश करें। दूसरी अहम बात ये है कि इंटरनेंट की एक अलग दुनिया है, जिसमें निगेटिविटी कूट-कूट कर भरी है, इसलिए टीवी और इंटरनेट पर भी निगेटिव चीजों से दूर रहें, अच्छी और पॉजिटिव चीजे देखना शुरू करें। ये आपके दिमाग को वर्ना तार-तार कर देगा और आपको पता भी नहीं चलेगा।
2. आलस से कोसों दूर रहना
आलस करने से आपका शरीर डंप होने लग जाता है। जैसे किसी मशीन को आप महीनों ना चलाएं तो उसमें जंग लग जाता है, ठीक उसी तरह से आलस आपके शरीर को भी जंग लगा देता है। आपकी प्रोडक्टिविटी कम हो जाती है या फिर ना के बराबर रह जाती है। बॉडी में एनर्जी लो होने लगती गै, ब्लड सर्कुलेशन धीमा और कमजोर हो जाता है। जिससे आपका दिमाग भी कमजोर होने लगता है।
3. लाउड म्यूजिक सुनना
म्यूजिक को आप जितना सुकून से सुनेंगे वो आपकी आत्मा को छू जाएगा, वहीं अगर आप लाउड संगीत सुनते हैं तो इससे आपके दिल के साथ ही दिमाग पर भी असर होने लगता है। इसके साथ ही अगर आप रोज 30 मिनट तक तेज आवाज में म्युजिक सुनते हैं तो ये आपके सुनने की क्षमता को भी नुकसान पहुंचाता है। अल्जाइमर जैसी बीमारी होने का खतरा बना रहता है। आपके कान की नाजुक कोशिकाओं को तेज संगीत नुकसान पहुंचता है।
4.अपनी तुलना दूसरे से करना बंद करें
आज के वक्त में ये दुख की सबसे बड़ा कारण है कि आप अपने आप की तुलना दूसरों के साथ करने लग जाते हैं। ये आपकी लाइफ के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। याद रखें कि आपकी एकमात्र कॉम्पटिशन अपने आप से है, आपको खुद से ही जीतना है दूसरों से नहीं। क्योंकि आप सबसे अलग है। आपकी लाइफ और जीवन जीने का तरीका दूसरे से अलग है, प्रायोरिटी दूसरे से अलग है।
5. खुद पर शक करना बंद करें
अगर आप अपने आप पर शक करते हैं तो दूसरा शख्स आप पर कभी विश्वास नहीं करेंगा, और वो भला क्यों करेगा, जब कि आप खुद ही अपने आप पर विश्वास नहीं करते है। सफलता के लिए खुद पर भरोसा होना बहुत जरूरी है।



Click it and Unblock the Notifications
