Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Poonam Pandey News: बेहद कंट्रोवर्सियल थी पूनम पांडे की जिंदगी, लवस्टोरी से लेकर नेटवर्थ जानें सबकुछ यहां
Poonam Pandey Love Life and Networth : अभिनेत्री पूनम पांडे की मौत ने पूरे देश को चौंका दिया है। महज 32 साल की उम्र में दुनिया छोड़ने वाली पूनम पांडे के बारे में हर कोई जानना चाहता है।
पूनम पांडे का विवादों से गहरा नाता रहा है। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अभिनेत्री की पर्सनल लाइफ काफी उतार-चढ़ाव से भरी रही है। पूनम की मौत के बाद हर कोई उनकी पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ के बारे में जानने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

सभी के मन में सवाल उठ रहे है कि आखिर पूनम के पास कितनी संपत्ति है और वो कमाने के लिए क्या करती थी? इसके अलावा पूनम पांडे की लव लाइफ कैसी थी? आइए जानते हैं इन सवालों के तमाम जवाव-
शादी के बाद 12 दिन में ही हो गई अलग
पूनम ने साल 2020 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से शादी रचाई थी। सोशल मीडिया पर उन्होंने खुशी-खुशी इस शादी का एलान किया था, लेकिन शादी के 12 ही दिन में उनके और सैम बॉम्बे के अलगाव की खबर भी आ गई थी। फैंस भी इस खबर को सुनकर काफी शॉक्ड हो गए थे।
करोड़ों रुपये की मालकिन थी पूनम पांडे
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पूनम पांडे के नाम करीब 52 करोड़ रुपए की संपति है। पूनम ने फिल्मों से भी अच्छी खासी कमाई की है। उन्होंने नशा, लव की पैशन, मालिनी एंड कंपनी, आ गया हीरो और द जर्नी ऑफ कर्मा जैसी फिल्मों में काम किया और करोड़ों रुपये कमाए। इसके अलावा टेलीविजन शो टोटल नादानियां और प्यार मोहब्बत शशश में भी काम किया, जहां अच्छा खासा पैसा मिला।
इन शो में आ चुकी हैं नजर
पूनम पांडेय ने देश के सबसे फेमस रियलिटी शो बिग बॉस में भी हिस्सा लिया था और इसके लिए उन्हें अच्छे-खासे पैसे भी मिले थे। उन्होंने भोजपुरी फिल्म अदालत में भी काम किया और ऑल्ट बालाजी के शो लॉकअप में पूनम को हर सप्ताह करीब 3 लाख रुपये का भुगतान होता था। पूनम का खुद का एक इरॉटिक ऐप भी है, जिस पर करीब 32 लाख पेड सब्सक्राइबर हैं और वर्तमान में पूनम को सबसे ज्यादा कमाई इसी ऐप से होती है।
लग्जरी लाइफ जीती थीं पूनम
पूनम पांडेय मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित एक 4 मंजिला इमारत में रहती थीं। उनके पास एक बीएमडब्ल्यू कार भी है. पूनम पांडेय के बिजनेस को संभालने के लिए 27 क्रू मेंबर्स भी साथ रहते थे। इसके अलावा पूनम के घर में 3 शेफ रहते थे, जो उनके और स्टाफ के लिए खाना बनाते थे। कुल मिलाकर देखा जाए तो पूनम पांडेय के पास करोड़ों की दौलत है और वह शानदार लग्जरी लाइफ जीतीं थी।



Click it and Unblock the Notifications
