Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
सास बहू में छिड़ी रहती है जंग तो घर में शांति कैसे बनाकर रखें, प्रेमानंद महाराज ने सुझाया तरीका
Premanand Ji Maharaj on Saas Bahu Relationship: वर्तमान समय में सास बहू की आपसी रिश्ते में खटास आना आम बात हो गई है। बात छोटी हो चाहे बड़ी, आजकल सास बहू के रिश्ते परिपक्व नहीं हो पा रहे हैं। यह लड़ाई झगड़े घर के माहौल को भी नकारात्मक बना देते हैं।
बात बात पर होने वाली तीखी बहस घर के अन्य सदस्यों को भी परेशान कर देती है। सास बहू की रिश्ते को खास एवं मधुर बनाने के लिए प्रेमानंद महाराज जी ने कई उपाय बताए हैं आईये विस्तार पूर्वक उनके बारे में जानते हैं।

How To Stop Fight Between Mother in Law and Daughter in Law
एक दूसरे को समझना
प्रेमानंद महाराज जी कहते हैं कि सास और बहू को हमेशा दोनों की परिस्थितियों और भावनाओं को भली-भांति समझना चाहिए। दोनों को हमेशा एक दूसरे को सम्मान करना चाहिए।
आपस में बना रहेगा प्यार
सास अपनी बहू को बेटी मान ले और बहू अपनी सास को मां मान ले तब एक दूसरे के मन में किसी प्रकार का गिला शिकवा या खटास की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी। दोनों में आपस में प्यार बना रहेगा।
कमियां सहने की कोशिश करना सीखें
सास और बहू को छोटी-छोटी बातों पर क्रोध नहीं करना चाहिए। हमेशा धैर्य से काम लेना चाहिए। दोनों को सब्र करना चाहिए। एक दूसरे की खामी या कमियां सहने की कोशिश करनी चाहिए।
खत्म होगा झगड़ा
अपनी भावनाओं को एक दूसरे के साथ खुलकर शेयर करना चाहिए। किसी भी समस्या को बातचीत करके सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। इससे आपसी रिश्ते में मधुरता आती है और किसी भी प्रकार की बात मन में नहीं चलती रहती है।
पॉजिटिव एनर्जी का संचार
घर के कार्यों में एक दूसरे की मदद करनी चाहिए और सदा दोनों को समर्थन करना चाहिए। धार्मिक भावनाओं को लेकर एक दूसरे के करीब आ सकते हैं। धार्मिक अनुष्ठानों से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है।
ऐसे मजबूत बनेगा रिश्ता
प्रेमानंद महाराज जी कहते हैं की सास बहू का रिश्ता बहुत ही पवित्र होता है। अगर दोनों प्रेम आदर सम्मान और विश्वास के साथ निभाए तो यह रिश्ता बहुत ही मजबूत हो सकता है। जिस घर में सास और बहू, मां-बेटी की तरह रहना सीख जाती हैं, उस घर की तरक्की होती है और देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है।
Image Credit: Meta AI
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications