Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
प्रेमानंद महाराज ने बताया सुखमय वैवाहिक जीवन का राज, पति-पत्नी के लिए बताई जरूरी बात
Premanand Ji Maharaj Pravachan: वृंदावन वाले प्रेमानंद महाराज जी का हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहे है जिसमें वह सुखी वैवाहिक जीवन के विषय में अपनी सुमधुर वाणी से कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दे रहे हैं। आइए जानते हैं खुशहाल दांपत्य जीवन के बारे में प्रेमानंद महाराज जी ने क्या बताया।
Premanand Ji Maharaj: Secret of happy married life in Hindi
इन दो बातों का विशेष रूप से रखें ध्यान

प्रेमानंद महाराज जी के मुताबिक अगर अपने दांपत्य जीवन में पति-पत्नी खुश रहना चाहते हैं तो दो बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। उनके मुताबिक ये दो बातें हैं- प्रथम परस्पर प्रेम तथा दूसरा परस्पर इंद्री की पवित्रता।
प्रेमानंद महाराज जी के मुताबिक अगर आप अपने जीवन में अपने जीवनसाथी से बहुत ही सच्चा प्रेम करते हैं, तो जीवन में किसी और की आवश्यकता बिल्कुल ही नहीं पड़ेगी। चाहे वह पत्नी हो या पति वह एक दूसरे के निष्ठा पूर्वक प्रेम से ही अपना जीवन सुखमय बना सकते हैं।
भूल कर भी न करें ये गलती
प्रेमानंद महाराज जी के मुताबिक अगर आपको आपके जीवनसाथी से किसी भी विषय में तृप्ति प्राप्त नहीं हो रही है और आप व्यभिचारी में आ गए हैं तो संपूर्ण विश्व भर में किसी भी कोने में आपको शांति नसीब नहीं होगी।
प्यार में पवित्रता जरूरी
प्रेमानंद महाराज जी कहते हैं कि दांपत्य जीवन में ना पैसा ना धन दौलत किसी की जरूरत नहीं होती। सिर्फ और सिर्फ प्यार की जरूरत होती है। इसके अलावा प्यार के साथ पवित्रता भी एक बहुत जरूरी है। पवित्र प्यार और सुख शांति अगर गृहस्थ जीवन में हो तो केवल नमक-रोटी खा कर भी जीवन सुखमय बीतेगा।
संतान से भी मिलेगा सुख
प्रेमानंद महाराज जी कहते हैं कि ऐसे पवित्र प्यार और पवित्र गृहस्थी जीवन में जो संतान जन्म लेगा, चाहे वह पुत्र हो या पुत्री वह भी बहुत मंगलदायक एवं शुभ साबित होगा। वह संतान माता-पिता की सुख, शांति, समृद्धि तथा मान-प्रतिष्ठा को सर्वोपरि पहुंचाने का कार्य बखूबी करेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
