Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Priya Marathe Family Tree: प्रिया मराठे के परिवार में कौन-कौन हैं? जानें क्या करते हैं पति जिनका रो-रोकर बुरा
Priya Marathe Family Tree: टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस प्रिया मराठे का सिर्फ 38 साल की उम्र में कैंसर से निधन हो गया। एक्ट्रेस की मौत की खबर सामने आते ही मनोरंजन जगत में मातम सा पसर गया है। टीवी और मराठी सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा प्रिया मराठे ने अपने एक्टिंग करियर में शानदार अदाकारी और खूबसूरत व्यक्तित्व से लोगों का दिल जीता। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थीं।
अब प्रिया की मौत के बाद उनके फैंस जानना चाहते हैं कि उनकी फैमिली में कौन-कौन हैं और उनके पति क्या करते हैं जिनका पत्नी की मौत के बाद रो-रोकर बुरा हाल है। आइए जानते हैं कि प्रिया के पति के बारे में और ये भी कि उनके बच्चे हैं या नहीं?

कब हुई प्रिया मराठे की मौत?
'पवित्र रिश्ता' फेम एक्ट्रेस प्रिया मराठे की 30 अगस्त को कैंसर से मौत हो गई। वो लंबे समय से इस बीमारी से जूझ रही थीं और इलाज चल रहा था। मगर बीते दिन वो जिंदगी और मौत के बीच जिंदगी की जंग हार गईं। एक्ट्रेस की मौत की खबर के बाद से ही मनोरंजन जगत और सोशल मीडिया पर कोहराम मच गया है। किसी को यकीन ही नहीं हो रहा ही इतनी छोटी उम्र में प्रिया ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।
कौन हैं प्रिया के पति और क्या करते हैं वो?
प्रिया की मौत के बाद से ही अब उनके फैंस सदमे में हैं, वहीं कुछ लोग उनकी फैमिली के बारे में जानना चाहते हैं कि उनके परिवार में कौन-कौन हैं और उनके पति क्या करते हैं? बता दें कि प्रिया के पति का नाम शांतनु मोघे है जो रिश्ते में बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े के भाई लगते हैं। दोनों की लव मैरिज है और उन्होंने 24 अप्रैल 2012 को शादी कर ली थी। शांतनु मोघे भी प्रिया की तरह ही मराठी मनोरंजन जगत का वो नाम है जो किसी पहचान का मोहताज नहीं है।
क्या प्रिया मराठे के बच्चे हैं?
प्रिया मराठे और शांतनु मोघे की शादी को करीब 13 साल पूरे हो गए हैं। कपल अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो पस्ट करते रहते थे जो ये दर्शाते हैं कि उनके बीच में कितना प्यार है। इसी बीच उनके फैंस का सवाल ये भी है कि क्या प्रिया और शांतनु के बच्चे भी हैं? रिपोर्ट्स के मुताबित शांतनु का पत्नी प्रिया की मौत के बाद रो-रोकर बुरा हाल है।
रिपोर्ट्स की मानें तो कपल की अभी तक कोई औलाद नहीं थी। न ही कभी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा हैंडल पर कोई ऐसी खबर या फोटो-वीडियो शेयर की है।



Click it and Unblock the Notifications
