Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Priyanka Chopra and Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस से सीखें रिलेशनशिप गोल्स बनाना
देसी गर्ल यानि की प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में अपनी छाप छोड़ने के बाद हॉलीवुड में भी अपना मुकाम बना रही हैं। लेकिन अब प्रियंका साथ उनके पति और फेमस सिंगर निक जोनस भी साथ में हैं, दोनों के साथ है उनकी क्यूट सी बेटी मालती। हिंदी सिनेमा में अपनी एक्टिंग का डंका बजाने के बाद प्रियंका ने हॉलीवुड का रूख कर लिया था। इस बीच उनकी मुलाकात निक जोनस से हुई, इनकी कहानी भी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं हैं। साल 2018 में प्रियंका ने अपने से 10 साल छोटे निक जोनस से शादी करके सबको हैरान कर दिया था, लेकिन दोनों आज के वक्त में फरफेक्ट कपल हैं।

निक ने प्रियंका को भेजा था टेक्स्ट मैसेज
कुछ दिन पहले प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि जब निक ने उनको पहली बार टेक्स्ट मैसेज भेजा था, तब वो एक टॉक्सिक रिलेशनशिप में थी। दोनों के रिश्ते काफी खराब कंडीशन में थे, लेकिन जब निक ने अपनी तरफ से उनको अप्रोच किया तो उन्होंने इसेे स्वीकार कर लिया और चैट करने के लिए राजी हो गईं थी। इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया कि मैं उस वक्त 35 साल की थी और निक सिर्फ 25 साल के थे। ऐज गैप को लेकर वो बात को आगे नहीं बढ़ाना चाहती थीं।

इस तरह हुई प्रियंका और निक की शादी
साल 2017 वैनिटी फेयर ऑस्कर पार्टी के बाद दोनों पर्सनली रूप से मिले। इसके बाद निक और प्रियंका चोपड़ा राल्फ लॉरेन की ओर से साल 2017 मेट गाला में एक साथ पार्ट लिया। लेकिन प्रियंका के अनुसार, तब तक सिर्फ दोस्ती थी। लेकिन उन्होंने दो महीने बाद इंगेजमेंट कर ली और फिर 1 दिसंबर 2018 को शादी हो गई।

निक ने इस तरह से किया था प्रियंका को प्रपोज़
निक जोनास ने प्रियंका चोपड़ा को उनके जन्मदिन वाले दिन बहुत ही प्यारे तरीके से प्रपोज किया, प्रियंका ने हामी भरी और दोनों भारत आकर शादी के पवित्र बंधन में बंध गए।

शादी के बारें में निक ने प्रियंका के लिए बोली खास बात
एंटरटेनमेंट टुनाइट को दिये अपने एक इंटरव्यू में निक ने बताया कि हम दोनों (प्रियंका चोपड़ा) एक साथ हो गये, मेरे पास जीवन के लिए एक साथी और एक टीममेट थी, जिसके साथ मैं अच्छे और बुरे वक्त साथ में काट सकता था, वो मेरी चाभी है।

शादी के बाद भी दोनों करते हैं एक-दूसरे से फ्लर्ट
कॉफ़ी विद करण 6 के फिनाले एपिसोड में, प्रियंका चोपड़ा ने अपने और निक के बारें में कई सारी बातें शेयर की थी। जिसमें उन्होंने ये भी बताया कि वो दोनों शादी के बाद भी एक दूसरे के साथ फ्लर्ट करते हैं, क्योकि ये बेसिक की बातें भी रिश्ते में स्पार्क बनाकर रखती है। प्रियंका ने कहा कि रिलेशनशिप में और शादी के बाद भी पार्टनर के साथ फ्लर्ट करना नहीं बंद करना चाहिए, स्पार्क बना रहता है।

दोनों स्टार हैं लेकिन एक दूसरे के लिए निकालते हैं भरपूर वक्त
निक जोनास एक बड़े सेलिब्रिटी सिंगर हैं वहीं प्रियंका चोपड़ा भी स्टार है, दोनों के पास ही वक्त की कमी रहती है। लेकिन दोनों एक दूसरे के लिए भरपूर वक्त निकालते हैं। दोनों एक दूसरे को टाइम देते हैं। अपने लाइफ पार्टनर के लिए वक्त निकालना काफी ज्यादा अहमियत रखता है। आप कितने भी बिजी हो, सुकून तो आपको अपने पार्टनर के साथ मिलता है।
Image Courtesy-https://www.instagram.com/priyankachopra/



Click it and Unblock the Notifications
