Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
निक जोनास से पहले प्रियंका चोपड़ा रिश्तों में बन गई थीं ‘डोरमैट’, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये भूल
डोरमैट तो सभी के घर पर होता है। घर के दरवाजें पर पैर पोंछने के लिए डोरमैट सबसे आगे रखा जाता है। लेकिन रिलेशनशिप में डोरमैट का क्या मतलब हैं? किसी रिश्ते में डोरमैट का मतलब है कि दूसरों को उनके वैसा व्यावहार करना जैसे आप घर के बाहर लगे मैट से करते हैं। पैर पोंछते हैं और चले जाते हैं। इसी तरह से रिलेशनशिप में होता है, यूज किया और आगे बढ़ गये। रिलेशनशिप में डोरमैट के बारें में प्रियंका चोपड़ा ने खुलकर बात की। उन्होंने निक से शादी से पहले अपने रिलेशनशिप को लेकर कई खुलासे किये। प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि किस तरह से उनको 'डोरमैट' समझा गया और वो खुद को भी यहीं समझने लग गई थीं।

प्रियंका ने खुद को 'मोनोगैमिस्ट' बताया
एक पोडकास्ट शो के हालिया एपिसोड में प्रियंका ने खुद को 'मोनोगैमिस्ट' बताया। इसके साथ ही बताया कि उन्होंने हमेशा उन एक्टर्स को डेट किया जिनके साथ उन्होंने काम किया। या उसके साथ जिसके साथ वो सेट पर काम करती थी। प्रियंका ने बताया कि वो इस दौरान सचमुच एक डोरमैट की तरह हो गई थीं। उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं को इतने लंबे समय से यही सिखाया जा रहा है कि हमारी भूमिका परिवार को एक साथ जोड़ने की है। जब मर्द घर आए तो वो अच्छा फील करे। प्रियंका ने "पितृसत्तात्मक समाज" पर अपनी मानसिकता को दोष दिया।
निक प्रियंका को चमकते देखना चाहते हैं
प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति और अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ रिश्ते पर कहा कि उनके आगे से सब कुछ बदल गया। उनके शब्दों में, "वो मुझे चमकते हुए देखते हैं।
आखिर क्यों क्यों लोग रिलेशनशिप में पार्टनर को डोरमैट की तरह ट्रीट करते हैं ?
रिलेशनशिप में जब पार्टनर आपके साथ बुरा व्यवहार करते हैं, तो ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि आप खुद को कमजोर समझती हैं। आप नहीं जानती कि कैसे नहीं कहना है, आपका खुद का कम आत्म-सम्मान उनके लिए इस तरह का व्यवहार करने के लिए आगे बढ़ता है।
-आपका रिश्ते में 'ना' कह पाना भी उनके लिए फायदा पहुंचाता है। वो आपको यूज करना शुरू कर देते हैं।
-आप अपमानजनक रिश्तों में रहे हैं और आप इस बारें में भी कन्फर्म नहीं है कि आपको उस रिश्ते में रहना है या नहीं।

खुद को डोरमैट बनने से इस तरह से बचाएं-
आप लोगों को अपने साथ सही व्यवहार करने को नहीं सिखा सकते,लेकिन आप खुद के लिए बोलना शुरू कर सकते हैं। जो एक रिश्ते में काफी अहम है। जिसका अर्थ है कि आप खुद को डोरमैट जैसे व्यवहार को रोक सकती है।
खुद का सम्मान करना सीखें
जब आप खुद का सम्मान नहीं करते हैं, तब तक दूसरे लोग भी आपका सम्मान नहीं करेंगे। इसलिए खुद को डोरमैट बनाने से बचाने के लिए अपना सम्मान करना सीखें।

अपने ऊपर फोकस करना
अपने फिजिकल और मेंटल हेल्थ का ध्यान रखें। डेली एक्सरसाइज करें, पर्याप्त नींद लें और तनाव से बचें।
खुद पर प्राउड फील करें
अपनी उपलब्धियों का रिकॉर्ड रखें और अपने कौशल पर प्राउड करें। अपने बारें में सोंचने के लिए वक्त निकाले। खुद को समय दें। इससे बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलेगी।
Image Courtesy- www.instagram.com/priyankachopra



Click it and Unblock the Notifications
