Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Propose Day 2026: Propose Day 2026: इन रोमांटिक डायलॉग्स से करें अपने लव वन को प्रपोज, 'हां' में मिलेगा जवाब
Propose Day 2026: वेलेंटाइन वीक के दूसरे दिन यानि 8 फरवरी को प्रपोज डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। यह दिन लव बर्ड्स के लिए बेहद खास होता है। प्रपोज डे अपने प्यार का इजहार करने का सबसे खूबसूरत दिन होता है। अगर आप किसी से मोहब्बत करते हैं, तो उसे प्रपोज डे पर अपनी फीलिंग्स बता सकते हैं। कई लोग फूलों और गिफ्ट्स के साथ अपने प्यार का इज़हार करते हैं, लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपका प्रपोजल यादगार बने, तो फिल्मी डायलॉग से बेहतर कुछ नहीं है। बड़े-बड़े इकरार से लेकर दिल पिघला देने वाले वादों तक, बॉलीवुड में कुछ ऐसे आइकॉनिक डायलॉग्स हैं, जो किसी का भी दिल जीत सकते हैं। आज प्रपोज डे के मौके पर हम आपको बॉलीवुड के कुछ सबसे यादगार और रोमांटिक डायलॉग बता रहे हैं, जिनके जरिए आप अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं।

1. ये जिंदगी चल तो रही थी...पर तेरे आने से मैने जीना शुरू किया। - आशिकी 2
2. इतनी शिद्दत से मैंने तुम्हे पाने की कोशिश की है कि हर ज़र्रे ने मुझे तुमसे मिलाने की साजिश की है। - ओम शांति ओम
3. हम एक बार जीते हैं... एक बार मरते हैं... शादी भी एक बार होती है, और प्यार... एक ही बार होता है - कुछ कुछ होता है
4. तुम्हें देखने के लिए मुझे इन आँखों की ज़रूरत नहीं है। मैं तो तुम्हें बंद आँखों से भी देख सकता हूँ - कहो ना प्यार है
5. जब कोई प्यार में होता है तो कोई सही गलत नहीं होता - जब वी मेट
6. मुझे यकीन है कि मैं सिर्फ इसलिए जन्मा हूं कि तुमसे प्यार कर सकता हूं और तुम सिर्फ इसलिए, कि एक दिन मेरी बन जाओ - दिल चाहता है
7. जहेनसीब कांटों को मुरझाने का खौफ नहीं। फूल तो मुरझा जाते हैं, लेकिन कांटे दामन थमा लेते हैं। - मुग़ल-ए-आज़म
8. दोस्ती के अलावा भी कुछ रिश्ते होते हैं, कुछ रिश्ते जो हम समझते नहीं, कुछ रिश्ते जो हम समझते नहीं चाहते, कुछ रिश्ते जिनका कोई नाम नहीं होता, सिर्फ एहसास होता है, कुछ रिश्ते जिनकी कोई दीवार नहीं होती, सरहद नहीं होती, ऐसे रिश्ते जो दिल के रिश्ते होते हैं, प्यार के रिश्ते होते हैं, मोहब्बत के रिश्ते होते हैं - कभी खुशी कभी गम
9. प्यार तो बहुत लोग करते हैं, लेकिन मेरे जैसा प्यार कोई नहीं कर सकता, क्योंकि किसी के पास तुम जो नहीं हो - कल हो ना हो
10. हम से बचकर जाओगे कैसे, अपने दिल से हम निकलोगे कैसे हम वो खुशबू है जो सांसों में बसते हैं खुद की सांसों को रोक पाओगे कैसे - फना
11. यूं नजर की बात की और दिल चुरा गए, हम तो समझते थे बुत और आप तो धड़कन सुना गए- देवदास
12. तुम्हारी जैसी लड़की के साथ मेरे जैसे लड़के का होना... बहुत जरूरी है. - दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
13. मैं परफेक्ट नहीं हूं, तुम परफेक्ट नहीं हो और ज़िंदगी कभी परफेक्ट नहीं होगी...पर तुम मेरे लिए हमेशा परफेक्ट होगी।- सलाम नमस्ते
14. किसी को तुम गुस्सैल लगती हो, किसी को बिगड़ैल लगती हो,
तुम्हारी अम्मा मज़ाक मज़ाक में कहती हैं कि रात भर घूमती रहती हो तो चुड़ैल लगती हो
किसी को तुम्हारी बातें अटपटी लगती हैं, किसी को बेहद चटपटी लगती हैं
तुम्हारी कसम हमें तुम्हारी हर एक बात बहुत अच्छी लगती है।- बरेली की बर्फी
15. प्यार तो बहुत लोग करते है, लेकिन मेरे जैसा प्यार कोई नही कर सकता क्योंकि किसी के पास तुम जो नहीं हो। -कल हो न हो
16. तुम आक्सीजन हो और मैं डबल हाइड्रोजन, हमारी केमेस्ट्री एकदम पानी की तरह है- हंसी तो फंसी
17. मोहब्बत भी जिंदगी की तरह होती है, हर मोड़ आसान नहीं होता, हर मोड़ पर खुशी नहीं मिलती, पर जब हम जिंदगी का साथ नहीं छोड़ते, तो मोहब्बत का साथ क्यों छूटते हैं। -मोहब्बतें
18. इश्क, जो तूफानी दुनिया से बगावत कर जाए वो इश्क, भरे दरबार में जो दुनिया से लड़ जाए वो इश्क, जो मेहबूब को देखे तो खुदा को भूल जाए वो इश्क। - बाजीराव मस्तानी
19. तेरी आंखों की नमकीन मस्तियां... तेरी हंसी की बेपरवाह गुस्ताखियां... तेरी जुल्फों की लहराती अंगड़ाइयां... नहीं भूलूंगा मैं... जब तक है जान, जब तक है जान - जब तक है जान
20. लव टेढ़ा है, लेकिन उस टेड़े लव में भी सुकून पाना सिर्फ कुछ लोगों को आता है" - ऐ दिल है मुश्किल



Click it and Unblock the Notifications
