Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
Propose Your Partner :पार्टनर को प्रपोज करने जा रहे हैं तो पहले खुद से पूछे ये सवाल
जब दो लोग एक रिश्ते में होते हैं तब वो वक्त सबसे खास हो जाता है जब पार्टनर अपने दिल की बात दूसरे पार्टनर से कहता है, उसे प्रपोज करता है। वो पल दोनों ही पार्टनर्स के लिए सबसे यादगार पल बन जाता है। पार्टनर को प्रपोज करके रिश्ते को आगे बढ़ाने का काम किया जाता है।

अपने दिल की बात कहने के बाद ये समझा जाता है कि आप दोनों ही एक दूसरे के लिए काफी अहम है और एक दूसरे के साथ अपनी लाइफ को आगे बढ़ाना चाहते हैं। प्रपोज करने के बाद जब दूसरा पार्टनर अपनी हां शोमिल कर लेता है तब ये समझा जाता है कि अब आप दोनों ऑफिशियली एक दूसरे के होने वाले हैं। लेकिन इतना बड़ा कदम आपको काफी सोंच समझ कर उठाना चाहिए। इसमें दो लोगों की लाइफ शामिल होती है।

पार्टनर को प्रपोज करने से पहले आपको कुछ जरूरी बातों को अपने ध्यान में जरूर रखना चाहिए, जिससे की प्रपोज करने के बाद भी आपके रिश्ते की मजबूती बनी रहे और रिश्ता शादी के खूबसूरत बंधन में तब्दील हो जाए। आइये जानते हैं कि आपको अपने पार्टनर को प्रपोज करने से पहले किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए।
आप दोनों का रिश्ता कितना मजबूत है ?
पार्टनर को प्रपोज करने से पहले इस बात का जरूर खयाल करें कि आपको ये जानने की जरूरत है कि आप दोनों का रिश्ता कितना मजबूत है। अपने दिल की बात कहने में जरा ठहरें और रिश्ते की मजबूती के बारें में थिंक करें। आप ये देखें की आप दोनों का रिश्ता कितना गहरा है। उसमें आपकी प्यार, विश्वास कितना है। उसके बाद ही कोई कदम आगे बढ़ाएं।

खुद से करें सवाल
अपने पार्टनर को लाइफ पार्टनर बनाने के लिए प्रपोज करने से पहले खुद से कुछ सवाल करें कि क्या आप अपने पार्टनर के साथ अपनी सारी जिंदगी साथ निभाने के लिए तैयार है। क्या उससे वाकई में प्यार करते हैं ? क्या आप उसे खुश रख पाएंगे ? अपनी भावनाओं को जानने के बाद ही अपने पार्टनर को प्रपोज करें।

अपने पार्टनर की फीलिंग भी पता करें
ये काफी अहम है कि आपका पार्टनर इस रिश्ते को कैसे देखता है। क्या उसे ये रिश्ता कैजुअल लगता है या फिर वो इस रिश्ते को लेकर गंभीर है। क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि एक पार्टनर प्रपोज करता है, लेकिन दूसरा पार्टनर उसका प्रपोजल इसलिए एक्ससेप्ट नहीं करता है, उसे लगता है कि वो इसके लिए तैयार नहीं है। कई बार आप जिसे प्यार समझ रहे होते हैं वो सिर्फ दोस्ती से ज्यादा कुछ नहीं होता है। इसलिए पार्टनर की फीलिंग जानना बहुत अहम है।

आप दोनों की सोंच कितनी मिलती है ?
बहुत बार ऐसा होता है कि पार्टनर की सोंच एक दूसरे से काफी जुदा होती है, जिसकी वजह से शादी के बाद कई तरह की परेशानियां निकल कर सामने आने लगती है। जैसे की लड़की ज्वाइंट फैमली में रहना पसंद नहीं करती है, क्योंकि उसकी फैमली न्यूक्लियर हैं और उसे उसी की आदत है। फैमिली वैल्यूज और लाइफ को लेकर अपने अपने गोल्स भी अलग होते हैं, उनको लेकर एक दूसरे का साथ देना , ये भी काफी जरूरी है। इसलिए इस बारें में जान और समझ कर ही अपने पार्टनर को प्रपोज करने के बारें में विचार करें।



Click it and Unblock the Notifications