Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
प्यार के 20 साइकोलॉजिकल फैक्ट्स नहीं जानते होंगे आप, दिल नहीं दिमाग का केमिकल लोचा है LOVE
क्या आप ने कभी इस चीज को महसूस किया है कि जब आप को कोई शख्स पसंद आता है या फिर आप उसकी पर्सनालिटी, स्माइल, उसकी खूबसूरत आंखों के दीवाने हो जाते हैं, दिन-रात उसके बारें में ही सोंचते रहते हैं। इस दौरान आपको ऐसा लगता है कि कहीं म्यूजिक बज रहा है या फिर दिल में वायलन की धुन बजने का अहसास होता है। इस सब का वास्ता लव है। सबसे दिलचस्प बात ये है कि प्यार के बारे में बहुत सारे रोमांटिक साइकोलॉजिकल फैक्ट्स भी हैं, जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे।

psychological facts about love- साइंटिस्ट प्यार को लेकर नई-नई रिसर्च करते रहते हैं, जिनके जर्नल्स छपते हैं। प्यार को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि प्यार में होना न केवल इमोशनली फायदेमंद होता है बल्कि ये फिजिकल लेवल पर भी महसूस किया जाता है।

शोध के अनुसार, प्यार आपके ब्रेन को बदल सकता है, आपके दर्द को दूर कर सकता है, तनाव को कम कर सकता है, आपके अंदरूनी तकलीफो को कम करता है। कुछ लव गुरुओं का मानना है कि प्यार में पड़ने का मतलब कोकीन जितना एडिक्ट होना होता है।
यहां पर हम आपको प्यार के बारे में रोचक साइकोलॉजिकल फैक्ट्स के बारें में बताने जा रहे हैं, जिनको जानकर आप हैरान जरूर होंगे-

Love के बारे में साइकोलॉजिकल फैक्ट्स, जिसे हर कोई जानना पसंद करेगा-
1. महिलाओं की तुलना में पुरुष जल्दी प्यार में पड़ते हैं। महिलाएं इसके लिए 15 दिन लेती हैं, तो वहीं पुरुष सिर्फ 8 सेकंड।
2 . प्यार सचमुच ब्लाइंड होता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि दूसरे लोग आपके प्रेमी से क्या कहते हैं। लेकिन आपका प्रेमी आपकी नजर में परफेक्ट होता है।
3. प्यार की शुरुआत हमेशा फिजिकल अट्रैक्शन से होती है ।
4. एक रिसर्च के अनुसार, अगर आप प्यार में हैं और जानना चाहते हैं कि क्या ये बना रहेगा तो इसके लिए आप बस अपनी मां से पूछ लें।

5. प्यार में एक कोकीन जैसा नशा होता है । एक बार जब आप इसे पा लेते हैं तो इसे रोकना मुश्किल हो जाता है।
6 . सच्चे प्यार के बाद दिल टूटना भी उतना ही तकलीफदेह होता है जितना कि शारीरिक दर्द होता है।
7. विपरीत स्वभाव के लोगों से प्यार करने वाले लोग एक जैसी व्यवहार वाले लोगों से प्यार करने वालों की तुलना में अधिक वक्त तक ठहरता है।
8. कुछ लोग अपने प्रेमी के जानें या फिर इस दुनिया से जाने के बाद दर्द सहन नहीं कर पाते हैं, वो मानसिक या शारीरिक बीमारी में घिर जाते हैं और मर भी जाते हैं।

9. दिल का प्यार के इमोशन से कोई वास्ता नहीं होता है, ये सिर्फ आपके दिमाग की एक रासायनिक प्रतिक्रिया है।
10. बातूनी लड़कियां और शांत स्वाभाव के लड़के सबसे अच्छे कपल होते हैं।
11. आप जिसे प्यार करते हैं उसके साथ 48 घंटे से अधिक समय तक बात न करने से आपको घर की याद आ सकती है।
12. अगर आपने किसी को उसके अच्छे व्यवहार या अच्छे व्यक्तित्व के कारण पसंद किया है तो रूप और सामाजिक स्थिति बिल्कुल भी मायने नहीं रखती है।
13. प्यार में पड़ने से दिमाग के प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स को बंद कर देता है , जिससे नए रिश्ते में लोग अविश्वसनीय और शर्मनाक चीजें करते हैं।

14. सेक्स ड्राइव आपको प्रेरित करती है, लेकिन रोमांटिक प्यार एक वक्त में एक व्यक्ति पर अपनी सेक्सुअल एनर्जी को सेंट्रलाइज करने के बारे में है।
15. महिलाएं अपने पार्टनर के साथ आमने-सामने बात करते समय प्यार महसूस करती हैं।
16. जिसे आप दिल से प्यार करते हैं उसे भूलने में 15 महीने और 27 दिन लगते हैं।
17. ज्यादातर लोग अपने क्रश से नजरें नहीं मिला पाते हैं ।
18. नाम-अक्षर के प्रभाव के अनुसार, लोग किसी ऐसे शख्स पर अट्रैक्ट होने की अधिक संभावना रखते हैं जो अपने इनिशियल्स शेयर करते है।



Click it and Unblock the Notifications
