Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
नई नवेली दुल्हन रकुल प्रीत सिंह ने शेयर की 'चौका चारधाना' की रस्म, इस पंजाबी ट्रेडिशन की खासियत जानें
What is 'Chauka Chardhana' Ritual in punjabi : रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने हाल ही में गोवा के एक लग्जरी होटल में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल ने अपनी शादी से जुड़े कई खूबसूरत पलों की फोटोज सोशल मीडिया में शेयर की है। अब एक्ट्रेस ने ससुराल पहुंचकर चौका चारधाना रस्म की फोटो शेयर की है।
जिसमें उनके हाथ में हलवे की कटोरी नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं पंजाबी शादी में इस रस्म की क्या अहमियत होती है?

चौका चारधाना क्या है?
दरअसल पंजाबी घरों में दुल्हन की पहली रसोई की रस्म को 'चौका चारधाना' कहा जाता है। जिसमें वो पहली बार हलवा या कुछ स्वादिष्ठ डिश बनाकर सबका मुंह मीठा करवाती है। यह रस्म शादी के दो दिन बाद दुल्हन द्धारा मीठा व्यंजन बनाकर पूरी होती है। दुल्हन मीठे के लिए हलवा या खीर बनाती हैं। इसके बाद, दूल्हे के परिवार के बड़े रिश्तेदार या ससुराल वाले बदले में दुल्हन को नेग या उपहार देते हैं। वैसे आपको बता दें कि चौका मतलब 'रसोई' होता है और चारधाना मतलब 'चढ़ाना' होता है।
मीठा ही क्यों बनाया जाता है पहली रसोई में?
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो मीठा भोजन बुध और सूर्य ग्रह से जुड़ाहोता है। जब नई दुल्हन अपने ससुराल में पहली रसोई में मीठा बनाती है तो ग्रह शांत रहते हैं। बुध और सूर्य ग्रह नए जोड़े के जीवन में मिठास घोलते हैं।

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने 21 फरवरी 2024 को गोवा में आनंद कारज और सिंधी रीति-रिवाज से शादी रचाई थी अब कपल वापस मुंबई लौट आया है। जैकी और रकुल चार साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों का प्यार लॉकडाउन के दौरान परवान चढ़ा था।



Click it and Unblock the Notifications
