Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
Ramzan 2024: रोज़े के दौरान नाईट फॉल हो जाए तो क्या रोज़ा टूट जाता है? संभोग का सपना देखने के बाद क्या करें?
Wet Dream During Ramzan Fast: इस्लाम का सबसे पवित्र महीना रमज़ान का आगाज हो चुका है। पूरी दुनिया के मुसलमान बड़ी ही अकीदत के साथ इस पाक महीने का उत्सव मना रहे हैं। हर मुसलमान पर रोज़ा फर्ज है। रमजान के पूरे महीने में लोग रोज़ा रखते हैं। अपना समय नेकी के कामों, अल्लाह की इबादत और गुनाहों की माफ़ी मांगने में बिताते हैं।
हालांकि एक रोजेदार के लिए रमजान का महीना अपने पर नियंत्रण रखने का हुनर सिखाता है। यह इंसान को तालीम देता है कि कैसे अपनी आदतों और मन के बहकावे को हद में रखे। वैसे रमजान में कई कायदे और नियम का पालन भी करना पड़ता है। साथ ही इस महीने से जुड़े कई मिथक भी सामने आते रहते हैं। लोगों को अपने सवालों का सही जवाब न मिल पाने पर कई बार रोज़े के टूट जाने की स्थिति का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे ही सवालों में से एक है कि क्या नाईटफॉल यानि स्वप्नदोष होने पर इंसान का रोज़ा टूट जाता है। आइये इस बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें।

क्या रोज़े के दौरान स्वप्न दोष होने पर रोज़ा टूट जाता है?
आपको यह बात समझनी होगी की सपना इंसान के नियंत्रण से परे है। स्वप्नदोष होना एक ऐसी स्थिति है जिसपर कोई कंट्रोल नहीं है और इसे रोका नहीं जा सकता है। इसलिए रमज़ान में अंतरंग सपने देखना और उसकी वजह से वीर्यपात हो जाने से रोज़ा अमान्य नहीं होता है।
अल्लाह कहता है (अर्थ की व्याख्या): "अल्लाह किसी व्यक्ति पर उसकी क्षमता से अधिक बोझ नहीं डालता"[अल-बकरा 2:286]
"यदि किसी व्यक्ति को गीला स्वप्न आता है तो इससे उसका रोज़ा अमान्य नहीं होगा, क्योंकि यह उसकी ओर से अनैच्छिक था; यह उस स्थिति के समान है जब सोते समय कोई चीज़ उसके गले में प्रवेश कर जाती है।" (इब्न कुदामा द्वारा लिखित अल-मुगनी, खंड 3, पृष्ठ 22 देखें)
यदि दिन में स्वप्नदोष हो जाये तो?

कुछ लोगों के मन सवाल रहता है कि सहरी के बाद और इफ्तार से पहले यदि कोई व्यक्ति सो जाता है और इस दौरान इहतिलाम यानि सपने में संभोग देखता है तो क्या इससे रोज़ा खराब हो जाता है। तो इसका जवाब है नहीं। आपका रोज़ा वैध है।
"जिस व्यक्ति को रोज़ा रखते हुए या हज या उमरा के लिए एहराम की स्थिति में गीला सपना आता है, उस पर कोई पाप नहीं है और उसे प्रायश्चित (कफ़ारा) नहीं करना है। इससे उसके रोज़े पर कोई असर नहीं पड़ता है, लेकिन अगर मनी (वीर्य) उत्सर्जित हो जाता है तो उसे जनाब (अशुद्धता) से खुद को शुद्ध करने के लिए ग़ुस्ल करना पड़ता है। (फतवा अल-लजनाह अल-दायमा, खंड 10, पृष्ठ 274)
महिलाओं के लिए भी यह बात लागू होती है। यदि अंतरंग सपने देखने की वजह से डिस्चार्ज महसूस होता है तो उन्हें स्नान करना चाहिए।
रमज़ान में नाईटफॉल हो जाये तो क्या करें?
रमज़ान के पाक महीने में स्वप्नदोष हो जाने की स्थिति में क्या करना चाहिए इसकी जानकारी भी मिलती है। इस बारे में कहा गया है कि "मैंने अल्लाह के दूत (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) को यह कहते हुए सुना: 'सपने अल्लाह की ओर से आते हैं और बुरे सपने शैतान की ओर से आते हैं। अतः यदि तुम में से कोई कोई ऐसा स्वप्न देखे जो उसे बुरा लगे, तो वह अपनी बायीं ओर थूक दे और उस से अल्लाह की पनाह मांग ले, और उस से उसे कोई हानि न होगी। (अल-ताबीर, 6488; मुस्लिम, अल-रुया, 4196)।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
