Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
रविचंद्रन अश्विन की पत्नी प्रीती नें खोला अपनी मैरिड लाइफ का सीक्रेट, शेयर कीं पति की खास बातें
पति और पत्नी के रिश्ते में आपसी समझ सबसे अहम होती है। अगर कपल एक दूसरे को अच्छे से समझते हैं। उनकी परेशानियों, उनकी जरूरतों को अच्छे से जानते हैं तो ऐसे कपल्स के रिश्ते की डोर मजबूत होती जाती है, साथ ही उनके प्यार और विश्वास की नींव गहरी होती है। कुछ इसी तरह के रिश्ते में बंधे हैं भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और उनकी पत्नी प्रीती अश्विन।

प्रीती अश्विन ने अपने पति को लेकर बातें शेयर की
प्रीती अश्विन हाल ही में एक शो में नजर आई थीं। जिसमें उन्होंने अपने पति और स्पीनर रविचंद्रन अश्विन के बारें में बात की। इस शो के जरीये उन्होंने ये भी बताया कि एक अच्छा शादीशुदा रिश्ता कितनी परिपक्वता से निभाया जा सकता है। अश्विन की पत्नी प्रीती ने अपने विवाहित जीवन की एक रेयर झलक इस शो के जरीये दिखाई।
अश्विन जल्दी से माफी मांग लेते हैं
एक सवाल के जवाब में अश्विन की पत्नी प्रीती ने बताया कि लड़ाई अश्विन शुरू करते हैँ। पृथ्वी ने इस बारें में भी खुलासा किया कि वो उनको सुबह कुछ फनी नामों से बुला रहे थे। लेकिन फिर कुछ मिनट के बाद अश्विन ने माफी भी मांग ली क्योंकि वो बहुत तेजी के साथ माफी मांगते हैं।
पत्नी पत्नी के बीच एक हेल्दी रिश्ता तब होता है जब दोनों एक दूसरे के साथ हंसी-मजाक भी करें और जहां पर उनको लगे कि दोनों में से किसी ने हर्ट किया है तो बिना झिझक माफी भी मांग लें।
प्रीती ने अपने और अश्विन चके रिश्ते को लेकर एक और अहम बात बताई की दोनों ही वक्त बहुत पाबंद हैं। जिसकी वजह से उनके सारे काम बिना किसी टेंशन के निकल जाते हैं।
बच्चों के साथ सख्ती-
अश्विन की वाइफ ने बच्चों को लेकर सख्त रूल्स पर भी बात की। उन्होंने बताया कि दो बेटियों, आराध्या और अखिरा के साथ वो थोड़ी सख्त रहती हैं। प्रीती ने बताया कि पहले उनकी बेटियां अश्विन के बिना नहीं सोती थीं। लेकिन अब सब कुछ उनके रूटीन में आ चुका है।
शादी से पहले अश्विन और प्रीती
अश्विन की पत्नी ने इस बात का खुलासा किया कि दोनों एक स्कूल में पढ़े हैं। फिर बड़े होने पर वो एक इवेंट कंपनी में काम करने लगीं उन्होंने आगे बताया कि अश्विन पर उनको काफी क्रश था। जब वो सीएसके के अकाउंट्स देख रही थीं तब वो अश्विन से दोबारा मिली। पृथ्वी ने अश्विन को लेकर बताया कि उन्होंने उनको अपनी पूरी लाइफ में पसंद किया है।
Image Courtesy- instagram.com/prithinarayanan



Click it and Unblock the Notifications
