Latest Updates
-
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Red Forest: ये जंगल है पूरा लाल, कोई नैचुरल फिनोमिना नहीं बल्कि इंसानों का किया सबसे क्रूर काम है कारण
आपने बचपन से लेकर बड़े होने तक हरे भरे जंगल देखें होंगे, लेकिन क्या कभी आप ने लाल जंगल देखा है ? जहां पर सारे पेड़ और पौधे लाल हों। लेकिन ऐसा जंगल है जो पूरा लाल है इसे 'रेड फॉरेस्ट' के नाम से ही जाना जाता है। यहां के पेड़ पर उंगने वाली पत्तियां पूरी लाल सुर्ख है। लेकिन इसके लाल होने के पीछे एक बहुत बड़ी वजह है। जो प्राकृतिक ना हो कर मानवीय है, जिसे आप मानव जाति के क्रूर कामों में जोड़ सकते हैं।

रेडियोएक्टिविटी है कारण
ये इलाका पूरा रेडियोएक्टिविटी वाला है, जिसकी वजह से चेरनोबिल में है। नॉर्थ यूक्रेन में पिपरियात शहर के पास चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र, चेरनोबिल शहर से लगभग 16.5 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में स्थित है। ये वहीं स्थान है जहां पर मानव जाति के सबसे क्रूर कामों में से एक किया गया था, यहां पर 1986 में परमाणु दुर्घटना हुई थी। यहां पर कई हेक्टेयर जंगल एक शक्तिशाली एमिशन पल्यूशन से गुजरे हैं। इस घटना के वक्त भारी मात्रा में रेडियोन्यूक्लाइड्स गिरे। काफी हद तक, पेड़ इससे पीड़ित थे। रेड फ़ॉरेस्ट में ज्यादातर पार्ट के लिए स्कॉट्स पाइन के मोनोकल्चर ट्री प्लांटिंग शामिल थे। इस जंगल की करीब 95 प्रतिशत मिट्टी रेडियोएक्टिव है। इसकी कारण पेड़ों का रंग लाल हो गया है। यहां के पेड़ चमकीले लाल और थोड़े चमकदार हो गए।

चेरनोबिल क्षेत्र का रहस्यमय
रेड फॉरेस्ट में भी चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र में आग लगने के बाद सभी लोगों की जान चली गई। मनुष्यों के साथ ही पक्षी, पशु भी मारे गये, जो बचे वो भाग गये। सारी प्रकृति बुरी तरह से हिल गई।

शोधकर्ताओं ने यहां के कब्रिस्तान के एरिया में ताजा लगाए गए उत्पादकों का अध्ययन किया। उन्होंने पाया कि जब रूट सिस्टम "रेड फ़ॉरेस्ट" के डंपिंग तक पहुंचता है तो परिवर्तन दिखना शुरू हो जाता है। शायद, ऐसा इसलिए है क्योंकि चीड़ को सबसे अधिक रेडियोसक्रिय पौधा माना जाता है।

अगर आप एक ही समय में डरावनी और बेइंतिहा सुंदरता देखना चाहते हैं, तो ये यहां रेड फॉरेस्ट में संभव है। लाल वन में छिपी खूबसूरती को देखने के लिए यहां पर आपको आमा होगा।
Image Courtesy- pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications
