Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Relationship Goals : वो बातें जो पत्नी पति से करना चाहती है, लेकिन बताती नहीं है
शादी के बाद महिलाओं की लाइफ चेंज हो जाती है, बहुत सारे बदलाव आते हैं, जिम्मेदारियां आ जाती हैं। शादी से पहले वाली लड़की एक समझदार औरत बन चुकी होती है। शादीशुदा महिला अपने परिवार, बच्चों, पति को लेकर अपना रूटीन तय करती है। वो घर के सारे काम करती है, बच्चों, इन-लॉज और पति की देखभाल करती है। लेकिन उसके मन में कई सारी ऐसी बातें होती हैं, जिसके बारें में वो सोचती है कि उसका पति उन बातों को समझें और उसे पूरा करे। लेकिन वो खुद से उन सभी बातों को नहीं कहना चाहती है। बहुत सारी बातें उसके मन में दबी रह जाती है। वहीं कई पति ऐसे होते हैं, जो अपनी पत्नी की उन बातों को समझते हैं और उसे पूरा करते हैं, लेकिन बहुत सारे पति अपने जीवन साथी को समझ नहीं पाते हैं, आइये जानते हैं उन बातों के बारें में जो पत्नियों के मन में होती हैं, लेकिन कहना नहीं चाहती हैं-

सुरक्षा चाहती है-
हर पत्नी अपनी पति से सुरक्षा की चाहत रखती है, वो चाहती है कि उसका पति लोगों के बुरे व्यवहार, सास-ससुर की खराब बातों से उसे बचाए। उसके लिए खड़ा रहे, जहां पर वो अकेली हो, उसके लिए स्टैंड ले, उसके लिए बोले। क्योंकि अक्सर ऐसा होता है कि सास और बहु की लड़ाई में पति अपने पत्नी का साथ नहीं देता है, उल्टा उसे हीं गलत ठहराता है। कई बार पारिवारिक झगड़ों में भी पति अपनी पत्नी का साथ नहीं देता है, जिसके कारण महिला खुद को अकेला पाती है, और अंदर से टूटने लग जाती है।

पति का अपने ऊपर ध्यान चाहती हैं-
ज्यादातर पति ये नहीं समझ पाते हैं कि घंटों साथ में सोफे पर बैठने के बाद भी उनकी पत्नी की अहमियत क्यों नहीं महसूस होती है। पति, पत्नी के साथ होते हुए भी साथ ना हो तो ये सही नहीं है। पति का पत्नी की ओर ध्यान ना देकर अपने मोबाइल में बिजी रहना, बात ना सुनते हुए सुनने का नाटक करते थे। पति अपने पत्नी के साथ क्वालिटी टाइम नहीं बिताते हैं।

पति के साथ अच्छा कम्युनिकेशन होना-
कम्युनिकेशन एक अच्छे रिश्ते के लिए बहुत अधिक महत्वपूर्ण है। जब पति और पत्नी के बीच संचार नहीं होता है, तो कई तरह की समस्याएं पैदा हो जाती हैं। अच्छी शादी के लिए पति और पति के बीच कम्युनेकशन होना जरूरी है। हर पत्नी ये चाहती है कि उसका उसके पति के साथ खुल कर बातचीत हो, हर मुद्दे और मसले पर बात हो।

पति घर के कामों में हाथ बंटाए-
पत्नी की ये ख्वाइश होती है कि उसका पति उसके साथ घर को कामों में उसका हाथ बंटाए। एक सफल शादी के लिए पति का ऐसा करना भी जरूरी है। इससे आपसी अंडरस्टैडिंग तो बढ़ती ही है, साथ ही प्यार भी बढ़ता है। पति जब ये देखता है कि उसकी पत्नी घर के काम, अपना ऑफिस, बच्चों, परिवार की जिम्मेदारी उठा रही है तो उसके कामों में अपना थोड़ा सा सहयोग देकर उसका मन बढ़ा दें। इससे दोनों के बीच बॉन्डिंग भी मजबूत होती है।

फिजिकल इंटीमेसी-
महिलाओं को फिजिकल इंटीमेसी की जरूरत होती है। जिस तरह से सेक्स पति को जरूरत लगता है, उसी तरह से पत्नी भी सेक्स की चाहत रखती है। लेकिन पत्नी फिजिकल इंटीमेसी को उस तरह से नहीं देखती , जिस तरह से उसके पति देखते हैंष दोनों का सेक्स को लेकर विचार अलग होते हैं। महिलाओं के लिए सेक्स इमोशनल होने के साथ-साथ फिजिकल होता है। आपकी पत्नी शायद आपको ये नहीं बताएगी, लेकिन उसे उसे अंतरंगता चाहिए। पति को उसकी जरूरतों के बारें में सोंचना चाहिए। इससे आपकी सेक्स लाइफ और शादी दोनों में ही सुधार होगा। दी) में सुधार होगा।

पत्नी की खुशियों का ध्यान रखना-
हर पत्नी अपने पति से बहुत ही छोटी-छोटी ख्वाइशों की उम्मीदें रखती हैं। जैसे उसका जन्मदिन याद रखना। वेडिंग एनिवर्सरी पर पति उसके लिए कुछ स्पेशल करें। किसी खास मौके या फिर त्यौहार पर उसके लिए अपनी पंसद का गिफ्ट लेकर आए। अगर आप एक अच्छे पति हैं तो अपनी पत्नी की इन ख्वाइशों का आप ध्यान जरूर रखते होंगे। अगर अभी भी आप नहीं रखते तो इस पर थोड़ा सा विचार करें और इसकी शुरुआत करें। यकीन मानें आपकी पत्नी आपके इन कामों से कितनी खुश होगी और इस खुशी में वो आपको दोगुना चाहने लगेगी।



Click it and Unblock the Notifications
