Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Relationship Advice: जब ससुराल और मायका एक ही शहर में हो तो रिश्तों को ऐसे करें मैनेज, बना रहेगा सम्मान
शादी के बाद हर लड़की की लाइफ पूरी तरह से बदल जाती है। शादी के बाद एक लड़की बेटी, बहन के साथ ही किसी की पत्नी, बहू और भाभी बन जाती है, इसके साथ ही वो और भी कई सारें रिश्तों में बंध जाती है। लेकिन एक लड़की के लिए उसका मायका काफी खास होता है। वहीं जब लड़की का ससुराल और मायका एक ही शहर में होता है तो चीजे काफी चेंज हो जाती है। क्योंकि ऐसे में लड़की के ऊपर दोहरी जिम्मेदारी आ जाती है। उसे अपने ससुराल के साथ ही अपना मायका भी देखना पड़ जाता है। वहीं लड़की को इसको लेकर काफी समझदारी के साथ काम लेना पड़ जाता है, क्योंकि छोटी सी गलती उस पर बहुत भारी पड़ सकती है।

पैरेंट्स एक ही शहर में कर रहें बेटियों की शादी
आजकल बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो अपनी बेटियों की शादी सेम शहर में ही करना पसंद कर रहे हैं। इसको लेकर उनके पास कई सारे रीजन होते हैं। अगर उनकी बेटी इकलौती है तो वो कम से कम अपने माता-पिता की देखभाल में मदद कर सकती है। वहीं दूसरी तरफ पैरेंट्स भी अपनी बेटी को देखने और उससे मिलने के दूसरे शहर ना जाकर उसे कुछ देर के लिए घर बुला सकते हैं,वहीं खुद भी अपनी बेटी से आराम से मिल सकते हैं।

एक ही शहर में मायका और ससुराल होने पर कई बातों का रखें ध्यान
लेकिन बेटी को मायका और ससुराल एक ही शहर में होने पर कई बातों का ध्यान रखना होता है। अगर सही तरह से मैनेज किया जाए तो ऐसा करना मुश्किल नहीं है, लड़की अपने ससुराल के साथ मायका में भी रिश्ते अच्छे से मैनेज कर सकती है।

माता-पिता ना करें बेटी के ससुराल में दखलअंदाजी
लेकिन कई बार ऐसा भी देखने में आता है कि बेटी के ससुराल में माता-पिता की ससुराल में दखलअंदाजी से रिश्तों में दरार आ जाती है। वहीं जब बेटी बार-बार अपने मायके जाती है तो वहां पर अपने भाई के पत्नी के साथ विवाद भी होने लग जाता है। क्योंकि बेटी मायके में जाकर वहां पर अपनी मनमानी शुरू कर देती है।
मायके और ससुराल में बैलेंस बनाकर रखना जरूरी
लड़की की शादी एक ही शहर में होना बुरी बात नहीं है, लेकिन बेटी को खुद रिश्तों में दूरियां बनाकर रखनी चाहिए। उसे मायके और ससुराल में बैलेंस बनाकर रखना जरूरी है। जिससे दोनों ही जगह पर सम्मान बना रहे और रिश्तों में कड़वाहट ना हो।

ससुराल की नाराजगी को लेकर बार-बार मायके आ जाना
ससुराल और मायका एक ही शहर में होने ये मतलब नहीं है कि ससुराल में छोटे-मोटे लड़ाई झगड़े होने के बाद लड़की सीधे अपने मायके आ जाए। अगर आप इस तरह की गलती करते हैं तो आप अपने ससुराल वालों को नाराज करती हैं, और वो ये आगे से ये नहीं चाहेंगे कि आप अपने मायके जाएं। साथ ही ससुराल वाले आपके मायके वालों की इज्जत नहीं करेंगे।

मायके में अपने ससुराल की बुराई ना करें
जब भी आप को मौका मिलता है आप अपने मायके चली जाती है,ये अच्छी बात है, लेकिन इस बात का ख्याल रखें कि अपने मायके में अपने ससुराल की बुराई ना करें। इससे मायके और ससुराल के बीच लड़ाई भी हो सकती है, क्योंकि कोई भी पैरेंट्स अपनी बेटी को दुखी नहीं देख सकता है।
Image Courtesy- pinterest.com
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
