Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Relationship Advice: ब्रेकअप के बाद रहें सतर्क! आपका एक्स पार्टनर कर सकता हैं ये सारे काम
ब्रेकअप के बाद कई कपल्स को लड़ाई-झगड़े के बाद भी एक दूसरे की याद आती है। वो उनकी यादों में गुम रहते हैं, वो उस वक्त अच्छी यादों के साथ नहीं बल्कि जिस वजह से उनका ब्रेकअप हुआ है उसको लेकर परेशान रहते हैं। बहुत सारें लोग ऐसे भी होते हैं जिनके मन में बदला लेने की भावना भी होती है, ये लड़का और लड़की दोनों में ही हो सकती है। उनके दिमाग में ये बात घर कर जाती है कि उसने मेरे साथ बुरा क्यों किया। वहीं अगर ब्रेकअप के बाद दोनों में कोई अपनी लाइफ में आगे बढ़ना चाह रहा है, नये रिलेशनशिप में आने की कोशिश कर रहा है तो दूसरे एक्स पार्टनर को ये बात बर्दाश्त नहीं होती है। वो कई बार ऐसे काम कर जाते हैं, जिसके बारें में लोग सोंचते तक नहीं है। एक्स पार्टनर अपने एक्स को स्टाॅक करने लगते हैं। आइये जानते हैं कि ब्रेकअप के बाद आपका एक्स पार्टनर ऐसे कौन-कौन से काम कर सकता है, जिससे आपको सतर्क रहना चाहिए, कहीं वो आपको नुकसान ना पहुंचाए। वो क्या क्या कर सकते हैं, ताकि आप भी उनके हैरान कर देने वाले कामों से सतर्क रहें।

प्राइवेट फोटो और मैसेज का गलत इस्तेमाल
अगर आपको पहले से ही इस बात का अंदाजा से है कि आपके पार्टनर के साथ ब्रेकअप हो सकता है तो उसके मोबाइल से अपनी तस्वीरों को हटा दें, वहीं कुछ बहुत ज्यादा पर्सनल है तो उसको जरूर हटाएं, क्योंकि हो सकता है कि ब्रेअपअप के बाद आपका एक्स पार्टनर गुस्से में आपके पार्सनल फोटो, चैट, मेल्स को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दें। इस बात का खास खयाल रखें।
पार्टनर की लाइफ में क्या चल रहा है, जाननें की कोशिश
ब्रेकअप के बाद एक्स को आपकी लाइफ में क्या चल रहा है इसकी जानकारी पता करने में बहुत दिलचस्पी होती है।इसलिए एक्स को सोशल मीडिया से हटा दें। साथ ही अगर आपका कोई कॉमन दोस्त है तो उससे भी कुछ वक्त के लिए बात करना और मिलना बंद कर दें, जिससे आपकी पर्सनल बातें एक्स तक ना पहुंच सकें।
एक्स का सोशल मीडिया प्रोफाइल बार-बार चेक करना
एक्स पार्टनर आपके बारें में जानकारी लेने के लिए अक्सर सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं। तो ब्रेकअप के बाद थोड़ी चौकन्नी जरूर रहे। अगर हो सके तो कुछ वक्त के लिए सोशल मीडिया से दूरी बना लें। ये आपके लिए बेहतर हैं। आपका एक्स आपकी सोशल मीडिया प्रोफाइल फेसबुक, इन्स्टाग्राम जरूर चेक करते है, उनको ये पता करना रहता है कि आप अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुकी हैं, या फिर आप खुश है, ऐसे में आपकी अपडेट्स देखकर वो आपसे दुश्मनी भी निकाल सकता है।
मोबाइल पर अनब्लॉक करके एक्टिविटी चेक करना
बहुत सारे एक्स मोबाइल से आपको ब्लॉक कर देते हैं, लेकिन फिर भी दिन में आपका नंबर अनब्लॉक करके आपकी एक्टिविटी को जरूर चेक करते हैं। तो ऐसे में ये जरूरी है कि आपको भी उसका नंबर ब्लॉक देना चाहिए जिससे कि वो आपकी एक्टीविटी को ना फॉलो कर पाए।
अननोन नंबर या फेक आईडी से दोस्ती करने की कोशिश
कई बार आपका एक्स अननोन नंबर से आपको कॉल करके परेशान करते हैं, तो सोशल मीडिया पर भी फेक आईडी से आपको फॉलो करने की कोशिश करते हैं, ऐसे में आपको इन सारी बातों का खास ध्यान रखना होगा। जिससे कि ब्रेकअप के बाद आपको अपने एक्स के साथ किसी तरह की परेशानी ना हो और ना ही वो आपको किसी बात को लेकर परेशान कर सके।



Click it and Unblock the Notifications
