Latest Updates
-
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर तुलसी तोड़ सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं धार्मिक नियम -
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 7 जगहें, दिखेगा कृष्ण भक्ति का खास रंग
Relationship Advice: ये 7 चीजें जो आपके रिलेशनशिप को कर देती हैं तबाह
ये अक्सर कहा जाता है कि रिश्तों की डोर बहुत कमजोर होती है, अगर उसको मजबूती से ना थामें रखा जाए तो वो टूट जाती है। ये रिश्ते में मजबूती आती कहां से हैं ? आपसी विश्वास, प्यार, इज्जत, एक दूसरे की देखभाल के साथ एक रिश्ता मजबूत होता जाता है। लाइफ हमेशा एक जैसी तो नहीं होती है ना , बहुत सारे अप्स एंड डाउन्स जिदंगी में आते हैं और इन उतार चढ़ाव में जब आपका पार्टनर आपका हाथ कसकर पकड़े रहता है, उससे आपको इस बात का पता चलता है कि आप दोनों के बीच कितना प्यार और गहराव है। लेकिन एक रिश्ते के लिए सबसे बड़ा खतरा तब खड़ा हो जाता है, जो ये खत्म होने लगता है या बंद हो जाता है।

ये जरूरी नहीं है एटम बम की तरह की रिलेशनशिप में एक बार में ऐसा कुछ हो और रिश्ता खत्म, रिश्ते का खात्मा टाइम बम की तरह धीरे-धीरे होता है, आपको पता भी नहीं चलता है और रिश्ता टूट की कगार पर आ जाता है। बहुत सारी ऐसी बातें होती हैं जो रिश्ते को कमजोर करने लगती हैं, जिससे अंत में रिश्ता खत्म हो जाता है। आइये जानते हैं वो कौन-कौन सी बातें हैं जिसकी वजह से रिश्ता कमजोर पड़ने लग जाता है और एक वक्त में आकर खत्म हो जाता है-
1.अपने पार्टनर को ग्रांटेड लेना
कई बार ऐसा होता है कि आप अपने पार्टनर को फॉर ग्रान्टेड लेने लग जाते हैं। जब आप अपने पार्टनर को सीरियस लेना बंद कर देते हैं, उसकी बातों को अनसुना करने लग जाते हैं, बातों की अहमियत को आप कम आंकना शुरू कर देते हैं तब से रिश्ते में खराबी शुरू हो जाती है। एक अच्छे और जीवन्त रिश्ते के लिए अपने लाइफ पार्टनर को अहमियत देना बहुत ज्यादा अहम है।
2. दिल में पार्टनर के लिए बुरा भाव रखना
आप बहुत बार ऐसा करते हैं कि पर्टनर के साथ लड़ाई होने के बाद बातचीत करना बंद कर देते हैं, उसके बारें में अपने घर पर भी बुराई करते हैं। इस तरह के काम से रिश्ते टूटने की कगार पर आने लग जाते हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ कुछ ऐसा कर रहे हैं तो आप अपने रिश्ते को उस मुकाम पर लाना चाह रहे हैं जहां पर आप चाह कर भी रिश्ते को जोड़ नहीं पाएंगे। ऐसे में अगर पार्टनर की गलती है उसे समझाएं ना कि उसकी बुराइयां शुरू कर दें और उसके लिए अपने मन में द्वेष रखें।
3. निगेटिव बातें बोलना
अगर आप हमेशा अपने पार्टनर से निगेटिव बातें करते हैं, उसके किए गये कामों की कभी तारीफ नहीं करते, हमेशा कमियां निकालना, उसको नीचा दिखाना। ये सारे काम करने से आपका रिश्ता कैसे मजबूत रह सकता है। यही से लाइफ पार्टनर के साथ लड़ाई-झगड़े, तूृ-तू मैं-मैं का दौर शुरू हो जाता है। जब एक दूसरे को प्यार और देखभाल की जरूरत होती है वहां पर निगेटिविटी की एक दीवार बन चुकी होती है, जो कभी-कभी इतनी मजबूत हो जाती है कि तोड़ने से भी नहीं टूटती है।
4. पार्टनर पर शक करना
जो लोग अपने पार्टनर पर शक करते हैं वे कभी भी रिश्ते में नहीं पनप सकते। विश्वास एक स्वस्थ रिश्ते के सबसे महत्वपूर्ण भागों में से एक है। अगर भरोसे की कमी है तो कुछ भी नहीं किया जा सकता है। जरा सोचिए कि कोई व्यक्ति कब तक अपनी सत्यनिष्ठा को सही ठहरा सकता है। अपने पार्टनर पर शक करना आपके रिश्ते में खोखलापन पैदा करेगा, जिसे दूर करना आसान नहीं है।
5.पार्टनर पर शक करना
जो लोग अपने पार्टनर पर शक करना शुरू कर देते हैं, वो कभी भी रिश्ते को मजबूत नहीं कर सकते हैं। एक अच्छे रिश्ते की नींव विश्वास पर बनी होती है। अगर विश्वास खत्म होने लग जाता है तो समझ नींव कमजोर होने लग जाती है। अपने पार्टनर पर शक करने से आपका रिलेशनशिप खोखला होना शुरू हो जाता है।
6. जरूरत से ज्यादा पजेसिव होना
जरूरत से ज्यादा इमोशनल और पजेसिव होना भी कई बार रिश्ते की टूट का कारण होती है। आपको डर होता है कि कहीं आप अपने पार्टनर को खो ना दें, इस चक्कर में आप उसके प्रति इमोशनल और ओवर पजेसिव होने लगते हैं। लेकिन आपके इन सारे कामों से आपका पार्टनर घुटन महसूस करने लग जाता है और रिश्ते से बाहर आने की कोशिश करता है।
7.सेक्स ना करना
बहुत सारे कपल ऐसे होते हैं जो वक्त की कमी के कारण सेक्स नहीं करते हैं, ये भी एक बड़ी वजह होती है, रिश्ते के कमजोर हो जाने की। आपको अपने पार्टनर के लिए समय निकालना बहुत जरूरी है। अगर आप अंतरंगता के लिए डेली वक्त नहीं निकाल पाते हैं तो हफ्ते में दो से तीन बार करना बहुत जरूरी है। जिस तरह से शरीर खाने-पीने से चार्ज होता है, वैसे आपकी आत्मा फिजिकल इंटीमेशन से।



Click it and Unblock the Notifications