Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Relationship Care: जब आपका लाइफ पार्टनर बीमार हो तो ऐसे रखें उसका खयाल
पति-पत्नी का साथ लाइफ के हर कदम पर होता है। दोनों एक दूसरे के हर सुख और दुख में साथ निभाते हैं। हर परेशानी में डटकर सामना करते हैं। वहीं दोनों में से कोई एक बीमार हो जाए तो परिवार घबरा जाता है, क्योंकि पति और पत्नी अपने गृहस्थ जीवन की गाड़ी के दो पहिये होते हैं, जिनके दम पर सभी एक साथ चलते हैं।

जब दोनों में से कोई एक बीमार होता है सभी की हिम्मत भी कमजोर होने लग जाती है, ऐसे में अपने लाइफ पार्टनर का हाथ कसकर पकड़ कर रखना चाहिए, जिससे उसे किसी तरह की परेशानी ना हो और परिवार भी कमजोर ना हो। लाइफ पार्टनर को अपने साथी के सामने मजबूत होना पड़ेगा, अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा।

ये वो वक्त होता है जब आपके पार्टनर को आपकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है, आपके हिम्मत की जरूरत होती, विश्वास और अपनेपन के साथ घर में अच्छे माहौल की जरूरत होती है। अगर आपका लाइफ पार्टनर बीमार है तो उसका इस तरह से ध्यान रखें-

अपने आपको मजबूत बनाए रखना
जब आपका पार्टनर बीमार होता है तब आपको अपनी हिम्मत बनाकर रखनी होगी। क्योंकि पति या पत्नी की तबियत ख़राब होती है अक्सर आप कमजोर होने लग जाते हैं। आप हिम्मत से काम लें और परिवार को भी देखें।

अपने पार्टनर का पसंद का खाना बनाएं
बीमारी में एक ही तरह का खाना खाने के कारण खाने की इच्छा खत्म हो जाती हैI इसलिए जरूरी है कि आप खाने का टेस्ट बदलने के लिए साथी का पसंदीदा खाना बनाएं ताकि उन्हें खाना खाने का मन करें।

गुस्सा ना दिखाएं
अगर आप अपने पार्टनर से गुस्सा दिखाएंगे तो उसकी हिम्मत टूट जाती है। बीमार साथी का मनोबल टूट जाएगा। साथी के सामने चिड़चिड़ाहट दिखाने से बचें।



Click it and Unblock the Notifications
