Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Relationship Don'ts: वो बातें जो पार्टनर को बताने से बेहतर है कि आप चुप रहें
ये कई बार कहा जाता है कि रिलेशनशिप में कपल के बीच किसी भी बात को छुपाना नहीं चाहिए। ये सही बात भी है,लेकिन कुछ बातें ऐसी होती है जिनका पार्टनर को ना जानना आपके रिश्ते के लिए बेहतर होता है। कुछ बातों को नजरअंदाज करना भी अच्छा होता है, खुद के लिए। अगर आप ये नहीं चाहते है कि आपका पार्टनर उन बातों को जानकार तकलीफ में हो या अगर आप कुछ बातों को नजर अंदाज कर शांति से रह सकती हैं तो ये बेशक करना चाहिए।
कभी-कभी ऐसा होता है कि आपके पास कई चीजों का समाधान होता ही नहीं है बस या तो आप उसे चुप होकर या फिर खुद को समझा कर ही शांति कायम कर सकती हैं। ऐसा नहीं हैं कि आप सारी बातों पर ही चुप रहें लेकिन अगर आपको लग रहा है कि कुछ बातों को ना बता कर ही सब सही हो सकता है तो वो ज्यादा अच्छा है आपके रिलेशनशिप के लिए। आइये जानते हैं वो कौन-कौन सी बातें हैं जिन पर आप ना ही बोलें तो बेहतर हैं-

पार्टनर के परिवार वालों के बारें में अपनी सोंच
आपकी शादी हो गई है और और आपको ऐसा ससुराल मिला है, जो आपको बिल्कुल पसंद नहीं करता है। लेकिन आपके पति के सामने वो आपसे अच्छे से पेश आते हैं, यहां तक की पार्टनर की मां। और आपका पार्टनर अपनी मां से बेहद प्यार करता है। तो ऐसे में आप कुछ बातों को इग्नोर कर सकती हैं, जहां तक आपसे हो सके। क्योंकि अगर आपने अपने पार्टनर की मां के बारें में उनकी चालबाजियों के बारें में बताया तो आपका पार्टनर बहुत दुखी होगा। उसके मन में अपनी मां के लिए इज्जत है वो शायद कम हो जाए। इसलिए आपका चुप रहना ही बेहतर है।

रिश्ते की परीक्षा लेना
अगर आप ये चाहती हैं कि आपका पार्टनर आपसे कितनी मोहब्बत करता है, या फिर आप उसे उतना नहीं चाहती हैं, जितना आपका पार्टनर चाहता है, लेकिन आपको उसकी चाहत पर संदेह रहता है तो बार-बार आप उसके प्यार की परीक्षा लेती रहती है। लेकिनआप उसकी उतनी ही परीक्षा लें जितना आप खुद कर सकती हैं। आप ये जाहिर ना करें कि आप उसकी परीक्षा ले रही हैं। नहीं तो इंसिक्योरिटी से घिर जाएंगे कि आप उन्हें कभी भी छोड़ सकती हैं। जिसके चलते हो सकता है वो आपका दिल जीतने की कोशिश में फेक एक्ट करें।

उन आदतों को ना बोले जो गुस्सा दिलाती हैं
इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनमें वो आदत कितने समय से है या वो कब से उस पर काम कर रहे हैं। लेकिन अगर आप चाहती हैं कि आपका पार्टनर उन आदतों को आपके कहने भर से छोड़ दें, तो ये पॉसिबल नहीं है। कोई भी आदत अचानक से नहीं छूटती है। उसको छूटने में वक्त लगता है। अगर आप अपने पार्टनर को अपने हिसाब से चलाने की कोशिश करेगी तो हो सकता है कि वो वो चीज गुस्से में और करने लगे। इसलिए अपने पार्टनर को उस हैबिट को छोड़ने के लिए वक्त दें और चुप रहें। बेहतर है कि आप उस बात को पाॅइंट आउट ही न करें।



Click it and Unblock the Notifications
