Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Relationship End Worst Reason: ये है एक प्यार भरे रिलेशनशिप को खत्म करने के सबसे बुरे कारण
कोई भी रिलेशनशिप अचानक से खत्म नहीं होता है। रिश्ते को एंड होने में वक्त लगता है, लेकिन वो वक्त काफी तकलीफदेह होता है, जब कोई रिलेशनशिप में होता है और वो इस सिचुएशन से गुजर रहा होता है। जब अपने पार्टनर का साथ आप बर्दाश्त नहीं कर पा रहे होते, उसकी हरकते सहन करने वाली नहीं रह जातीं, वहीं आपको रिश्ता एक बोझ की तरह लगने लग जाता है, आप तनाव में रहते हैं। तब आप अपने रोमांटिक रिलेशनशिप जो एक दर्दनाक रिश्ते में बदल गया है तोड़ने के बारें में सोंचने लग जाते हैं। लेकिन आपकके लिए इतना बड़ा फैसला लेना बहुत आसान नहीं होता है, आप बहुत ही कशमकश में रहते हैं। लेकिन रिश्ता खत्म होने के कगार पर है इसके लक्षण दिखने लग जाते हैं।

कई बार ब्रेकअप एक अच्छा विचार नहीं होता है
जब दो लोग जो एक प्यार भरे रिश्ते में होते हैं, अपने रिलेशनशिप को बचाने की कोशिश भी करते हैं। दूसरे पार्टनर के सामने अपने प्यार का इजहार करते हैं, तब आपको लगता है कि शायद आप अपने रिश्ते को बचाने के लिए काम कर सकती हैं, क्योंकि आपका पार्टनर आपसे प्यार करता है। ये एफर्ट आपको उन खराब दिनों से निकलने में मदद करता है, जिसमें आप ये सोंच रहे होते हैं कि आप अपना रिलेशनशिप को खत्म कर दें।
लेकिन आपके पार्टनर के एफर्ट रिलेशनशिप को बनाए रखने में मदद करने लगता है। लेकिन कईई बार रिश्ते को खत्म करने के कई बड़े कारण होते हैं, जैसे झूठ बोलना, मिसबिहेव करना, गैसलाइटिंग करना, ये रिश्ते को खत्म करने के बहुत बुरे कारणों में से एक हो सकते हैं।

आप जिससे प्यार करते हैं उसके साथ रिलेशनशिप खत्म करने के बुरे कारण-
कई बार ऐसा होता है कि रिलेशनशिप में दूरियां बढ़ने लगती हैं, आपको समझ में नहीं आ रहा होता है कि आपके साथ ऐसा क्यों हो रहा है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप रिश्ते को खत्म कर दें, आपको बैठकर अपने पार्टनर से बात करनी चाहिए। हो सकता है कि उसे भी वैसा ही लग रहा हो, जैसे आपको लग रहा है। सबसे अच्छे रिश्ते हमेशा फूलों और इंद्रधनुषों की तरह नहीं होते। उनमें कांटे भी होते हैं। कई बार अंधेरा भी भर जाता है, जिसे आपको अपने प्यार और सहयोग से रोशनी में बदलना होता है।

आप हमेशा खुश नहीं रह सकते
अगर आप थिंक करते हैं कि एक अच्छे रिलेशनशिप में रहने के लिए आपको हमेशा खुश रहना होता है तो ये गलत है। ये आपको बॉलीवुड फिल्मों में ही नजर आ सकता है। लेकिन वास्तविकता इससे काफी अलग होती है। इसमें खुशी के साथ ही और भी तरह की भावनाएं होती हैं, जो आपके सामने आती हैं। असलियत में कभी भी सबकुछ हंसी-खुशी वाला नहीं होता है। लेकिन आपको अपने प्यार के लिए उसकी देखभाल, भरोसा, सम्मान भी देना होता है। ये जरूरी नहीं कि आपको हर वक्त आपका पार्टनर खुश महसूस कराएं या फिर बाहर घूमाने-फिराने ही ले जाए। लेकिन प्यार आत्म-समर्पण भी मांगता है और भरोसा भी।

रिलेशनशिप में आपका पार्टनर उम्मीदों पर खरा नहीं उतर रहा
जी हां, अक्सर रिलेशनशिप इन वजहों से भी टूटता है। उम्मीदें, जब अनकंट्रोल और इर्रेलेवेंट हो जाती हैं तब रिलेशनशिप पर काली छाया पड़ने लगती है। एक अच्छाखासा रिश्ते का भी विनाश इन बढ़ती उम्मीदों की वजह से हो जाता है। अगर आप उम्मीदों के कारण, जो आपने अपने पार्टनर को लेकर की थी, वो खरा नहीं उतर पा रहा है, रिश्ते को तोड़ रही हैं तो ये आपके एक बुरा फैसला हो सकता है।

पार्टनर आपका नौकर नहीं
आपको ये सोंचना चाहिए कि आपका पार्टनर आपका नौकर नहीं है, ना ही वो आपकी हर जरूरत को पूरा करने के लिए बंधा हुआ है। उसकी अपनी भी एक लाइफ है, परिवार है। वहीं आप अपनी अपेक्षाओं को पूरा नहीं करने के लिए अपने पार्टनर से क्यों नाराज हो सकते हैं ? सिर्फ इसलिए क्योंकि वो आपके लिए गिफ्ट लेकर नहीं आता या फिर वो आपके फेवरेट रेस्टोरेंट में डिनर नहीं करवा पाता।



Click it and Unblock the Notifications
