Latest Updates
-
Fried Onion Special Egg Do Pyaza Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद -
International Yoga Day 2026 Quotes: योग दिवस पर इन 30+ कोट्स के जरिए प्रियजनों को दें स्वस्थ रहने का संदेश -
Tandoor Style at Home Paneer Tikka Recipe: अब घर पर पाएं होटल जैसा स्मोकी स्वाद -
Yoga Day 2026 Wishes In Sanskrit: नित्यं योगाभ्यासः...इन संस्कृत संदेशों से अपनों को दें योग दिवस की बधाई -
Father's Day 2026: किसी ने छोड़ी स्मोकिंग, तो कोई निभाता है नैपी ड्यूटी, ये हैं बॉलीवुड के Super Dads -
Simple Aromatic Peas Pulao Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा खिला-खिला मटर पुलाव -
International Yoga Day 2026: रोजाना योग करने से मिलेंगे ये 10 जबरदस्त फायदे, तन और मन रहेगा स्वस्थ -
Jamai Sasthi 2026: दामाद की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है व्रत, जानें जमाई षष्ठी का महत्व और मनाने का तरीका -
5 Minute Protein Masala Omelette Recipe: झटपट बनाएं होटल जैसा टेस्टी और हेल्दी नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 20 June 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के प्रबल योग
Relationship Goals: अपनी लव लाइफ को मजबूत करने के लिए सेट करें रिलेशनशिप गोल्स
कोई भी रिश्ता, चाहे वो कितना भी मजबूत क्यों न हो, उसे दुलार की जरूर होती है। आपको अपने रिश्ते में स्पार्क की जरूरत है। आप को अपने पार्टनर के साथ रिश्तें में नया गोल सेट करना चाहिए ताकि रिश्ता मृत न हो जाए। ऐसा करने के लिए रिलेशनशिप गोल सेट करना बेस्ट तरीकों में से एक है। ये आप आपने पार्टनर के साथ किसी भी सबजेक्ट पर सेट कर सकते हैं। शायद आप ज्यादा सेक्स करना चाहते हैं या फिर नया घर खरीदना हो या साल में एक बार विदेशी छुट्टी पर जाने के लिए पैसा बचाना चाहते हों ? अगर आप आप एक कमिटेड रिश्ते में हैं तो आप किसी भी लेवल पर अपने गोल सेट कर सकते हैं। आप अपने गोल्स को लिखें और फिर उसे पूरा करने के लिए अपने पार्टनर के साथ आगे बढ़ें।

आपके रिलेशनशिप गोल्स को शुरू करने में आपकी मदद करने के लिए, यहां पर आपके लिए रिलेशनशिप गोल्स की लिस्ट बनाई है। आप इस लिस्ट को देखकर अपने गोल्स बना सकते हैं या फिर इस लिस्ट को फॉलो कर सकते हैं।
इमोशनल गोल्स
इमोशनल गोल हैं कि आप दोनों किस तरह से एक साथ रहें। और रिश्ते में गर्माहट बनाकर रखें। रिलेशनशिप में स्पार्क बहुत जरूरी है, वर्ना लाइफ ठंडी पड़ने लगती है। यहां इमोशनल गोल्स के कुछ उदाहरण दिए गए हैं जिन्हें आप सेट कर सकते हैं-
1. हर दिन कनेक्ट करने के तरीका देखें
आप अपने सबसे बिजी टाइम में भी एक दूसरे के लिए वक्त निकालने के बारें में सोंचे और वक्त निकालें। ये बहुत ही जरूरी है। आप रात को एक साथ डिनर करें और पूरे दिन के बारें में डिस्क्स करें। ऑफिस में भी काम के दौरान एक वॉट्सअप मैजेस आपपकी पार्टनर का दिन बना देता है। इससे ये भी पता चलता है कि आप और आपके पार्टनर के बीच कितनी मजबूत बॉन्डिंग हैं।
2. डेली चेक-इन शेड्यूल करें जिसे मिस न करें
इमोशनली रूप से एक दूसरे के साथ जुड़ने के लिए टाइम सेट करें। ये डिनर टाइम या फिर साल में एक हॉलीडे हो सकता है। आप दोनों एक दूसरे के साथ अपनी शिकायतों की लिस्ट तैयार करें साथ ही पॉजिटिव बातें भी शेयर करें।
4.नई चीजें आजमाएं
डाइवर्सिटी लाइफ को मजेदार बनाने के लिए बहुत जरूरी है। आप अपने पार्टनर के साथ न्यू ओपन रेस्टोरेंट जा सकते हैं या फिर जो उसको पसंद है,लेकिन आपको ज्यादा नहीं जैसे म्यूजियम जाना, तो आप उससके साथ जा सकते हैं और नई चीजों को आजमा सकते हैं। इससे आपका पार्टनर भी खुश होगा।
सेक्स गोल्स बनाएं
कई कपल्स के लिए सेक्स एक कॉम्प्लिकेटेड सबजेक्ट है। ये सोचना आसान है कि हर दूसरा कपल हर समय सेक्स कर रहा है, लेकिन ये सच नहीं है। एकमात्र लक्ष्य दोनों भागीदारों के लिए सेक्सुअल सटिफेक्शन महसूस करना है और आप इसके बारे में बात करते हैं।। यहां कुछ सेक्स रिलेटेड गोल्स बनाएं। जिन्हें आप अपने पार्टनर के साथ बना सकते हैं।
4. हर हफ्ते एक निश्चित संख्या में सेक्स करें
हर किसी की सेक्स ड्राइव एक जैसी नहीं होता है, कुछ कपल नियमित तो कुछ हफ्ते में सेक्स करना जरूरी मानते हैं। एक कपल के रूप में आप दोनों डिस्कस करें कि आपके लिए सेक्स कितना जरूरी है। आप ये डिसाइड करें कि कितना सेक्स दोनों लोगों के लिए अच्छा है।
5. सेक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करें
बहुत सारे कपल सेक्स को लेकर काफी उलझे होते हैं। लेकिन आप अपनी सेक्स लाइफ में ट्विस्ट देने के लिए उसे स्पाइसअप बना सकते हैं। इससे लिए एक्सपेरिमेंट करना शुरू करें। टार्गेट बनाएं।
6. सेक्स के बारे में बात करें
कपल के लिए सेक्स के बारे में बात करना मुश्किल हो सकता है, लेकिन ये जरूरी है, जब आप सेक्स को लेकर बात करते हैं तो आप अपनी इमोशनल जरूरतों को चेक करें। ये असहज हो सकता है लेकिन आप दोनों के लिए बहुत जरूरी है।
फाइनेंशियल गोल्स सेट करें
अगर आप कमिटेड रिलेशनशिप में हैं तो फाइनेंस आप दोनों के लिए बहुत जरूरी है। वित्तीय लक्ष्यों और लॉन्गटर्म गोल्स का होना जरूरी है। कपल्स के लिए अपनी वित्त जरूरतों को सेट करने के लिए अपने लाइफ साटाइल में सेविंग को लाना होगा।
7. एक बजट पर टिके रहें
आपकी फाइनेंशियल कंडिशन के बावजूद, दोनों ही अपने एक बजट पर टिके रहें। ये बहुत जरूरी है। आप कितना खर्च कर रहे हैं, कहां पर खर्च कर रहे हैं, इसका बजट बनाकर चलना जरूरी है।
8. एक सपनों का घर खरीदें
हर कपल को अपने पसंदीदा घर में एक साथ रहने के लिए काम करना चाहिए। आखिरकार, ये वो प्लेस है जहां आप अपना अधिकांश वक्त एक साथ बिताते हैं। चाहे वो शहर में एक अपार्टमेंट हो या फिर एक घल जहां ये आप अपने प्यूचर को लेकर प्लानिंग कर सकें। ये सोचना भी जरूरी है कि आप अभी किस प्रकार का घर चाहते हैं बल्कि भविष्य में भी बच्चों को साथ यहां रहने की कल्पना करें।
9. बच्चों की परवरिश करें
अगर आप एक कपल के रूप में बच्चे चाहते हैं तो ये महत्वपूर्ण है कि इसके लिए आर्थिक और भावनात्मक रूप से तैयार शुरू कर दें। आप अपने बच्चों को एक अच्छी लाइफ स्टाइल देने के बारें में सोंचे और उस पर काम भी करना शुरू करें। अपनी प्लानिंग इसके लिए सेट करें। वहीं फर्टिलिटी की समस्या है तो तब इसको लेकर आपकी क्या प्लानिंग हैं। डॉक्टर को दिखाने से लेकर IVF के खर्च भी आपको जोड़ने होंगे। अगर बच्चा गोद लेने की प्लानिंग है तो उसके बारें में भी विचार करें।



Click it and Unblock the Notifications