Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
Relationship Tips: हेल्दी रिलेशनशिप के लिए पार्टनर से बोलें ये 5 झूठ, गारंटी रिश्ते में बढ़ेगा रोमांस
Relationship Tips: वैसे तो हमेशा यही सिखाया जाता है कि झूठ बोलना पाप है। झूठ कभी नहीं बोलना चाहिए। झूठ बोलना एक बुरी आदत है। मगर कभी कभार बोले गए झूठ आपके जीवन को खुशहाल बना सकते हैं।
अगर हम रिलेशनशिप की बात करें तो ये बात बिल्कुल सच है कि ऐसे रिश्ते की बुनियाद कभी भी झूठ पर खड़ी नहीं करनी चाहिए। आपको अपने जीवनसाथी के साथ ही उम्र बितानी है। ऐसे में आपका बोलै हुआ झूठ कभी न कभी पकड़ में आ सकता है। कुछ मामलों में देखा गया है कि ज्यादा सच बोलने के चक्कर में रिश्ते में दूरी पैदा होने लगती है। हम झूठ बोलने के लिए बढ़ावा देना नहीं चाहते हैं। बस आपको वो कुछ मौके बता रहे हैं जब आपका झूठ रिश्ते को मजबूती देने का काम कर सकता है। आइये जानते हैं कौन से ऐसे पांच मौके हैं जब आप थोड़ा बहुत झूठ बोल सकते हैं।

कुकिंग की तारीफ़ करें
अगर आपके हमसफर खुशी-खुशी आपके लिए प्यार से खाना बना रहे हैं तो उनके प्रयास की तरफ ध्यान दें। हो सकता है कि भोजन में कोई भी कमी हो लेकिन उस कमी को नजरंदाज कर तारीफ करने से उनकी थकावट दूर होगी। आपका पॉजिटिव रिस्पांस पाकर वो और सुधार के साथ आपके लिए काम कर सकते हैं।
उनके लुक की प्रशंसा करें
अगर आपके पार्टनर ने कुछ नया ट्राय किया है तो उनकी हौसलाअफजाई करें। उनका मजाक न उड़ाएं। आप उनके लुक की सबसे ख़ास बात उन्हें बताएं। अगर आपको उनके लुक में कुछ कमी नजर आ रही है तो प्यार से उन्हें उसके बारे में बता दें। उनकी फीलिंग्स को हर्ट न करें।
आई मिस यू कहकर बढ़ाएं उनके चेहरे की रौनक
आप दिनभर अपने काम में व्यस्त रह सकते हैं। ऐसा जरूरी नहीं है कि इस दौरान आप अपने पार्टनर को बहुत ज्यादा मिस कर पाएं। लेकिन थोड़ा सा समय निकाल कर अगर आप उन्हें 'आई मिस यू' का मैसेज भेज देंगे तो यकीं मानिये आपके रिश्ते में प्यार और लगाव बढ़ेगा।
उनसे मिले तोहफों की करें तारीफ़
अगर आपको अपने पार्टनर से आपका मनपसंद गिफ्ट नहीं मिल पाया है तो भी उनके सामने उसकी बुराई न करें और न ही अपना मूड ऑफ करें। इससे आपके पार्टनर को बहुत बुरा महसूस हो सकता है। इसके बजाय आप उस तोहफे की तारीफ करके उनकी भावनाओं का मान रखें।
पार्टनर का हौसला बढ़ाएं
रिश्ते में एक वक्त ऐसा आता है जब आपके पार्टनर को साथ और प्रेरणा की जरूरत महसूस होती है। आप उनका हौसला बढ़ाएं। उनसे कह सकते हैं कि तुम कितने अच्छे तरीकों से सब काम मैनेज कर रहे हो या फिर उन्हें बताएं कि उन्होंने किसी स्थिति को कितनी समझदारी के साथ हैंडल किया। इस तरह की लाइनें उन्हें अपना बेस्ट देने के लिए प्रेरित करें। साथ ही उन्हें खुद पर गर्व भी महसूस होगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
