Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान
बेटे की शादी से पहले पिता को देनी चाहिए ये अनमोल सलाह, दिलाएं जिम्मेदारियों का अहसास
What advice does the father give to his son- शादी करना और शादी निभाना ये दोनों ही अलग-अलग बातें हैं। इनमें सबसे अहम है शादी को अच्छे से निभाना। अगर आप शादी निभाने के तरीके को जान जाएंगे तो आपकी शादी की डोर मजबूत होती जाएगी। रिश्ते की नींव गहरी होती जाती है। जब आपके बेटे की शादी होने वाली हो तो एक पिता की ये जिम्मेदारी होती है कि वो अपने बेटे को शादी के बाज की जिम्मेदारियों को समझाएं उसे इस बारें में अच्छी सलाह दें।
बेटे को अच्छे से शादी के बाद की जिम्मेदारियों के बारें में अगर सही से बताया जाए तो शादी के बाद आने वाली समस्याओं को वो अच्छे से टैकल कर सकता है साथ ही वो अपनी शादी को बनाए रखने के लिए सारे जरूरी काम भी करनी जरूरी समझेगा।

शादी के वक्त अपने बेटे को मेंटली तैयार करना हर पिता की जिम्मेदारी होती है। वो अपने शादीशुदा लाइफ के अनुभवों को अपने बेटे के साथ शेयर कर सकता है, उसे समझा सकता है, कैसे पत्नी और पति को एक साथ एक गाड़ी के दो पहिये की तरह साथ मिलकर चलना होता है। एक पिता के द्वारा बेटे को दिये जानें वाले टिप्स यहां शेयर कर रहे हैं-

अपनी पत्नी की रिस्पेक्ट
ये काफी अहम सबक है जो हर पिता को अपने बेटे को देना चाहिए। कि वो अपनी पत्नी के साथ कैसे व्यवहार करे। ये एक पिता की बड़ी जिम्मेदारी होती है कि वो उसे महिलाओं का सम्मान करना सिखाए।

शादी के बाद बचत करना
शादी के बाद बजत करना काफी अहम है। ऐसे में पिता की एडवाइज बेटे के बहुत काम आ सकती है। शादी से पहले ही बेटे को फाइनेंशयिल क्राइसेस से सेकर कैसे पैसे खर्च करने, कैसे बचाने हैं, ये पिता अपने बेटे को अच्छे से समझा सकता है।

पत्नी का घर के काम में हाथ बंटाना
शादी का मतलब होता है दो लोगों के बीच लाइफटाइम की पार्टनरशिप होना। ऐसे में घर की सारी जिम्मेदारी पत्नी को सौंप देना सही नहीं होता है। अगर पति भी उसके काम में हाथ बंटाना शुरू कर दे तो उसे घर के काम से वक्त भी मिल जाएगा, जिससे वो ऑफिस के बाद घर की जिम्मेदारियों को भी आसानी से निभा सकेगी। ये सारी बातें समझाना एक पिता का काम है।

जिंदगी के उतार चढ़ाव के बारें मे बताना
लाइफ हमेशा क जैसी नहीं होती है, इसमें कई सारे अप्स एंड डाउन आते हैं। कभी बेटा पत्नी से तो कभी पत्नी बेटे से नाराज हो सकती है। या फिर ऑफिस के काम के कारण मूड खराब हो सकता है। दूसरे लोगों के कारण भी आप अपने रिश्ते में तनाव पैदा करने लग जाते हैं। साथ ही रिश्तों से लेकर फाइनेंशियल प्रॉबलम भी लाइफ में आती है। इनका कैसे डटकर मुकाबला करना है, कैसे सिचुएशन को हैंडिल करना है, ये सारी बातें एक पिता के तौर पर बेटे की शादी से पहले आपको समझानी चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
