Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Relationship Tips: ये इशारे बता रहें हैं कि आप एक अनरोमांटिक वाइफ हैं, जानिए कैसे रिश्ते में बढ़ाएं स्पार्क
क्या आपने ने इस बात को महसूस किया है कि आप एक अनरोमांटिक बीवी हैं ? जी हां..आप इस बारें में तो अच्छे से जानती हैं कि आपके पति काफी रोमांटिक है, लेकिन आप उनका दिल रखने के लिए उनके साथ वैसा बिहेव करती है, लेकिन दिल से वैसा करना नहीं चाहतीं। लेकिन आपका इस तरह का व्यवहार आपकी शादीशुदा जिंदगी के लिए अच्छा नहीं होता है। शादी जैसे रिश्ता दो लोगों के एक साथ चलने से आगे बढ़ता है। अगर एक में कुछ परेशानी होती है तो दूसरा भी परेशान हो जाता है। हम ये कह सकते हैं कि एक शादी में रोमांस होना ही सबकुछ नहीं होता है, लेकिन रोमांस होना भी काफी ज्यादा अहम होता है, जो आपकी लाइफ को खूबसूरत बनाता है, आपके पार्टनर के साथ रिश्ते को मजबूत बनाता है।
आपको खुद को करीब से देखना होगा और अपने रोमांस को चेक करें, जिससे पता चलता है कि आप कितनी अनरोमांटिक पत्नी हैं- यहां कुछ संकेत दिए गए हैं:

1. आप उन छोटी-छोटी चीजों की तारीफ नहीं करती जो वो आपके लिए करते हैं, सबसे अहम कि आप उन चीजों पर ध्यान ही नहीं देती हैं।
2. जब वो आपके बर्थ डे पर फूल लातें हैं, तो उनका शुक्रिया अदा करने के बजाए ये कहती हैं कि ये पैसे की बर्बादी है।
3.जो वो आपका हाथ फिल्म थियेटर में पकड़ते है, और आप उसे दूर धकेल देते हैं क्योंकि आपका ध्यान पिल्म पर होता है।
4. आपके पति सरप्राइज देने के लिए चॉकलेट का बॉक्स आपको देते हैं, लेकिन आप बिना कुछ कहे उसे किनारे रखकर टीवी देखने लगती हैं।
5. जब वो वक्त निकाल कर किचन में आपके लिए कुछ स्पेशल बनाते हैं तो आप उनकी तारीफ ना कर, उल्टा खाने की बुराई शुरू कर देती हैं।

6. जब वो आपको डिनर डेट के लिए ले जाते हैं तो आपको लगता है कि अब ये सब करने की आप लोगों की उम्र नहीं है।
7. आपके पति ने प्यार से आपका कोई पेट नेम रखा है, लेकिन आपको वो बिल्कुल पसंद नहीं है। आप उनकी लव लैंग्वेज जानने का प्रयास नहीं करती हैं।
8. जब आपके पति एक रिसॉर्ट में की छुट्टियां बिताने की प्लानिंग करते हैं तो आप उनसे कहती हैं कि वो अपने पैरेंट्स को भी साथ ले जाएंगी।
9. जब आप ऑफिस से थक कर वापस आती हैं और देखती हैं कि पति ने आपको सरप्राइज देने के लिए खाना पहले से बनाकर रखा है, लेकिन आप खुश होने के बजाए उनको ताने देती हैं।
10. पति आपके लिए कॉफी बनाते हैं, और आप कहते हैं, "ये मेरी पसंद के हिसाब से बहुत कड़वी है।"
11. जब आप किचन में बिजी होती हैं तब वो पीछे से आकर आपको पकड़ लेते हैं तो आप उनको चिल्ला देती हैं। ये कितना अनरोमांटिक है!
12. जब वो आपसे बात कर रहे हैं लेकिन आप उनसे बात नहीं कर रही है, मोबाइल में बिजी हैं।
13. पति आपके साथ एक लंबी ड्राइव पर जानें की प्लानिंग करते हैं, लेकिन आप चाहती हैं कि कोई दोस्त भी आपके साथ चले।

14. आपके पति एक खूबसूरत गिफ्ट आपको देते हैं, लेकिन आप कहती हैं, ये वो नहीं हैं जो मैं चाहती थी। ऐसा बोलकर आप उसका दिल तोड़ती हैं।
15. उनको एडवेंचर और स्पोर्ट्स से प्यार करता है और वो आपको अपने साथ ले जाना चाहते हैं, लेकिन आप खुश करने के बजाय ना कहती हैं।
ऊपर बताई गई ये छोटी-छोटी बातें रिश्ते में काफी अहमियत रखती हैं। आपके बंधन को हमेशा के लिए मजबूत करने में मददगार साबित होती हैं। अगर आप उनके द्वारा की गई छोटी-छोटी बातों की तारीफें करें, उनके लिए खुश रहें, उनकी भावनाओं का आदर करें तो एक रिश्ते के लिए और क्या चाहिए, जो आप दोनों के रिलेशनशिप की नींव को मजबूत करता जाता है। कभी-कभी सिर्फ 'आई लव यू' कहने भर से भी रिश्ते में जान आ जाती है। अपनी शादी को रोमांटिक बनाएं!



Click it and Unblock the Notifications
