Latest Updates
-
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो
Relationship Tips : इंडिपेंडेंट विमेन को कर रहे हैं डेट तो इन बातों का रखें खास ख्याल
आज के वक्त में लड़कियां इंडिपेंडेट हो रही हैं वो सामाजिक और आर्थिक रूप से भी स्वतंत्र हैं। आज की लड़कियां किसी पर बोझ बनकर नहीं रहना चाहती हैं, वो अच्छी जॉब कर रही हैं, बिजनेस को संभाल रही हैं और साथ ही अपने परिवार को भी देखती हैं। लड़कियों की सोंच भी काफी आजाद ख्याल की हो गई है, किसी के सामने दबना या अपने आपको कमतर दिखाना नहीं जानती हैं और ना ही चाहती हैं। ऐसे में अगर आप किसी इंडिपेंडेंट विमेन को डेट कर रहे होते हैं, तो आपको काफी चीजों का ध्यान रखना होगा।

आजाद ख्याल की लड़कियों को डेट काफी मुश्किल हो सकता है। एक इंडिपेंडेंट लड़की सेल्फ डिपेंड, आत्मविश्वास से भरी हुई होती है। वो अपने फैसले खुद लेने में विश्वास करती है। इस तरह से इंडिपेंडेट लड़की के साथ रिलेशनशिप में आना किसी पुरूष के लिए टफ सकता है। आइये जानते हैं कि अगर आप किसी इंडिपेंडेंट वुमेन को डेट कर रहे हैं या फिर डेट करने जा रहे हैं तो आपको किन-किन बातों का ख्याल रखना होगा, जिससे आप दोनों को ही अपने रिलेशनशिप में किसी तरह की कोई प्रॉब्लम ना हो।
उसकी थिकिंग की रिस्पेक्ट करें
इंडिपेंडेंट विमेन की सोंच आप की सोंच से काफी जुदा होती है, इसके साथ ही वो लाइफ को अपनी तरह से चलाने के बारें में सोंचती है और करती है। ऐसी लड़कियों को डेट करते वक्त उनकी सोंच को सम्मान देना बहुत जरूरी है। आपको उनकी स्वतंत्रता की भी रिस्पेक्ट करनी होगी। आप उन पर अपने फैसले थोप नहीं सकते ना ही किसी तरह के अधिकार को जताने की कोशिश कर सकते हैं, जब कि उसने आपको खुद वो अधिकार ना दिया हो।
उसके पर्सनल स्पेस का ध्यान रखना
खुले विचारों वाली महिला को डेट करते वक्त आपको उसका पर्सन स्पेस जरूर देना होगाष वो अपने पर्सनल स्पेस में किसी को भी बर्दाश्त नहीं करती हैं। अगर आप एक इंटीपेंडेंट महिला को डेट कर रहे हैं तो आपको उसका पर्सनल स्पेस देना होगा। आप उस पर किसी तरह को फोर्स नहीं कर सकते हैं कि उसे सारा वक्त आपके साथ ही बिताना है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप दोनों का रिश्ता ज्यादा वक्त तक नहीं टिकने वाला।

बराबरी चाहती है
इंडिपेंडेंट महिला अपने पार्टनर के साथ बराबरी चाहती है। अगर आप उसके साथ कहीं बाह जातें हैं तो उसे उसके बिल का पेमेंट करने दें। ऐसी महिलाएं किसी पर बोझ बन नहीं रहना चाहती। वो फाइनेशली इंडिपेंडेट होती है। अपने खर्चे खुद उठाती है।
उसकी पर्सनालिटी को स्वीकार करें
इंडिपेंडेंट विमेन के साथ अगर आप रिलेशनशिप में आ रहे हैं तो आपको इस बात का जरूर ख्याल रखना चाहिए कि उसे उसकी पर्सनालिटी के साथ ही स्वीकारें, बदलने की कोशिश ना करें ना ही उससे खुद में बदलाव लाने की बात कहें। अगर आप इस तरह की कोई बात कहते हैं तो आपके साथ रिश्ता तोड़ने में वो ज्यादा वक्त नहीं लेगी। उसे खुद की पर्सनालिटी से प्यार होता है, जो उससे काफी मेहनत से डेवलप किया होता है।



Click it and Unblock the Notifications











