Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Relationship Tips: इन रोमांटिक कन्वर्सेशन टॉपिक्स के साथ रात को बनाएं स्पाइसी और सेक्सी
अक्सर कपल्स के साथ ऐसा होता है कि शादी से पहले वो जितने रोमांटिक थे, वैसे अब शादी के बाद नहीं है। उनकी लाइफ में बोरियत से महसूस होने लगी। पति ऑफिस के बाद बिना कुछ कहे सीधे डिनर टेबल पर और पत्नी उसके लिए ज्यादा कुछ बोले खाना सर्व कर देती है। ये रोज की घिसी-पिटी लाइफ की तरफ इशारे कर रहे होते हैं। इसमें कुछ नयापन नहीं आ रहा होता है। ऐसे में कपल्स के बीच सेक्स भी सिर्फ एक रूटीन का हिस्सा बन जाता है। उसमें से रोमांस खत्म होने लगता है, स्माइसी सेक्स जितना पहले था उतना नही रह गया होता है। ऐसे में आपको अपनी लाइफ को दोबारा से चार्ज करना होगा, जिससे आपकी लाइफ की बोरियत खत्म हो और सेक्स लाइफ भी स्पाइसी बनी रहे।

यहां पर आप के लिए कुछ बातचीत के बहाने बता रहे हैं, जिससे कि आप अपनी डेली लाइफ में स्पार्क बनाकर रख सकते हैं, साथ ही सेक्स लाइफ में भी रोमांस और हॉटनेस को फुल डोज आप दोनों को मिलेगा। इसके लिए आप दोनों को ज्यादा कुछ नहीं करना है, बस अट्रैक्शन को बढ़ाना शुरू कर दें। इसके साथ ही यहां बताए जा रहे टिप्स को फॉलो करें, हमें यकीन है आप प्यार के समुद्र में गोते लगाना जरूर शुरू कर देंगे-
1. डिनर बनाते और सर्व करते वक्त हेल्प करना और पसंद पूछना-
जब आप ऑफिस से आएं तो सीधे टीवी का रिमोर्ट लेकर ना बैठ जाएं, आप अपनी पार्टवर के पास किचन में जाएं और उससे डिनर के बारें मे बात करें, जब आप किचन में जाएं तो पार्टनर बिखरे बालों को सही करें, उसके होंठो पर अपनी उंगलियां सहलाएं, वो जरूर आपकी इस हरकत पर मुस्कुरा देगी। उसकी किचन में थोड़ी सी हेल्प करके खाना सर्व करने में मदद करें। खाने की बहुत ही प्यार से तारीफ करें। आप उसको खाना खाते वक्त कुछ इरोटिक इशारे भी कर सकते हैं। जिससे उसमें भी जोश आता जाए और बिस्तर पर वो आपके साथ अपनी हॉटनेस को बिखेर दे, भले ही आप दोनों कितने ही थके क्यों ना हों।

2. पार्टनर की केयर और हेल्थ को लेकर सवाल
अगर आप अपने पुराने दिनों को भूल गये हैं कि जब आप दोनों एक दूसरे का कितना ख्याल रखते थे। कितनी केयर करते थे, लेकिन शादी के बाद आपको ये सब सिर्फ एक फॉर्मेलिटी लगता है, लेकिन आपको अपने रिलेशनशिप में पहले जैसा जोश लाने के लिए अपने पार्टनर की केयर को लेकर उससे बातचीत करनी शुरू करनी होगी। आप उससे उसकी हेल्थ, मेडिसिन, खान-पान ये छोटी-छोटी बातें पूछ सकते हैं, इससे आप दोनों को बीच रिश्ता तो मजबूत होगा ही साथ ही जो रोमांस खोता जा रहा है, उसको पाने में भी मदद मिलेगी। इसी तरह से आप अपने पार्टनर के लिए डिनर के बाद कुछ मंचिग करें, उनको इरोटिक वे में खिलाना शुरू करें, इससे आप दोनों में सेक्स का फ्यूल भरना शुरू होगा, जो चरम सुख तक पहुच सकता हैं।

3. रोमांटिक टॉपिक और डांस के साथ इंटेंस किसिंग
आप दोनों को अच्छे मूड के लिए एक स्टार्टर के तौर पर किसी रोमांटिक टॉपिक पर बातचीत करनी शुरू करनी होगी। आप किसी गाने पर डांस कर सकते हैं और डांस करते-करते एक दूसरे के करीब आएं, अपने पार्टनर को पैशनेट तरीके से पकड़े, किसिंग शुरू करें और इसी कंडीशन में आप दोनों अपने बेड पर आ जाएं, फिर धीरे-धीरे इंटीमेसी में स्पार्क होना शुरू हो जाएगा, जो आप दोनों को एक अच्छे सेक्स की ओर ले जाएगा।

4. पार्टनर के कामों की तारीफें
कई बार होता है कि आपको अपने पार्टनर के किये कामों पर काफी खुशी मोहसूस होती है, लेकिन आप उसे बताते नहीं हैं। लेकिन आप को अपने दिल की बात उस तक जरूर पहुंचानी चाहिए। इससे आपके पार्टनर को लगेगा कि जो वो काम कर रही हैं उसे आप नोटिस करते हैं, इससे उसमें और ज्यादा अच्छे से काम करने की हिम्मत बंधेगी, उसे ये लगेगा कि आप उसके साथ हैं। ये छोटी सी बात आपके रिश्ते को मजबूत बनाती है, साथ ही रोमांस भी पैदा करता है। जो पत्नी, घर के कामों, परिवार के अलावा रोमांस के बारें में सोंचना छोड़ चुकी है, उसके अंदर आपके द्वारा दिये छोटे-छोटे कॉम्प्लिमेंट्स उसमें जोश भरते हैं, आपके इरोटिक और रोमांस से भरे इशारे उसके अंदर जान डालने का काम करेंगे। आप अपनी आंखें, चेहरे और हाव-भाव से उसे इशारे करें, फ्लाइंग किस करें। इस तरह से आप दोनों की लाइफ में छाई बोरियत धीरे-धीरे कम होने लग जाएगी। और आप दोनों बेड पर अच्छा परफॉर्म करने लग जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
