Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम
Relationship Tips: हर पत्नी को अपने पति से सुननी होती हैं ये बातें, लेकिन कभी कहती नहीं
जिस तरह आप अपनी शादी को हेल्दी और ब्लेस्ड बनाने के लिए बहुत मेहनत करते हैं, उसी तरह से एक अच्छी शादी को पूरी जिंदगी बेहतरीन बनाने के लिए पति और पत्नी दोनों को ही बहुत काम करना पड़ता है। पति को अपनी शादी को खूबसूरत बनाने के लिए और उसमें बेवजह किसी तरह का ड्रामा ना क्रिएट होने के लिए पत्नी की उन बातों को सुनना चाहिए, जो वो कभी खुद से नहीं कहती हैं, लेकिन उनकी चाहत होती है कि उनका पति वो सारी बातें कहे, जो वो चाहती हैं। आइये जानते हैं उन्ही बातों के बारें में-

1.तुम मेरी फेवरेट हो
ये आपको बहुत ही कॉमन सी बात लगती है, लेकिन आपकी पत्नी के लिए ये बहुत ही खास है। जब आप अपनी पत्नी को ये लाइन बोलते हैं तो अपने दिन की पूरी थकान भूल जाती है। वो भूल जाती है कि वो सुबह से उठकर घर के कितने सारे काम निपटाएं, बच्चों को स्कूल भेजना, आपके पैरेंट्स का नाश्ते से लेकर उनकी दवाईयों का ख्याल रखना, खाना बनाना, बच्चों को पढ़ाना, बर्तना धोना और भी बहुत कुछ। आप की बस एक लाइन उनको दोबारा से चार्ज कर देती है। आपका प्यार और भरोसा उनके लिए बहुत मायने रखता है। जब आप ये कहते हैं कि वो आपके लिए उनकी जिंदगी हैं, उनका प्यार हैं तब वो अपने आप को दुनिया की सबसे भागयशाली पत्नी महसूस करती हैं।

2.मैं तुम्हारा बहुत सम्मान करता हूं
आपको सम्मान शब्द थोड़ा सा अजीब लगेगा, लेकिन आपकी पत्नी के लिए मायने रखता है। जब आप अपनी पत्नी का सम्मान करते हैं, खासतौर से परिवार के सामने, लोगों के सामने तो वो खुशी से फूल जाती है। उसके मान में आपके लिए दुगना सम्मान जाग जाता है। आपकी पत्नी आपके बच्चों को संभालती है, आपके माता-पिता को देखती है, घर के सारे काम करने के अलावा वो अपना काम, अपना ऑफिस भी देखती है, इन सब के लिए उसका सम्मान करना तो जरूरी है। वो आपके और परिवार के लिए कितनी मेहनत करती है।

3.तुम मेरे लिए बहुत मायने रखती हो
आप अपनी पत्नी से कह सकते हैं कि वो आपके लिए बहुत मायने रखती है। आपकी शादी मायने रखती है, क्योंकि उसी के कारण आज आपका एक प्यारा सा परिवार है, क्यूट से बच्चे हैं, माता-पिता भी पत्नी से खुश हैं। एक पुरुष को जीवन में शायद इससे बढ़कर और कुछ चाहिए होता है। आप अपनी पत्नी से कह सकते हैं वो आपकी शक्ति है, जब-जब आप किसी दुख में या फिर किसी बात से परेशान रहे हैं उसने हमेशा साथ दिया है।

4.तुम मुझे सेक्सुअली अट्रैक्ट करती हो
जब शादी के शुरुआती वक्त में धीरे-धीरे उत्साह फीका पड़ने लग जाता है तब लाइफ की चुनौतियां सामने आने लगती हैं। बच्चे का पैदा होने के बाद पत्नी और पत्नी की सेक्स लाइफ को थोड़ा स्लो कर देती है। इसके साथ ही पत्नी भी घर और परिवार में इतना बिजी हो जाती है कि वो अपने सेक्स डिजायर को किनारे रख देती है। लेकिन एक पति के तौर पर आपकी जिम्मेदारी है कि आप अपनी पत्नी की भावनाओं को समझें और उस पर काम करें। उसको सेक्सुअली भरने की कोशिश करें, सेक्स डिजायर्स को पूरा करें। उसे ये बताएं कि वो अभी उतनी ही सेक्सी और हॉट है जितनी वो शादी के वक्त थी।

5.आई थैंक गॉड फॉर यू
अपनी पत्नी को आप ये बता सकते हैं कि आप उसके लिए गॉड से प्रेयर करते हैं। आप प्रेयर करके गॉड का शुक्रिया अदा करते हैं कि पत्नी के रूप एक सच्चा साथी आपको मिला है, जो हर सुख और दुख में आपका साथ देता है।



Click it and Unblock the Notifications
