Latest Updates
-
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर तुलसी तोड़ सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं धार्मिक नियम -
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 7 जगहें, दिखेगा कृष्ण भक्ति का खास रंग -
Janmashtami 2026: कृष्ण जन्माष्टमी पर इन आसान तरीकों से सजाएं अपना पूजा घर, यहां देखें 10 डेकोरेशन आइडियाज -
World Coconut Day 2026: सूखा या ताजा नारियल, सेहत के लिए कौन सा ज्यादा फायदेमंद? जानें दोनों में अंतर
Breakup: साइकोलॉजिस्ट के टिप्स की मदद से ब्रेकअप पेन को भुलाएं, लाइफ में मूवऑन करें
काफी वक्त चले रिलेशनशिप के बाद ब्रेकअप कई लोगों को तोड़ कर रख देता है। जिसकी वजह से उनको कई तरह कें मेंटल इश्यू होने लगते हैं, डिप्रेशन और एन्जाइटी उन पर हावी होने लग जाता है। आपको पार्टनर के साथ बिताया हर पल याद आने लग जाता है। लेकिन किसी छोटी या बड़ी वजह के कारण रिश्ता खत्म हो जाता है। कुछ लोग ब्रेकअप की कंडीशन में अपने आप को संभाल नहीं पाते हैं, उसका दर्द उनको अंदर से कचोटता है, तो ऐसी स्थिति में इस दर्द से बाहर निकलने के लिए क्या करना चाहिए ? जिससे कि आप अपनी लाइफ को दोबारा से शुरू कर सकें।

किसी तरह की परेशानी आप को ना हो। लेकिन सबसे अहम बात ये है कि ब्रेकअप से निकलने में थोड़ा सा वक्त जरूर लगता है और आपको अपने आप को भी समय देना होगा। साइकोलॉजिस्ट Dr. Julie जिनके इंस्टाग्राम पर 1.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं, उन्होंने इस बारें में कई वीडियो शेयर किये हैं, जिससे ब्रेकअप के बाद आसानी से उबरा जा सके और खुद को मेंटली डिस्टर्ब होने से बचाया जा सके।

अपने दोस्तों से बात करें
ब्रेकअप के बाद दोस्त ही होते हैं जो आपको सही कर सकते हैं आपकी तकलीफ को कम करते हैं। इसलिए दोस्तों से मिलें उनसे बात करें। दोस्तों के पास हर चीज की दवा होती है। दोस्त आपको मेंटली और और इमोशनली सुकून देकर आपको फील गुड करवाएंगे।

अपनी हॉबी को वक्त दें
जिन हॉबी के बारें में आप भूल चुके हैं, अब उनको वक्त दें। क्योंकि रिलेशनशिप के दौरान आपके पास वक्त नहीं था, वो सारे काम करने का। इसलिए जब आपके पास वक्त हैं तो अपनी हॉबी पर ध्यान दें। हॉबी मूड को चेंज करने में बहुत मददगार साबित होती है।

खुद का बहुत ज्यादा ख्याल रखें
ब्रेकअप के बाद आपको खुद का बहुत ज्यादा ख्याल रखना होगा क्योंकि आप मेंटली कमजोर हो रहे हैं। अगर ऐसे में आप अपना ध्यान नहीं रखेंगे तो सेहत गिरती चली जाएगी, क्योंकि आपको देवदास नहीं बनना है। आपको खुद पर ध्यान देना होगा, साथ ही परिवार और अपने करियर पर भी फोकस करना होगा, किसी के जाने आप खुद की केयर करके अपने आप को कंट्रोल में रखना होगा।

घरवालों के साथ टाइम स्पैंड करें
देखिए ब्रेकअप को लेकर आप जितना परेशान होंगे, उतना ही परेशान आपकी कंडीशन को देखकर घरवाले होंगे। इसलिए आपको इस बात की कोशिश करनी है कि आप उसे भूल जाएं, दर्द भी वक्त के साथ कम होता चला जाएगा। खुद को वक्त दें। साथ ही बताई गई टिप्स को भी फॉलो करें। अगर फिर भी ये सारे टिप्स काम नहीं आ रहे हैं तो साइकोलॉजिस्ट से मदद लें।



Click it and Unblock the Notifications