Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
पार्टनर से कितना भी हो प्यार, मगर कभी बर्दास्त न करें उनके ये काम, शादी नर्क बनते नहीं लगेगी देर
Relationship Tips in Hindi: किसी रिश्ते को अच्छे से चलाने के लिए आपसी विश्वास, प्रेम और समझ की जरूरत होती है। खासतौर से ये चीजें नींव की तरह काम करती हैं। प्रेम व विवाह का रिश्ता बहुत संवेदनशील होता है। जब आप किसी को पसंद करते हैं तब आप उनके लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। आप बिना किसी आपत्ति के उनकी हर बात मान लेते हैं।
आपके जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता लंबे समय तक चले और भले ही आपके रिश्ते में कितना भी प्यार क्यों न हो, आपको कुछ चीजों से समझौता नहीं करना चाहिए। कई बार हम प्यार के खातिर कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं, जिसका पछतावा हमें बाद में होता है। इस लेख में हम कुछ बातों का जिक्र कर रहे हैं जिन्हें रिलेशनशिप में रहते हुए कभी समझौता नहीं करना चाहिए।
Never Tolerate These Things in Relationship

अत्यधिक नियंत्रण
आपका पार्टनर आपकी जीवनशैली पर नियंत्रण रखने की कोशिश कर सकता है। यदि आपका साथी यह तय करता है कि आपको क्या करना है और क्या नहीं करना है, तो आपको कभी भी उनके इस व्यवहार को स्वीकार नहीं करना चाहिए। कई बार पार्टनर यह भी तय करने लगता है कि आपको कैसे रहना है, किससे दोस्ती करनी है, किससे बात नहीं करनी है। रिश्ते के शुरुआती दिनों में आपके साथी को लग सकता है कि रिश्ते को नियंत्रित करना ठीक है, लेकिन भविष्य में यह आपके बीच बहस का कारण बन सकता है। साथ ही उनका यह व्यवहार रिश्ते में आपको घुटन महसूस करा सकता है।
शोषण
भले ही आप अपने पार्टनर से बेहद प्यार करते हों, लेकिन उनके व्यवहार को लेकर हमेशा सावधान रहें। यदि आपका साथी आपको मानसिक, भावनात्मक या शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता है, आपको मारता है या बुरे शब्दों का प्रयोग करता है, तो आपको इसे बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। ऐसी बातों को मजाक समझकर खारिज न करें। किसी भी तरह का शोषण, चाहे वह बोलकर ही क्यों ना किया गया हो, आपकी गरिमा को ठेस पहुंचाता है। ऐसे में इसके खिलाफ़ खड़े हों और अपना पक्ष मजबूती से रखें।
आत्मसम्मान पर सवाल उठाना
अगर किसी रिश्ते में आपका पार्टनर आपका भावनात्मक शोषण करने लगे तो आपको इसकी अनुमति कभी नहीं देनी चाहिए। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप अपने पार्टनर से कितना प्यार करते हैं। लगातार अपमान और बुरी भाषा आपको आहत करेगी। मानसिक शोषण को शारीरिक शोषण जितना ही बुरा माना जाना चाहिए। इसलिए अपने पार्टनर को अपने आत्मसम्मान को ठेस ना पहुंचाने दें।
सबसे अलग-थलग करना
कई लोग अपने पार्टनर को लेकर ज्यादा चिंतित रहते हैं। वे अपने साथी को उनके दोस्तों या प्रियजनों से अलग कर देते हैं। कभी-कभी उन्हें आपका अपने दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद नहीं आता है। आपको लग सकता है कि वह प्यार में ऐसा कर रहा है। लेकिन आपको कभी भी अपने पार्टनर के इस रवैये को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। वे अपनी इस आदत से आपको अपने परिचितों से दूर कर देते हैं। ऐसे में इस व्यवहार को बिल्कुल ना सहें।
अपनी इच्छाएं थोपना
अगर आपका पार्टनर आपकी भावनाओं की कद्र किए बिना अपनी इच्छाएं आप पर थोपना शुरू कर दे या जो उसे पसंद हो वो ही करने को कहे तो इसे कभी बर्दाश्त न करें। अक्सर आपके पार्टनर आपको अपने हिसाब से बदलने लगते हैं। प्यार में आप अपनी पहचान को भूल जाते हैं और अपने पार्टनर की इच्छा के मुताबिक रहना शुरू कर देते हैं। अक्सर आपका पार्टनर बॉडी शेमिंग को लेकर मजाक कर रहा होता है और आप या तो इस पर हंस देते हैं या फिर उनके लिए खुद को बदलना शुरू कर देते हैं। लेकिन अगर आप अपनी पसंद को भूलकर अपने पार्टनर की पसंद को स्वीकार कर लेंगे तो आप जिंदगी भर रिश्ते को अच्छा नहीं रख पाएंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications