Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
एक पति को अपनी पत्नी से चाहिए होती हैं ये 5 चीजें, जानें वाइफ को क्या करना चाहिए
Relationship Tips in Hindi: विवाह जीवन का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला होता है। होने वाले जीवनसाथी के बारे में सभी चीज़ें जान समझकर ही किसी के साथ शादी के बंधन में बंधा जाता है। शादी एक ऐसा रिश्ता होता है जो बेहद संवेदनशील होता है इसलिए इस रिश्ते में अपने व्यवहार और प्रेम को सही तरह से बनाए रखने की ज़रूरत होती है।
पति पत्नी एक दूसरे से कई तरह की उम्मीदें भी रखते हैं। इन उम्मीदों को पूरा करने से ही दोनों के बीच का जीवंत और प्रेम भरा रहता है। शादी के बाद पति की पत्नी से कुछ ऐसी ही उम्मीदें होती हैं। जानते हैं प्यार के आलावा वे कौन सी चीज़ें हैं जो पति अपनी पत्नी से चाहता है -
Pati Ko Patni Se Kya Chahiye?

भरोसा
शादी जैसे ज़रूरी रिश्ते में भरोसा बहुत जरूरी होता है। यह पति पत्नी दोनों के लिए ही बहुत ज़रूरी होता है। पति हमेशा यह चाहता है कि उसकी पत्नी उस पर भरोसा करें। इसके साथ ही वह यह भी चाहता है कि वह अपनी पत्नी पर भी पूरी तरह से भरोसा कर सकें। इस तरह का पूर्ण और सच्चा भरोसा वैवाहिक रिश्ते का आधार होता है।
ईमानदारी
ईमानदारी वह चीज़ है जो किसी भी रिश्ते में जरूरी होती है। पति अपने जीवनसाथी से रिश्ते में पूरी तरह ईमानदारी चाहते हैं। वैवाहिक रिश्ते में ईमानदारी विवाह को एकदम पारदर्शी और निश्छल बनाता है। महिलायें भी अपने पतियों से पूरी ईमानदारी की कामना करती हैं।
एक दूसरे को समझना
दाम्पत्य जीवन में एक दूसरे को समझना बेहद ज़रूरी होता है। पति पत्नी जब एक दूसरे की ज़रूरतों को, पसंद-नापसंद और इच्छाओं को समझते हैं तब उनके रिश्ते की गहराइयाँ भी बढती हैं। ऐसे में पति हमेशा ये चाहते हैं कि पत्नी उनकी आवश्यकताओं को समझें और पत्नी उन्हें भी अच्छी तरह से समझने का मौका दें।
देखभाल
पति यह आशा रखते हैं कि उनकी जीवनसाथी उनकी आवश्यकताओं को समझने के साथ साथ उन्हें पूरा भी करें। हर पुरुष की इच्छा होती है कि उनकी पत्नी उनकी देखभाल ठीक प्रकार से करें। वैवाहिक रिश्ते की बुनियाद तभी मज़बूत रहती है जब पति पत्नी एक दूसरे का ठीक प्रकार से ख्याल रखते हैं।
सम्मान
एक रिश्ते में आपसी सम्मान जरूरी होता है। आपसी सम्मान पति व पत्नी दोनों की साझा ज़िम्मेदारी होती है। पत्नी को हमेशा पति का, उनके विचारों और सुझावों का सम्मान करना चाहिए। वहीं पति को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि वे पत्नी को बराबर का सम्मान दें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications