Latest Updates
-
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर तुलसी तोड़ सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं धार्मिक नियम -
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 7 जगहें, दिखेगा कृष्ण भक्ति का खास रंग
रिश्ते में कठपुतली बनकर रह गए हैं आप? ये संकेत बताते हैं पार्टनर आपका कर रहा है सिर्फ इस्तेमाल
Signs That Your Partner Is Using You: किसी भी रिश्ते को अच्छे से चलाने के लिए पार्टनर के बीच प्यार और विश्वास का होना बहुत जरूरी है। दो लोगों के बीच प्यार सिर्फ कुछ दिनों या महीनों का नहीं होता है। यह वक़्त के साथ बढ़ता है और ताउम्र बना रहता है। लेकिन हम अक्सर देखते हैं कि कुछ लोग सिर्फ अपने मतलब को पूरा करने या फायदा उठाने के लिए रिलेशनशिप में आते हैं।
अगर आपको यह एहसास हो कि पार्टनर सिर्फ अपने मतलब के लिए आपका इस्तेमाल कर रहा है तो ऐसे रिश्ते से बाहर निकल जाना ही समझदारी है। यदि आप सोच रहे हैं कि आप कैसे पता लगा सकते हैं कि आपका साथी आपका फायदा उठा रहा है, तो इस लेख में इसका जवाब मिल जाएगा। कुछ संकेत हैं जिनसे पता चलता है कि आपका पार्टनर आपका इस्तेमाल कर रहा है। आपको बस अपने पार्टनर में इन बदलावों को नोटिस करने की जरूरत है।

आपकी भावनाओं को इग्नोर करना
किसी भी रिश्ते में मनोवैज्ञानिक सहयोग का होना बहुत जरूरी है। अगर आप मानसिक रूप से एक-दूसरे से संतुष्ट नहीं हैं तो ऐसे रिश्ते का कोई मतलब नहीं है। एक रिश्ता बाहर घूमने और साथ खाना खाने से कहीं बढ़कर होता है। आपको भावनात्मक रूप से भी एक-दूसरे के करीब रहना चाहिए। आपको बुरे वक्त में अपने पार्टनर का साथ देना चाहिए और उनका हौसला बढ़ाना चाहिए। यह रिश्ते को लंबे समय तक बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। लेकिन यह समझ लें कि अगर आपके पार्टनर को इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है तो वह आपका फायदा उठा रहे हैं।
सिर्फ जरूरत के वक्त ही आपको याद करना
अक्सर ऐसा होता है कि जब आप अपने पार्टनर के साथ समय बिताने की कोशिश करते हैं तो वे कहते हैं कि वे किसी न किसी काम के चलते व्यस्त हैं। लेकिन जब उन्हें आपकी ज़रूरत होती है तो वे आपसे मीठी-मीठी बातें करने लगते हैं। अगर आप भी इस तरह के रिश्ते का सामना कर रहे हैं तो समझ लें कि इससे छुटकारा पाने का समय आ गया है। अगर आपका पार्टनर सिर्फ काम होने पर ही आपको याद करता है और बाकी मौकों पर बिजी होने की बात करता है या समय नहीं देता है तो समझ जाएं कि वह सिर्फ आपका इस्तेमाल कर रहा है। क्योंकि यह इस बात का संकेत है कि आपका पार्टनर आपको नजरअंदाज करने की कोशिश कर रहा है।
कम बात करना
अगर आपका पार्टनर आपसे बात नहीं करना चाहता तो यह इस बात का संकेत है कि रिश्ते में कुछ गड़बड़ है। भले ही आपका पार्टनर रिजर्व नेचर का हो और ज्यादा बात नहीं करना चाहता हो, लेकिन अगर वह आपसे सच्चा प्यार करता है, तो वह आपसे बात करेगा। वे आपकी बात अवश्य सुनेंगे। लेकिन अगर आपका पार्टनर आपसे बात करने में आनाकानी करता है या आपकी बात नहीं सुनता है तो आपको समझ जाना चाहिए कि रिश्ते में कुछ गड़बड़ है।
भविष्य की कोई परवाह नहीं
जब आप किसी रिश्ते में होते हैं तो आप अपने भविष्य को लेकर बहुत चिंतित रहते हैं। अपने बेहतर भविष्य के बारे में सोचने में कोई बुराई नहीं है। आपको यह जानने का अधिकार है कि आपका साथी आपके रिश्ते के भविष्य के बारे में क्या सोचता है औरवो क़िस्त तरह की प्लानिंग कर रहे हैं। लेकिन अगर आपका साथी अक्सर भविष्य के बारे में किये जा रहे सवालों को टाल देता है, तो अब समय आ गया है कि आप अपने रिश्ते को गंभीरता से लें। क्योंकि इससे पता चलता है कि आपके पार्टनर को आपमें कोई दिलचस्पी नहीं है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications