Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
Relationship Tips: रिश्ते में बढ़ेगा प्यार, बस रोजाना की इन आदतों में लाएं बदलाव
Relationship Tips: रिलेशनशिप में आना समस्या नहीं है बल्कि बिना किसी खटपट के उस रिश्ते को आगे बढ़ाना एक सबसे बड़ी चुनौती है। यह स्वाभाविक है जब दो लोग जो कई मायनों में भिन्न हैं, एक साथ रहते हैं तो किसी न किसी मुद्दे को लेकर अनबन हो सकती है। लेकिन अगर आप कुछ बातों पर ध्यान दें और अपनी कुछ आदतें विकसित करें तो आप प्रेम संबंधों को बेहतर बना सकते हैं।
रिश्ते को सफल बनाने के लिए भी कड़ी मेहनत और धैर्य की जरूरत होती है। लंबे समय तक पार्टनर के साथ रहने वाला व्यक्ति छोटी-छोटी बातों पर समझौता कर सकता है और कई चीजों को इग्नोर करने का नाटक भी कर सकता है। ऐसे में हम समझ नहीं पाते हैं कि असल में पार्टनर के दिल और दिमाग में क्या चल रहा है।

अपने रिलेशनशिप में मजबूती लाने के लिए ये जरूरी नहीं है कि बाहर घूमने का ही प्लान बनाया जाए या फिर डिनर डेट पर ही जाय जाए। रिश्तों को बेहतर तरीके से मजबूत करने के कुछ आसान तरीके भी हैं। कुछ छोटी-छोटी चीजें हैं जो हम हर दिन कर सकते हैं जिनके लिए अधिक प्रयास या पैसों की आवश्यकता नहीं होती है। आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं वो कौन से छोटे छोटे बदलाव है जिन्हें आप रोजाना की जिंदगी में अपनाकर अपने रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं।
Practice These Habits Daily To Make Your Marriage Stronger
स्माइल के साथ करें दिन की शुरुआत
प्यार जताने के छोटे छोटे तरीके रिश्ते की उम्र बढ़ा देते हैं। सुबह उठते ही प्यार से सुप्रभात कहें। अगर कोई मौका मिलता है तो दिल खोलकर हंसें। यह उन दोनों के लिए दिन की एक अच्छी शुरुआत होगी जो नौकरी की भागदौड़ की वजह से पूरे दिन एक दूसरे से दूर रहते हैं। सुबह सुबह हंसकर की हुई बात पार्टनर का मूड हल्का कर देती है और रिश्ते को मजबूत भी करती है। इस आदत पर आप काम करना शुरू कर सकते हैं।
साथ बैठ कर कॉफी या चाय पीना
ज्यादातर लोगों को सुबह उठते ही एक कप कॉफी या चाय पीने की आदत होती है। ऐसे लोग एक साथ बैठकर चाय या कॉफी पीते हुए छोटी-छोटी कहानियां या अपने किस्स्से साझा कर सकते हैं। यदि ऐसा संभव न हो तो सुबह नाश्ता साथ में करें। इसे दिन भर की जाने वाली चीज़ों, बच्चों की शरारतों, दिनभर के काम या अन्य योजनाओं पर चर्चा करने के अवसर के रूप में देखें।
प्यार जताना सीखें
प्यार के इज़हार में शर्मिंदा होने की कोई बात नहीं है। इसमें उम्र कोई कारक नहीं है। शब्दों और अपने कार्यों के माध्यम से अपने साथी के प्रति अपना प्यार व्यक्त करें। इससे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। एक-दूसरे को किस करना, हग करना, सहलाना ऐसी चीजें हैं जो साबित करती हैं कि पार्टनर के बीच प्यार खत्म नहीं हुआ है। यहां तक कि सिर्फ हाथ पकड़ना और कंधे को थपथपाना भी साथी के प्रति स्नेह दिखाने का एक तरीका है।
एक साथ करें व्यायाम
एक साथी के रूप में एक साथ व्यायाम करने का प्रयास करें, चाहे वह योग हो या जिम। जो लोग व्यस्त जीवन जीते हैं वे एक साथ समय बिताने के ऐसे अवसरों का भरपूर लाभ उठाते हैं। यह न केवल आपके बंधन को मजबूत करने का एक तरीका है, बल्कि व्यायाम में एक-दूसरे को प्रेरित करने और समर्थन करने का बेहतरीन आईडिया है।
आभार व्यक्त करना सीखें
धन्यवाद देने को औपचारिकता नहीं समझना चाहिए। जब पत्नी कपड़े उठाती है और पति कपड़े इस्त्री करता है, तो इन रोजाना के कामों के लिए एक दूसरे का धन्यवाद करें। अपनी खुशी को कृतज्ञता के शब्द के रूप में व्यक्त किया जा सकता है। आपका साथी दिन भर आपके लिए क्या करता है उसे नज़रअंदाज़ करने की गलती न करें। ये प्रेम संबंध को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
