Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
जानना चाहती हैं आपके पति को है आपसे कितना प्यार, तो इन संकेतों पर दें ध्यान
पति पत्नी का रिश्ता सबसे खास और प्रेम से भरा होता है। पति-पत्नी का रिश्ता हर रिश्ते से ऊपर होता है। हर जोड़ा अपने प्यार और स्नेह का इजहार अलग-अलग तरीके से करता है। लेकिन जैसे-जैसे ये रिश्ता आगे बढ़ता है, रिश्ते का अनुभव वैसा नहीं रहता जैसा शादी के बाद शुरुआत के पहले दिनों में होता है।
अक्सर पत्नियों की शिकायत रहती है कि शादी के बाद पति के व्यवहार में बदलाव आ गया है। उनका कहना होता है कि उनका पति उनसे प्यार नहीं करता। लेकिन कई बार ऐसा होता हा कि समय के साथ पति द्वारा प्यार करने के तरीकों में बदलाव आ जाता है। वे उतना ही प्यार कर रहे होते हैं बस उस प्यार को दर्शाने का तरीका बदल जाता है। जानते हैं वे इशारे जिनका अर्थ होता है कि आपका पति आपसे अभी भी बहुत प्यार करता है-

निर्णयों में करते हैं सम्मान
यदि हर छोटे बड़े निर्णयों में आपके पति आपकी राय लेते हैं और उस राय का सम्मान करते हैं ओ उन्होंने आपके प्रति अपना प्यार बिल्कुल भी नहीं खोया है। साथ ही आपके निजी फैसलों में भी हमेशा उनका आपके साथ खड़े रहना उनके प्रेम को दर्शाता है।
आपको देखने भर की ख़ुशी
कहा जाता है कि चेहरा मन का दर्पण होता है। यदि आपको देखकर पति की आँखों में चमक आ जाती है, उनके होठों पर मुस्कान फैल जाती है और उनके चेहरे का तनाव हट जाता है तो वे आज भी आपसे उतना ही प्रेम करते हैं। इन बातों से पता लगता है कि आपके प्रति उनका प्यार बढ़ा है, कम नहीं हुआ है।
आपके साथ समय बिताने की कोशिश
शादी के कुछ सालों बाद परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ने के कारण काम का बोझ भी बढ़ने लगता है। ऐसे में पति अपनी पत्नी के लिए समय नहीं निकाल पाते। लेकिन अगर आपके पति आपके साथ थोडा समय बिताने के लिए भी कोशिशे कर रहे हैं और अपने व्यस्त दिनचर्या में से आपके लिए समय अलग रख रहे हैं तो इसका मतलब है कि वे पहले की तरह ही आपके साथ समय बिताना पसंद करते हैं और आपके पति का आपके लिए प्यार नहीं बदला है।
फ़ोन पर बात करना
अगर आप पास नहीं हैं लेकिन फिर भी वे आपसे फ़ोन पर बात करने का समय निकाल लेते हैं, तो सच तो यह है कि उनके प्यार में कभी कमी नहीं हुई। अगर आपका पति कितना भी व्यस्त क्यों न हो, आपको कॉल करता है और बात करता है, तो इसका मतलब है कि आपके पति का आपसे प्यार बढ़ रहा है।
बातें ध्यानपूर्वक सुनना
यदि आपके पार्टनर आप जो कह रहे हैं उसे ध्यान से सुनते है और उसके अनुसार उत्तर भी देते हैं तो वे आपसे बेहद मोहब्बत करते हैं। किसी की बातें पूरे इत्मिनान और ध्यान से सुनना उसके प्रति हमारे प्रेम और सम्मान को दर्शाता है।
परिवार के साथ संबंध
यदि आपका पति उस प्रकार का व्यक्ति है जो अपनी पत्नी के परिवार से उतना ही प्यार करता है और उसके साथ उतना ही व्यवहार करता है जितना अपने परिवार से करता है, तो आपको किसी चीज़ की चिंता करने की ज़रूरत नहीं। आपके परिवार की किसी भी समस्या या मुसीबत के समय उनका मौजूद होकर स्थिति को संभालना प्रेम का प्रभावशाली प्रदर्शन होता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
