Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
relationship tips : अपने पति के मुंह से कटाक्ष सुनने वाली पत्नियों में आ जाते हैं ये बदलाव
Relationship tips- कई बार ऐसा होता है कि आप अपने रिलेशनशिप में अपने पार्टनर को सीधे-सीधे ना कुछ बोलकर उनको व्यंग्य या फिर चुभने वाली बातें बोलते हैं। ऐसा अक्सर पति और पत्नी के बीच भी बहस के दौरान देखा जाता है, कि दोनों एक दूसरे पर कटाक्ष कर रहे होते हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि एक पक्ष दूसरे का कटाक्ष सिर्फ सुनता रहता है, बर्दाश्त करता रहता है फिर एक वक्त ऐसा आता है कि उसके बर्दाश्त की सीमा पार हो जाती है और रिश्ता टूट की कगार पर पहुंच जाता है।

रिलेशनशिप में कटाक्ष की वजह से महिलाएं कई बार जीवन भर परेशान रहती हैं। ये कटाक्ष कभी उनके परिवार तो कभी ससुराल, पति की तरफ से अक्सर चुभने वाली बातें, इसके ही वर्क प्लेस पर भी महिलाओं को कई बार कटाक्ष सुनना पड़ता है।
कटाक्ष करने वाला अपनी भड़ास तो अपने शब्दों के बाण से दूसरों पर चलाता है। इसका यूज आप सभी कहीं ना कहीं अपने जीवन में करते ही हैं। कई बार गुस्से में तो कई बार मजाक-मजाक में दूसरे पर व्यंग्य करते हैं तो कई बार ताने की शक्ल में आप एक दूसरें पर कटाक्ष करते हैं।
हाल ही में की गई एक स्टडी में ये पाया गया है कि सर्कास्टिक पर्सन, नॉन सर्कास्टिक पर्सन की तुलना में तीन गुना ज्यादा क्रिएटिव होता है। एक और स्टडी बताती है कि जो लोग कटाक्ष करते हैं और उसको समझते हैं वे उन लोगों की तुलना में अधिक चालाक हैं जो नहीं करते। कटाक्ष का कम्युनिकेशन में अहम स्थान है, लेकिन केवल कुछ स्थितियों में होता है।

रिश्तों में कटाक्ष
रिश्तों में कटाक्ष विनाशकारी हो सकता है। पुरुष, सामान्य तौर पर, अक्सर अपने दोस्तों या अपनी ब्वॉयज़ ग्रुप के बीच इसका यूज करते पाए जाते हैं। लेकिन इसके विपरीत महिलाएं अक्सर इसके प्रति काफी संवेदनशील होती हैं। वो पुरुषों के द्वारा करने वाले कटाक्ष को खई बार झेल नहीं पाती हैं और उसे दिल से लगा लेती हैं। क्योंकि कई बार मजाक में किया गया कटाक्ष क्रूर और हानिकारक हो सकता है। इसके कारण आप अपने रिश्ते को तोड़ने पर लग जाते हैं और उसे एक दिन नष्ट कर देते हैं।
जब रिलेशनशिप में पुरुष अपनी महिला पार्टनर पर कटाक्ष करता है तो क्या होता है?
1. महिला का दिल टूट जाता है
जब आप अपनी महिला पार्टनर के साथ या फिर अपनी पत्नी के साथ मजाक या फिर कटाक्ष करते हैं तो उनको कई बार बुरा लग सकता है। आप बिना सोंचे ऐसी बातें भी बोल देते हैं जो उसके लिए काफी मायने रखती हैं, लेकिन आप उन बातों को बोलकर उसके दर्द को बढ़ा देते हैं। ये पेट पर एक जोरदार मुक्का मारने जैसा है।

2. आप उसे शर्मिंदगी महसूस कराते हैं
जब आप कटाक्ष करते हैं तो महिलाएं आमतौर पर इसे इसे व्यक्तिगत लेती हैं और खुद को शर्मिंदा महसूस करती हैं। आपके कटाक्ष पर वो कुछ बोल भी सकती हैं, लेकिन अपने आप से शर्मिदा होने के कारण वो चुप रह जाती है। उनको ऐसे लगता है कि वो बस उस स्थान से गायब हो जाएं।

3. वो अपने आप को असुरक्षित महसूस करती हैं
जब कोई महिला अपने साथी की तीखी टिप्पणी के लिए बुरा फील करता है फिर भी व्यंग्य जारी रहता है, तो वो रिश्ते में अनसेफ फील करती है। वो खुद को गिरा हुआ फील करती है वो अपने खराब होने का अनुमान लगाना शुरू कर देती है। वो खुद के लिए रक्षात्मक हो जाती है।

4. वो खुद को बेकार समझने लग जाती हैं
जब कटाक्ष उनके किसी प्यार करने वाले की ओर से लगातार बना होता है तो वो अंदर से टूटने लग जाती हैं। महिलाएं बहुत ही हीन भावनाओं का अनुभव कर सकती है। वो सोचती है कि अब वो अच्छी नहीं रही। अगर मैं बेकार हूं तो मुझे जीने का भी हक नहीं और वो डिप्रेशन में आना शुरू हो जाती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
