Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Relationships Tips: डेटिंग ऐप से निकल कर रियल लाइफ में लोगों से मिलने के 5 तरीके
कई बार आप ऐस करते हैं कि लोगों के बीच में बैठे होकर भी आप टिंडर या दूसरी डेटिंग वेवसाइट्स को चेक कर रहे होते हैं और प्रोफाइल को देखकर आप राइट और लेफ्ट स्वाइप करते जा रहे होते हैं। लेकिन क्या आप इस बात को भूलते जा रहे हैं कि लोगों के साथ सामने से कैसे मिलना है ? सामने से लोगों के साथ कैसे मजे करने है और बातें करनी है। क्योंकि आप अपनी ऑनलाइन दुनिया में इतने खोते जा रहे है कि वास्तविक दुनिया को भूल रहे हैं, डिजिटल वर्ल्ड के आप आदी हो गये हैं।

आप बस ये सोंचते हैं कि डेटिंग ऐप्स की मदद से ही आप लोगों से मिल सकते हैं। बात कर सकते हैं, लेकिन ऐसी नही हैं। ऑनलाइन मीटिंग के अपने फ़ायदे हैं, लेकिन डिजिटल वर्ल्ड से निकल आप आपने आसपास नजर तो घुमाएं, आपको मिलने के लिए लोग और प्लेस जरूर मिल जाएंगे बस आपको अपने दिमाग को खोल कर रखना है।
यहां पर हम आपको कुछ ऐसे प्लेसेस बता रहे हैं जहां पर जाकर आप लोगों से मिल सकते हैं, बात कर सकते और मजे कर सकते हैं, आपने इंटरनेट की दुनिया से बाहर-

1. एक अच्छा बार
आप ने ये अक्सर फिल्मों में भी देखा होगा कि दो लोग बार में मिलते हैं और दोस्त बन जाते हैं, वो हीरो और हीरोइन भी हो सकते हैं और दो पुरूष भी जो अच्छे दोस्त बन जाते हैं। आकस्मिक हुकअप डेटिंग ऐप के द्वारा मिलने से ज्यादा अच्छा होता है। इसके लिए आपको अपना दिमाग ओपन रखना होगा, और बातचीत को मजेदार बना कर रखना होगा। ऐसे स्थान पर मिले दोस्त अच्छे दोस्त बन जाते हैं।

2. एक स्पोर्ट्स लीग
आप किसी स्पोर्ट्स लीग को देखने जाते हैं तो आपके आसपास बैठे लोगों से अक्सर दोस्ती हो ही जाती है। फिर मोबाइल नंबर का एक्सचेंज होने से बातें होनी शुरू होती है। इससे एक अच्छा रिश्ता बन जाता है। कई लव स्टोरीज भी स्पोर्ट्स लीग देखने के दौरान शुरू होती हैं।

3. डिस्को बार
डिस्को बार में डांस करने के दौरान कई लोग आपसे मिलते हैं, डांस करते हुए आप लोगों से बात करते हैं, जोड़ी बनाकर भी डांस करते हैं। ऐसा मेट्रोपॉलिटन शहर में अक्सर होता है, कि डांस करते करते कब वो करीब आ जाते हैं,फिर दोस्ती प्यार में बदल जाती है।

4.पब्लिक ट्रांसपोर्ट
पब्लिक ट्रांसपोर्ट यूज करने के दौरान भी आप लोगों से बातचीत करते हैं, जब आप एक ही रूट पर डेली सफर करते हैं, तो सेम रूट पर कई और लोग भी चलते हैं, जिनसे बातचीत शुरू हो जाती है, जो धीरे-धीरे दोस्ती में तब्दील होने लगती है। कई बार आपकी पसंद वाले लोग भी मिल जाते हैं, जैसे आप रास्ते में कोई किताब पढ़ रहे हो तो बुक लवर भी वहां पर आकर आपसे उस बुक के बारें में बात करे फिर धीरे-धीरे दोस्ती आगे बढ़ने लगती है।

5.किसी शादी के फंक्शन में
शादी का फंक्शन लोगों से मिलने-जुलने का एक बेहतरीन प्लेस होता है, जहां आप कुछ लोगों को जानते हैं तो कुछ को नहीं, यहां पर आकर आप पार्टी तो एन्जॉय ही करें साथ ही लोगों से बातचीत करें, नई चीजों और बातों के बारें में बात करें, इस तरह से आप नये लोगों से बातक कर सकतें हैं, साथ ही इसमें कुछ से आप फंक्शन के बाद भी मिलना जुलना जारी रख सकते हैं। वहीं इस तरह के फंक्शन में प्यार और शादी की बातें भी होती हैं, इसका जरूर ख्याल करिएगा



Click it and Unblock the Notifications
