Latest Updates
-
बेसन या सूजी का चीला, जानें वजन घटाने के लिए कौन सा नाश्ता है सबसे बेस्ट? नोट करें रेसिपी -
तपती धूप में निकलने से पहले खा लें प्याज-हरी मिर्च का ये खास सलाद, लू के थपेड़े भी रहेंगे बेअसर -
Somvar Vrat Katha: सोमवार व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान शिव पूरी करेंगे हर मनोकामना -
Aaj Ka Rashifal, 20 April 2026: मालव्य योग से चमकेंगे इन राशियों के सितारे, जानें आज का भाग्यफल -
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत
लड़कियां बताती नहीं, मगर लड़कों की ये हरकतें उन्हें लगती है बहुत अच्छी
रिश्तों में कुछ ऐसी बातें होती हैं जो लड़कियां अक्सर बताती नहीं हैं। ज्यादातर लड़कियां अपनी पसंद को लेकर थोड़ी अंतर्मुखी होती हैं। खासतौर से वो अपने पार्टनर के साथ जल्दी चीजें शेयर नहीं करती हैं। वह कई बार उन चीजों को भी साझा नहीं करती हैं जिससे उन्हें परेशानी होती है। ऐसे में हर पुरुष यही कहता नजर आता है कि फिर हमें पता कैसे चलेगा।
वैसे अपने पार्टनर के दिल की बात जानने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपको लड़कों के बारे में 5 ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जो आमतौर पर सभी लड़कियों को पसंद होती हैं। तो अपने पार्टनर का दिल जीतने के लिए जरूर जानें ये बातें:

अनलिमिटेड तस्वीरें लेना
कई लड़कियां ऐसा कभी नहीं कहती हैं, लेकिन वे चाहती हैं कि आप उनके साथ कपल फोटो लें या फिर वीडियो बनाएं। उन्हें ऐसी चीज़ें पसंद हैं और इससे उन्हें एहसास होता है कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। ये देखकर वे काफी खुश हो जाते हैं।
धैर्य के साथ उनकी बातें सुनना
हर लड़की को एक ऐसे पार्टनर की जरूरत होती है जिससे वह खुलकर बात कर सकें। उन्हें ऐसी बातचीत पसंद है जिसमें उनके विचार, सपने और भावनाएँ शामिल हों। जब आप अपने पार्टनर के साथ किसी विषय पर गहरी बातचीत करते हैं तो उन्हें एक जुड़ाव महसूस होता है और लड़की को लगता है कि आप उसे समझते हैं। इसलिए अगर आपको कोई लड़की पसंद है तो उसकी बात ध्यान से सुनें। उसके विचारों में रुचि रखें। उन्हें अपनी भावनाएं बताएं, इससे आपके बीच विश्वास और समझ बढ़ेगी।
गले लगाना
लड़कियां स्पर्श से लड़के की भावनाओं को समझती हैं। लड़कियां कभी यह बात कहती नहीं हैं लेकिन पार्टनर का उनके बालों से खेलना और उनकी पीठ थपथपाना वो पसंद करती हैं। यह उनके लिए बहुत आरामदायक होता है। इसलिए जब वह थकी हुई या परेशान हो तो आप उसे प्यार से गले लगा सकते हैं।
पसंद और नापसंद पर ध्यान दें
प्यार के मामले में अक्सर लड़के और लड़कियों की पसंद-नापसंद अलग-अलग होती है, लेकिन अगर आप किसी का साथ चाहते हैं तो उनकी पसंद-नापसंद को जानने की कोशिश करें। रिश्ते में सच्चाई रखना ठीक है, लेकिन कभी-कभी अपने दिल की बात रखने में भी कोई बुराई नहीं है।
कमर पर हाथ रखना और किस करना
चुंबन आपके प्यार को दर्शाने का एक तरीका है। लेकिन आपके किस करने का तरीका भी बहुत महत्वपूर्ण है। लड़कियों को तब खास महसूस होता है जब उनका पार्टनर उन्हें प्यार से कमर से पकड़ता है और चुंबन के लिए अपने पास खींचता है। उन्हें ये काफी रोमांटिक लगता है। लेकिन इसे बहुत जल्दी न आजमाएं। पहले उन्हें थोड़ा सहज करें, फिर धीरे से उनकी कमर पकड़कर अपने करीब लाएं, फिर धीरे से उन्हें चूमें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











