Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Relationship Tips: शादी के बाद का ये वक्त होता है खतरनाक, कपल्स इन तरीकों को अपनाकर बनाएं नजदीकियां
Relationship Tips- शादी के बाद नई जिंदगी की शुरूआत होती है, पति और पत्नी एक दूसरे को जाननें और समझने की कोशिश में लगे होते हैं। पसंद ना पसंद के बारें में पता करते हैं। प्यार, विश्वास, इंटीमेसी सबकुछ एक साथ हो रहा होता है। लेकिन कुछ समय बीतने के बाद आपकी अपनी लाइफ में कुछ बोरियत सी महसूस होने लग जाती है।

ये वक्त आपके लिए काफी अहम और क्रूशियल हो सकता है, क्योंकि इस वक्त आप अपनी पुरानी लाइफ स्टाइल छोड़ कर नई लाइफ स्टाइल बना रहे होते हैं, चीजें चेंज हो रही होती हैं। कई बार आप चीजों में बदलाव के वक्त झुंझला भी जा रहे होते हैं।ऐसे में अपने आप पर कंट्रोल करना काफी अहम है।

खुद पर करें कंट्रोल
नये रिश्ते में आपको ताजगी बनाकर रखनी होगी, साथ ही अपने आप पर कंट्रोल बनाकर रखना होगा। ये सही है कि आप अपनी पुरानी आदतों को झटके से नहीं बदल सकते हैं, उसके बदलाव में वक्त लगता है। ये लड़का और लड़की दोनों के साथ होता है।

एक दूसरे के लिए वक्त निकालना जरूरी
नई नई शादी के बाद कपल को हनीमून के बाद भी एक दूसरे के लिए वक्त निकालना काफी जरूरी हो जाता है। वर्ना खालीपन आने लगता है। पार्टनर के साथ वक्त बिताएं, उसके पसंद के काम करें, उसे ये दिखाएं कि उसके आपकी लाइफ में आने से सबकुछ अच्छा है।

लाइफ स्टाइल में धीरे-धीरे करें बदलाव
शादी के बाद ससुराल में आपको उनके अनुसार खुद को ढालना पड़ रहा होता है, ये वक्त काफी टफ होता है जब आप अपने पैरेट्स के घर से अपने पति के घर आकर खुद में बदलाव ला रही हो। किसी को अगर सुबह आठ बजे सोकर उठने की आदत हो और ससुराल में उसे पांच बजे उठकर पूजा पाठ के लिए कहा जाए तो एकदम से पॉसिबल नहीं हो पाता है। ऐसे में आप अपने सास और ससुराल वालों के साथ रिश्ता अच्छा करने की कोशिश करें। जिससे आपको परेशानी ना हो।

बातचीत के लिए खुद से टॉपिक निकालें
कई बार कपल के बीच बातचीत करने के लिए कोई खास टॉपिक नहीं होता है, जो उनकी बोरियत को बढ़ा देता है। ऐसे में आप किसी ना किसी सबजेक्ट पर बात करना शुरू करें। किसी फिल्म या फिर वर्क प्लेस से जुड़े सवाल जवाब करें। बचपन की लाइफ के किस्से शेयर करें।



Click it and Unblock the Notifications
