Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Relationship tips: क्या आपकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है? तो आप कर रहे हैं ये 10 बड़ी मिस्टेक्स
क्या आप हमेशा खुद से यही सवाल करते हैं कि आपको अभी तक कोई गर्लफ्रेंड क्यों नहीं मिली है, या फिर आप अपने दोस्तों की तरह डेट पर क्यों नहीं जा पाते हैं ? अपने दोस्तों के रिलेशनशिप को देखकर आप हमेशा अपने आप से ये पूछते हुए पाते हैं, "मुझे कोई गर्लफ्रेंड क्यों नहीं मिल सकती? लेकिन इसके पीछे कुछ जरूरी प्लाइंट्स हो सकते हैं जिसकी वजह से आप अभी तक सिंगल हैं। ऐसा नहीं है कि आप खराब है या दिखने में बुरे लगते हैं या फिर आपकी पर्सनालिटी अच्छी नहीं है। इससे अलग कुछ ऐसा है, जिसको आप समझ नहीं पा रहे हैं, और उसकी वजह से ही अभीतक आपकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं बन पाई हैं। आइये जानते हैं कि आप ऐसी क्या मिस्टेक कर रहे हैं, जिससे वजह से आप मिंगल नहीं हो पा रहे हैं-

आप आखिरकार एक गर्लफ्रेंड क्यों नहीं बना पा रहे ?
ऐसे बहुत से कारण हैं जिनकी वजह से लड़के महिलाओं के साथ लड़ाई करते हैं, जिसकी वजह से वो गर्लफ्रेंड नहीं बना पाते हैं। एक सामान्य व्यक्ति ये नहीं जानता कि महिलाओं से कैसे कनेक्ट करना है और उन्हें कैसे अट्रैक्ट करना होता है। यही कारण है कि आप रिजेक्शन के डर से लड़कियों से कनेक्ट नहीं हो पाते हैं। जब आप लड़कियों के आस-पास होते हैं, तो आपको घबराहट होती है, जो आपकी असुरक्षा को दिखाती है।

आप फ्लर्ट करना नहीं जानते
इसको गर्लफ्रेंड ना बना पाने का सबसे बड़ा कारण मान सकते हैं। इस वजह से ज्यादातर लड़कों को गर्लफ्रेंड नहीं मिल पाती है। वे बस यह नहीं जानते कि महिलाओं के साथ फ्लर्ट कैसे किया जाता है। अच्छी फ्लर्टिंग करना भी एक आर्ट है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप दिखने में कैसे हैं। अगर आप फ्लर्ट करना जानते हैं और इसे अच्छी तरह से करते हैं, तो आप लड़कियों के साथ फ्लर्ट कर सकते हैं। इसलिए ये एक सुझाव है कि आप महिलाओं के साथ सही तरीके से फ्लर्ट करना सीखें । ये एक ऐसी स्किल है जो लाइफ के लिए यूजफुल होने वाला है, न कि सिर्फ अपने लिए एक गर्लफ्रेंड पाने के लिए, क्योंकि आप सिर्फ गर्लफ्रेंड के साथ ही नहीं अपनी पत्नी के साथ भी रोमांटिक होकर फ्लर्ट करते हैं।

आप महिलाओं को लेकर बहुत चिंतित हैं
लड़कों को गर्लफ्रेंड न मिल पाने का दूसरा सबसे बड़ा कारण है। टेंशन के कारण आप अपने आप को खोल नहीं पाते हैं, जो आपको लोगों के साथ मस्ती करने से रोकता है। ये कई चीजों के कारण होता है। लेकिन डेटिंग के संदर्भ में, ये आमतौर पर कई बार रिजेक्ट किए जाने के कारण होता है। चिंता आपके द्वारा की जाने वाली हर चीज को प्रभावित करती है।

एक आदर्श लड़की की छवि बना लेना
जब आप एक महिला पर एक आदर्श लड़की की अपनी छवि बनाना शुरू कर देते हैं तब आप दूसरी लड़कियों की उपेक्षा करना शुरू कर देते हैं। जब आपको आपने हिसाब से कोई आइडियल लड़की नहीं मिलती है तो आप निराश होते हैं। इस निराशा से बचने के लिए, उसे एक अपूर्ण में ही देखें और उससे जानने की कोशिश करें।

अपना ख्याल नहीं रखना
ये एक और कारण भी है, क्यों बहुत से लड़कों को गर्लफ्रेंड नहीं मिल पाती है क्योंकि वे अपना और अपनी बॉडी का ध्यान नहीं रखते हैं। बहुत से मोटे, आलसी लोग हैं जो अपने दिखने से नफरत करते हैं लेकिन अपनी स्थिति को बदलने के लिए कुछ नहीं करते हैं। और फिर वे रोते हैं कि उन्हें कोई प्रेमिका क्यों नहीं मिल सकती। ठीक है, अगर वे खुद को और उनके देखने के तरीके को भी पसंद नहीं करते हैं, तो कोई लड़की उन्हें क्यों पसंद करेगी?

आप हमेशा निगेटिव रहते हैं
आइए इसका सामना करें, कोई भी ऐसे शख्स के आस-पास नहीं रहना चाहता जो हमेशा हर चीज के बारे में टेंशन में रहता है। कोई लड़की क्यों आपके साथ रहना पसंद करेगी कि वो हर वक्त हर बात के लिए टेंशन में रहता है। अगर आपकी नकारात्मकता ज्यादा महसूस होती है, तो आप एक पेशेवर से एडवाइज जरूर ले सकते हैं।

आप बहुत जल्दी हार मान लेते हैं
जब आप डेटिंग शुरू करना चाहते हैं, तो वे कई स्थानों पर जाते हैं और महिलाओं से संपर्क करना शुरू कर देते हैं, लेकिन जब उन्हें कई बार लड़कियों के द्वारा रिजेक्ट कर दिया जाता है तो वे हार मान लेते हैं। ये डेटिंग में नॉर्मल है। हर कोई रिजेक्ट हो जाता है और इसमें कुछ भी गलत नहीं है। कभी-कभी अस्वीकार किया जाना आपकी गलती भी नहीं होती है। अगली बार जब आप डेट पर जाने की प्लानिंग करने जा रहे हों तो अगली बार जब आप रिजेक्ट हों, तो ध्यान दें कि आप क्या सुधार कर सकते हैं।

आप हमेशा फ्रेंड जोन में फंसे रह जाते हैं
क्या आप लगातार फ्रेंडज़ोन होते जाते हैं और फिर आप पर गुस्सा चढ़ने लगता है कि "मुझे एक गर्लफ्रेंड क्यों नहीं मिल रही, जबकि सभी के पास एक है? महिला को सेक्सुअली चाहने के के लिए आपको भी सेक्सुअली दिखना होगा। लेकिन एक अहम बात भी है कि बहुत सारे लोग ऐसे भी हैं जो लड़की के साथ घूमते रहते हैं जिसे वे पसंद करते हैं, लेकिन वे उसे कभी छूते नहीं हैं, कभी उसके करीब नहीं जाते हैं, और कभी ऐसा कुछ नहीं करते हैं जो एक दोस्त नहीं करेगा। लेकिन वो वो ये सोंचते हैं कि क्यों लड़की उनके बारें में नहीं सोंच रही है? क्योंकि आप ऐसा कुछ उसे दिखा ही नहीं रहे हैं कि लड़की के मन में कोई भावना पैदा हो। ये उन्हें फ्रेंडज़ोन के लिए एक तरफ का रास्ता दिखा देता है।



Click it and Unblock the Notifications
