Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
Relationship Tips : विज्ञान ने बताया आखिरकार शादी के लिए परफेक्ट उम्र क्या है?
भारतीय परिवारों में जैसे-जैसे बड़े हो रहे होते हैं, माता-पिता को उनकी शादी की चिंता सताने लग जाती है। खास तौर से लड़कियों की शादी को लेकर। लड़कों पर शादी करने का प्रेशर उनको नौकरी मिलने के तुरंत बाद से शुरू हो जाता है। जब लड़की 18 साल की हो जाती है भले ही उसे शादी करने में कोई इंट्रस्ट ना हो, उसको अपनी पढ़ाई और जॉब की टेंशन ही क्यों ना हो लेकिन घर वालों को उसकी शादी की चिंता पकड़ लेती है, वो उसके लिए वर तलाशना शुरू कर देते हैं। लेकिन क्या आप इस बारें में जानते हैं कि शादी करने की सही उम्र क्या है ?

बहुत से लोग कहेंगे कि शादी की उम्र 21 साल से लेकर 25 साल के बीच सबसे सही होती है, इस ऐज में लड़कियों और लड़कों की शादी कर देनी चाहिए। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि साइंस इस बारें में क्या कहता है ? लड़का और लड़की की सही उम्र में शादी करने का टाइम का विज्ञान के अनुसार क्या है? तो चलिए जानते हैं-
साइंस के अनुसार, शादी करने की सही उम्र-
शादी करने के लिए सबसे अच्छी उम्र मैथ और साइंस "37 फीसदी" नियम लेकर आए हैं। इस एल्गोरिथ्म के अनुसार, शादी करने की सबसे सही ऐस 26 साल है। 26 साल की उम्र में शादी करना क्लियर आइडियल टाइम है।

नंबर एल्गोरिथम टू लिव बाय: द कंप्यूटर साइंस ऑफ ह्यूमन डिसीजन से पता चलता है कि जिसे पत्रकार ब्रायन क्रिश्चियन और कॉगनेटिव साइंटिस्ट टॉम ग्रिफिथ्स ने लिखी है बुक के अनुसार, लोग 37 प्रतिशत ऑप्शन्स को करने के बाद ही सबसे सही निर्णय लेते हैं।
ब्रायन क्रिश्चियन और टॉम ग्रिफिथ्स कहते हैं कि ये नियम पार्टनर चुनने के लिए काम करता है। जब लोग आमतौर पर प्यार की तलाश करते हैं वो 18-40 के बीच है और 37 फीसदी नंबर है। हालांकि, कई विशेषज्ञ इस बात से सहमत हैं कि आपके जीवन में ये समय घर बसाने के लिए आदर्श है क्योंकि ये उस बिंदु पर है जहां आप अपनी शिक्षा पूरी कर चुके हैं और करियर शुरू कर चुके हैं।
क्लिनिकल सोशल वर्कर केल्सी टॉर्गर्सन का मानना है कि कम से कम तब तक शादी करने के लिए इंतजार जरूरी है जब तक कि लड़का या लड़की मेंटली किसी को अपनी लाइफ में शामिल होने के लिए तैयार हों। जो कि 25 साल की उम्र तक नहीं है।

अगर लड़का या फिर लड़की दोनों ही इस ऐज में शादी करते हैं जब दोनों ही कॉलेज जाते हैं या फिर विदेश में रह कर पढ़ाई करते हैं तो इस ऐज में शादी थोड़ी मुश्किल हो जाती है। वहीं जब दो लोग लाइफ के एक पड़ाव पर आ जाते हैं जहां पर उनको लगता कि अब शादी करनी है, दोनों ही नौकरी करते हैं और अपने भविष्य को लेकर प्लानिंग कर सकते हैं। तो ये एक सफल और हेल्दी शादी हो सकती है।
वहीं रिलेशनशिप चिकित्सक, वीना कलिन्स के अनुसार, शादी करने का मैजिकल ऐज 28 साल है। वो कहती हैं कि उनके अनुभवों के आधार पर महिलाओं के लिए शादी करने की सबसे अच्छी उम्र 28 वर्ष है। 28 साल की उम्र में, होने वाली दुल्हनें अपनी पसंद के बारे में सेल्फ-अवेयर और कॉन्फिडेंट होती हैं। उनके पास एक करियर, कॉलेज और ग्रेजुएट स्कूल का अनुभव होता है, वो सब व्यवस्थित करना भी जानती हैं। उनको ये पता होता है कि उनको अपनी लाइफ कैसे जीनी है।

32 साल की उम्र तक पुरुषों को एक करियर में व्यवस्थित होने और शादी के बंधन में बंधने के लिए गुण पैदा हो जाते हैं। वो लाइफ को लेकर गंभीर होते हैं। डेटिंग के माध्यम से सामाजिक और भावनात्मक रूप से विकसित होने का अवसर उनके पास होता है।



Click it and Unblock the Notifications
