Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Relationship Tips: आखिर क्यों हर लड़की के पास एक मेल बेस्ट फ्रेंड होना जरूरी है, ये हैं दिलचस्प कारण
कई बार ऐसा लाइफ में होता है कि आपकी लड़की दोस्तो से ज्यादा लड़के दोस्त होते हैं, और उनमें से एक आपका बेस्ट फ्रेंड होता है। स्कूल लाइफ से लेकर कॉलेज लाइफ तक में आपकी लाइफ में एक ब्वॉय बेस्ट फ्रेंड होता है, जो आपके हर सुख दुख में आपके साथ होता है। वहीं आप भी उसके साथ दोस्ती का साथ निभाती हैं। उसके लिए कौन सी लड़की सही है डेट करने से लेकर वो पार्टी पर जानें के लिए कपड़े कैसे कैरी करेगा, सब आप डिसाइड करती हैं।

वहीं आपको मेल बेस्ट फ्रेंड आपको बुरे लोगों की नजरों से बचाकर रखता है। आपके थप्पड़ खाने से लेकर आपके हाथों से खाना खाने तक वो सब खुशी खुशी करता है। मेल फ्रेंड एक अच्छे दोस्त होते हैं वो अपनी दोस्ती बहुत अच्छे से निभाते हैं।
यहां पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि हर लड़के या लड़की की लाइफ में अपोजिट जेंडर बेस्ट फ्रेंड क्यों होना जरूरी है-

1. आप उनसे कैसे भी किसी भी तरह की बात कर सकते हैं। उनके अंदर सेम जेंडर की तरह जलन या फिर आपके दुख में खुश होने जैसे वाली बात नहीं होती है। जैसा की अक्सर लड़कियों की दोस्ती में देखा जाता है। जैसे- ''उसका आउटफिट मेरे आउटफिट से अच्छा कैसे हो गया'' इस तरह की लाइन्स तो आप अक्सर सुनती होंगी। वहीं आपकी फीमेल फ्रेंड आपको आसानी से सही बात बता सकती है, जो मेस फ्रेंड नहीं बता सकता है। वो आपके बारे में ये जानती है कि आपके लिए बेहतर क्या है।

2.आप अपने मेल बेस्ट फ्रेंड को शॉपिंग पर लेकर जाती हैं, शॉपिंग बैग भी वही उठाता है। ज्यादा बोलने पर आप उसे एक हाथ लगा भी देती हैं। वहीं आप अपने मेल बेस्ट फ्रेंड को उसकी गर्लफ्रेंड से शादी के लिए प्रप्रोज करने के आइडिया देती हैं। उसके पैरेंट्स से मिलवाने के लिए प्लान भी आप ही करती हैं।
3.एक लड़की का जब सबसे अच्छा दोस्त लड़का होता है तो वो उसके साथ बैठकर सामने से आ जा रहे लड़कों से फ्लर्टिंग भी कर सकती है। हॉट और स्मॉर्ट लड़कों के साथ बात करने के रास्ते भी ओपन हो जाते हैं। सेम सही बात लड़कों पर भी लागू होती है, उन्हें भी लड़कियों से बात की झिझक खत्म हो जाती है। और लड़कियों के साथ डेट करने के रास्ते खुल जाते हैं।
4.जब आपका बेस्ट फ्रेंड लड़का होता है तो आप निडर होकर किसी से भी पंगा लेना शुरू तकर देती हैं, क्योंकि आपको पता होता है आपका दोस्त सब कुछ सही कर देगा।

5.आप अपने बेस्ट फ्रेंड के साथ किसी भी तरह की फिल्म आराम से देख सकती हैं। वही अगर आपके पैरेंट्स आपको अकेले कहीं जानें नहीं देना चाह रहे होते हैं तो आपका दोस्त प्रोटेक्टर बनकर उनके सामने आ जाता है।
6.आप अपने मेल बेस्ट फ्रेंड के साथ हर वो काम कर सकती हैं जिसका लाइसेंस लड़कियों को नहीं मिला होता है। अगर कुछ गड़बड़ होती है तो दोस्त तो है ना..

7.आप अपने बेस्ट फ्रेंड से लाइफ की हर प्रॉबलम का सल्यूशन पूछ सकती हैं, और बता भी सकती हैं, जो शायद आपकी कोई फीमेल बेस्ट फ्रेंड ना बता सके। वो आपको इमोशनल सपोर्टर भी होता है।
8.आप उसे कभी भी किसी भी वक्त कॉल करके परेशान कर सकती है, बुला सकती हैं और वो बिना नाराज हुए आपसे बात भी करता है और मिलने भी आता है।
Image Courtesy- pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications
