Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Dhirubhai-Kokilaben Love Story: पहली नजर में कोकिला बेन ने धीरूभाई को कर दिया था रिजेक्ट, फिर कैसे बनी बात
Dhirubhai Ambani and Kokilaben Ambani s love story: अनंत-राधिका की शादी के फंक्शन के बीच अंबानी परिवार इस वक्त खबरों में बना हुआ है। देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शुक्रवार को 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
धीरू अंबानी परिवार की तीसरी पीढ़ी की इस शादी पर सभी की नजरे टिकी हुई है। लेकिन आपको बता दें कि धीरूभाई अंबानी और कोकिला बेन की लवस्टोरी बहुत खूबसूरत थी। आज आपको इस पीढ़ी की लवस्टोरी से रूबरू करवाते हैं।

जब कोकिलाबेन को पसंद नहीं आए थे धीरूभाई
धीरूभाई अंबानी रिलायंस उद्योग के संस्थापक थे। 6 जुलाई, 2002 को मुंबई में उनका निधन हो गया था।
उनकी और कोकिलाबेन की शादी एक मिसाल बनकर उभरी बताते हैं कि इस शादी में कुछ रुकावटें आईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 1955 की बात है, जब धीरूभाई अपने परिवार के साथ कोकिलाबेन को देखने गए थे। उन्हें तो कोकिलाबेन पसंद आ गई थीं, लेकिन कोकिलाबेन को वो बिल्कुल भी पसंद नहीं आए।
जब कोकिलाबेन से उनके परिवार ने पूछा कि तुम्हें लड़का पसंद आया, तो उन्होंने जवाब दिया कि लड़का तो काला है। इसके बाद उनकी मां कहा कि लड़का तो काला है, लेकिन उसका नसीब काला नहीं है। बाद में धीरूभाई अंबानी की शादी कोकिलाबेन से हुई और वो बाद में दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित बिजनसमैन की पत्नी मिली।
पत्नी को सिखाई इंग्लिश
धीरूभाई अंबानी बहुत ही प्रोग्रेसिव सोच के थे। गुजराती स्कूल में पढ़ीं कोकिलाबेन को अंग्रेजी नहीं आती थी, इस पर उनके पति ने उन्हें इस भाषा को सीखने को कहा, ताकि वह मुंबई में परेशान न हों। बच्चों के लिए जब इंग्लिश ट्यूशन लगवाई गई, तो उनके साथ कोकिलाबेन ने भी इस भाषा को सीखा।
धीरूभाई अपनी पत्नी को बिजनस से जुड़े काम भी देते थे। वह जब किसी प्रोजेक्ट में बिजी होते और जब भी उन्हें किसी दूसरे शहर जाना होता था, तो उस शहर के बारे में जानकारी जुटाने का काम कोकिलाबेन ही देखती थीं। जो यह बताता है कि धीरूभाई अपनी पत्नी को हमेशा आगे बढ़ते हुए देखना चाहते थे, वो उन्हें बराबरी का मौका देते थे।

पत्नी से करते थे सलाह-मशविरा
धीरूभाई अंबानी एक सक्षम बिजनसमैन होने के बाद भी अपनी पत्नी की सलाह जरूर लेते थे। खासतौर से कोई नया प्रोजेक्ट हो, तो उसे वह पत्नी संग चर्चा जरूर करते थे और राय लेने के बाद ही वह आगे बढ़ते थे। इतना ही नहीं वो कोई भी नया काम करते थे तो शुभारंभ कोकिलाबेन से ही करवात थे। जो उनके प्रति धीरूभाई का सम्मान का भाव दिखता था। आज के कपल को कोकिलाबेन और धीरूभाई से इस चीज को सीखना चाहिए।
कोकिलाबेन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्होंने नया प्लेन लिया, तो धीरूभाई ने पत्नी को अपने दोस्तों को भी बुलाने के लिए कहा। वे चाहते थे कि कोकिलाबेन अपने दोस्तों के साथ इस खुशी को सेलिब्रेट करें। वह अपनी पत्नी की खुशी का भी पूरा ख्याल रखते थे।
कोकिलाबेन-धीरूभाई अंबानी से सीखें रिश्तों की सीख
- कोकिलाबेन-धीरूभाई का रिश्ता बहुत ही सादगी भरा था, इसमें ज्यादा दिखावा नहीं था। इसलिए हर कपल को अपना रिश्ता सहज होकर सादगी से जीना चाहिए। जो रिश्तों में प्यार की नींव को मजबूत बनाता है।
- धीरूभाई अपनी पत्नी की छोटी-छोटी खुशियों का बहुत ध्यान रखते थे। इससे रिश्तों में मजबूत आती है। गृहस्थी खुशहाल बनी रहती है।
- धीरूभाई ने कोकिला बेन को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें बराबरी का दर्जा दिया और आगे बढ़ाया। ये एक अच्छे पति की निशानी होती है, जो अपनी पत्नी को गृहिणी से ज्यादा एक बराबर का साथी होने का दर्जा देता है।
- धीरूभाई कोई भी काम करने से पहले कोकिलाबेन से सलाह मशविरा जरूर करते थे। जब कपल किसी चीज को लेकर आपस में मिलकर फैसला लेता है तो उसके परिणाम भी बहुत अच्छे आते हैं और गृहस्थी की गाड़ी आराम से चलती है।



Click it and Unblock the Notifications
