Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
Annoying Relatives : तकलीफ देने वालें रिश्तेदारों को इन तरीकों से करें हैंडिल
हर किसी के खानदान में परेशान करने वाले रिश्तेदार तो होते ही हैं। जिनके आनें की की खबर से सभी घर के सदस्यों का मुंह बन जाता है। क्योंकि उनके आने का मतलब है साथ में कई सारी परेशानियां भी आना। अगर आप भी अपने रिश्तेदारों से पीड़ित हैं को यहां पर हम कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जो आपके बहुत काम आएगी, जिससे आप अपने परेशान करने वाले रिश्तेदारों को टैकल कर सकते हैं-

जब घरेलू मामलों में घुसने की कोशिश करें
अगर आपके रिश्तेदार सीमा से अधिक बात करते हैं या फिर अपनी हद से ज्यादा आपके घरेलू मामले में घुसने की कोशिश करते हैं तो आप एक बार हिम्मत करके उनसे इस बारें में बात करें, कि वो आपके घरेलू मामलों में दखल ना दें। इसके लिए आपको काफी आराम से अपने रिश्तेदार से बात करनी होगी, आप सख्त होंगे तो बात खराब हो जाएगी और वो रिश्तेदार आप की सौ बुराइयां बाकी रिश्तेदारों को बताना शुरू कर देगा।
बेटे की पढ़ाई और बेटी की शादी पर बात करें
अगर आपका रिश्तेदार पढ़ाई, शादी को लेकर बात करता है, जिसकी वजह से आप बहुत ज्यादा परेशान हैं, क्योंकि अधिकरतर रिश्तेदार लड़के की पढ़ाई और जॉब को लेकर पूछताछ करते रहते हैं, और लड़की अगर बड़ी है तो उसकी शादी को लेकर उनकी चर्चा चलती रहती हैं, जो बच्चों को बिल्कुल पसंद नहीं होती है, ऐसे में आप अपने रिश्तेदारों का थोड़ा समझदारी के साथ हैंडल करें, उनकी बातों पर अधिक ध्यान या प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं है।

अपने और आपके घर को कंपेयर करता है
अगर कोई रिश्तेदार आपके घर पर आकर रुका हुआ है और हर बात पर भावुक हो जाता है, या फिर आपके परिवार और अपने परिवार में कंपेयर करता रहता है। आपको इस बात पर गुस्सा तो आएगा ही लेकिन अपने आप को संभालते हुए, आपको उसे समझाना भी होगा कि हर परिनार अलग है, अगर उसकी गलतियां हैं तो आप उसका अहसास भी उसे दिलाएं।

बिना पूछे सामान का इस्तेमाल करना
कई रिश्तेदार ऐसे होते हैं जो बिना पूछे आपके सामान का इस्तेमाल करने लग जाते हैं, उनको आपकी हर चीज अच्छी लगती है, कई बार वो बिना पूछे ही सामान को रख भी लेते हैं, ये काफी तकलीफदेह होता है आपके लिए। ऐसे में आप उनको इनडयरेक्ट तरीके से इस बारें में बताएं। वहीं अगर आपको अपने रिश्तेदार की हरकते पता हैं तो अपने अहम सामान को अलमारी में रखकर ताला लगा दें।
Image Courtesy- in.pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications
