Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Relationship: महिलाओं की ये बातें, जिन्हें पुरुषों को डिकोड करने की जरूरत है
लड़कों को लड़कियों की बातों को कई बार बहुत ही सोंच समझ कर डिकोड करना होता है। क्योंकि लड़कियां कुछ बातें ऐसी बोलती हैं, जिनका मतलब उनकी कही बात से बिल्कुल अलग होता है, लेकिन पुरूष महिलाओं के द्वारा की गई बातों को ही ले लेते हैं, लेकिन उन बातों में छिपे मतलब को जान नहीं पाते हैं। जैसा कि लड़की ने कहा कि 'उसका बात करने का मन नहीं है' तो लड़के ने समझा कि वो बात नहीं करना चाहती लेकिन
उसने उसकी इस बात को इग्नोर कर दिया कि 'वो आखिरकार क्यों बात नहीं करना चाहती है', इसका रीजन उसे जानना होगा। उनको चीजों को समझना होगा कैसे टैकेल करना होगा, ये जानना सबसे अहम है। पुरूषों को महिलाओं की बातों को समझना होगा कि वो अपनी बातों से क्या समझाना चाहती हैं। यहां कुछ ऐसे वाक्यांश हैं जो पुरुषों को महिलाओं को डिकोड करने के लिए जानने की जरूरत है-

1. सिर्फ दोस्त रहते हैं
जब लड़कियां ऐसा कहती हैं, तो वे आपके साथ सिर्फ दोस्ती तक रहना चाहती हैं, तो लड़कों को इसमें कुछ अजीब नहीं लगना चाहिए। लेकिन दुर्भाग्य से, ऐसा अक्सर नहीं होता है, क्योंकि लड़के आमतौर पर इस बात से नाराज हो जाते हैं। वो इसका रीजन जानने की कोशिश करते हैं। लड़कियां ये कहने की कोशिश करती है कि आप उनको दोस्ती के रिश्ते से आगे बढ़ने के लिए मजबूर ना करें। आप उसको असहज कर रहे हैं।

2. मैं तुम्हें पसंद करती हूं, लेकिन ...
ऐसा लाइफ में हर किसी के साथ शायद एक बार तो जरूर होता है कि आप किसी को डेट नहीं कर रहे होते हैं, लेकिन आप किसी अट्रैकटिव लड़की को पसंद करने लगते हैं और उससे अपने दिल की बात जाकर कहते हैं। लेकिन वो आपको सही से जानती नहीं है, आपकी इस बात से वो घबरा भी जाती है। जब वो आपसे ये कहती है कि उसको आपमें कोई दिलचस्पी नहीं है, तो आप ये विचार करते हैं कि वो आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर रही है।

3. वो अच्छा लड़का है
जब कोई लड़की ये कहती हैं, तो वे कह रही हैं कि वे किसी लड़के को डेट करने को लेकर कन्फ्यूज हैं। या, उनको सॉलिड रीजन समझ में नहीं आ रहा तो ये हो सकता है कि दोस्त दोस्त के रूप में आसपास रहने के लिए एक अच्छा शख्स है।

4. मैं अभी डेट के लिए रेडी नहीं हूं
कई बार लड़कियां लड़कों से बातें तो करती हैं, लेकिन जब डेट की बात आती है तो वो समझ नहीं पाती है कि उनको करना क्या है। ऐसे में अक्सर लड़कियां लड़कों से एक लाइन बोलती हैं कि वो डेट के लिए तैयार नहीं है। वो इसके लिए सामने वाले शख्स से माफी भी मांगती हैं, लेकिन कई बार लड़के यहीं सोंचते हैं कि लड़की सिर्फ उसको बेवकूफ बना रही है।

5. मैं रिश्ते में जल्दीबाजी नहीं चाहती
अगर कोई लड़की ये बात कहती है कि अभी वो अपने रिलेशनशिप में बहुत तेजी नहीं लाना चाहती है तो इससे पहले उसके सामने दो सवाल होते हैं, पहला ये कि लड़का उसके साथ बहुत जल्दी नजदीकी बनाना चाहता है दूसरा उसका कोई और मतलब लड़की के साथ है।

6. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता
अगर लड़की मुस्कुरा कर ये कहती है कि वो खुश है तो शायद उसका मतलब ये है कि उसे किसी चीज से फर्क नहीं पड़ता है। अगर वो परेशान होकर ये बात कहती है कि उसके लिए कई चीजे मायने रखती हैं।

7. मेरा एक बॉयफ्रेंड है
इसके दो मतलब होते हैं, पहला की वो ये बताना चाहती है कि उसमें आपमें कोई इंट्रस्ट नहीं है। दूसरा कि वो आपको धीरे से नीचा दिखाने की कोशिश कर रही है। हालांकि, किसी भी स्थिति में, वो आपसे उसे अकेला छोड़ने के लिए कह रही है।



Click it and Unblock the Notifications
