Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Types Of Love: इतने तरह का होता है रोमांटिक रिलेशनशिप,जानिए अपने प्यार के बारें में
जो लोग प्यार में होते हैं उनको प्यार और रिश्तों के कॉम्प्लिकेशन्स के बारें में पता होता है। लोग प्यार में पड़ते हुए उसमें आई तकलीफों को भी बर्दाश्त करते जाते है। प्यार एक अहसास है, जिसको लोग समझते हैं, फील करते हैं। प्यार तो कभी भी किसी के साथ हो सकता है, इश्क आपको किसी में उम्र में हो सकता है, चाहे आप 16 साल के हो या फिर 64 साल के। लेकिन सवाल यहां पर ये है कि प्यार कितने तरीके का होता है? अगर आप प्यार में है तो आपको पता होगा कि आपका रिश्ता कितनी गहराई तक है। आप उसे बढ़ा-चढ़ा कर पेश नहीं कर सकते। ये इमोशनली, मेंटली और पर्सनल डेवलपमेंट और दिल से खुशी देता है।

रोमांटिक रिलेशनशिप को समझना-
प्यार भरे रिलेशनशिप में रोमांस का तड़का लगाकर आप अपने इश्क को और गहरा बना सकते हैं। जब दो दिलों में प्यार और विश्वास का रिलेशन होता है तो वो रिश्ता इमोशनली और भी पक्का होता जाता है। यहां पर हम रोमांटिक रिलेशनशिप के वो कौन-कौन से तरीके हैं बताने वाले हैं, जिसमें एक कपल होता है। आइये जानते हैं कि आप कौन से रिलेशनशिप में है-

आइए जानें कि आप किस में हैं!
वन साइडेड लव
दुनिया में ऐसे बहुत सारे लोग होंगे जो किसी से एकतरफा प्यार करते हैं और उको इस बारें में भी पता होता है कि सामने वाले से उन्हें कभी पलटकर प्यार नहीं मिलने वाला। लेकिन वन साइडेड लव काफी खतरनाक होता है, ये इंसान को अंदर से तोड़ कर रख देता है। इस तरह के प्यार कई बार लोग किसी भी हद तक गुजर सकते हैं।

प्लेटोनिक लव
इस तरह के प्यार में आप अपने सबसे अच्छे दोस्त के साथ प्यार में पड़ सकते है। लेकिन इस तरह के प्यार में सेक्स या फिर किसी तरह की प्यार वाली फीलिंग नहीं आती है। इसके साथ ही दोनों ही पार्टनर एक दूसरे से किसी तरह की कोई डिमांड भी नहीं होती है।इसमें दोनों पार्टनर एक दूसरे की हर तरह की मदद करते है।

सिचुएशनशिप वाला प्यार
आज के वक्त में "सिचुएशनशिप" तेजी से फेमस हो रहा है। लेकिन क्या आपको पता है कि सिचुएशनशिप क्या है? ये एक रिलेशनशिप की तरह ही है, लेकिन सभी तरह के कमिंटमेंट के बिना। सिचुएशनशिप में, दो लोग डेट करते हैं, घूमते-फिरते हैं, सेक्स भी कर सकते हैं, लेकिन इसमें किसी तरह की सवाल और जवाब के। सिचुएशनशिप में आने के कई सारे फायदे होते है। दोनों ही पार्टनर फ्री होते है और किसी बंधन में बंधे नहीं होते हैं।

सच्चा वाला प्यार
सच्चा वाला प्यार लोगों को कम ही मिलता है। ये थोड़ा सा फिल्मी होता है, जैसे फिल्मों में दिखाते है वैसे तो असल जिंदगी में नहीं होता है। वहीं अगर किसी को सच्चा वाला प्यार हो जाता है तो वो हवाओं में उड़ने लगता है, मन में गिराट बजने लगते हैं, कही किसी भी काम में मन नहीं लगता है। ऐसा कहते हैं कि लाइफ में सच्चा प्यार सिर्फ एक ही बार होता है। फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में शाहरूख खान का डायलॉग है ना- ''हम एक बार जीते हैं एक बार मरते हैं, प्यार भी एक बार होता है और शादी भी एक बार ही होती है'' ये सच्चे प्यार को बंया करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications











