Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
शादी के लिए बेटी को मजबूर करने वाली इंडियन पेरेंट्स के बहानों की लिस्ट
इंडियन हाउसहोल्ड में पैदा होने वाली लड़की को ये बचपन से बता होता है कि उसकी शादी होनी है और पेरेंट्स की मर्जी से होनी है। लड़की जैसे-जैसे बड़ी होने लगती है, माता-पिता के माथे पर चिंता की लकीरे आने लगती हैं। परिवार अमीर हो या गरीब माता-पिता की सोंच एक जैसी ही होती है। पढ़ाई करने के बाद सिर्फ एक सवाल होता है, 'बेटी तुम्हारी अब शादी करनी है', लेकिन जब बेटी शादी नहीं करने या रूक कर करने के लिए पेरेंट्स को मनाती है तो माता-पिता के पास बहानों की पूरी लिस्ट मौजूद होती है, जिसमें से वो नये-नये बहाने सामने लाकर शादी के लिए मजबूर करते हैं। आइये जानते हैं उन बहानों के बारें में, जिनसे आप में से कई लोग दो-चार हो रहे होंगे-

-पड़ोसी क्या कहेंगे, कि बेटी की शादी में इतना लेट क्यों हो रहा है
-लड़का अमीर घर का है, तुमको खुश रहेगा।
-देखों तुम्हारी दोस्तों की भी शादी हो रही है, एक फ्रेंड का नाम लेकर बोलेंगे उसके तो बच्चा भी हो गया है
-अपने कजन बहनों को देखों, तुमसे छोटी हैं, लेकिन शादी हो गई है

-देखों बेटी हम लोग अब बूढ़े हो रहे हैं, जल्दी से जल्दी तुम्हारी शादी करवाना चाहकर कन्यादान करना चाहते हैं
-लड़का देखने में अच्छा है, हमारी ही कास्ट का है और कमाता भी अच्छा है
-उमर निकल जाएगी तुम्हारी तब कौन तुमसे शादी करेगा
-लेट शादी करोगी तो बच्चे भी लेट होगे, अभी हम लोग हैं पाल लेंगे

-शादी कर लो, तुम्हारे भाई-बहनों की भी शादी होनी है
-इतनी पढ़ाई लिखाई का क्या फायदा जब तुम अकेली ही रह जाओगी
-तुम शादी नहीं करोगी तो तुम्हारे पापा को रिश्तेदार ताने देने लगेंगे
-इससे पहले अपना ही सिक्का खोटा हो, शादी करवा दो
-जब तक तुम्हारी शादी नहीं होगी तब तक तुम्हारी बहन वेट करे
-अभी तक गैर जिम्मेदाराना हरकते करती हो, शादी के बाद जिम्मेदार बन जाओगी
-लोग क्या कहेंगे?



Click it and Unblock the Notifications
